ब्लॉक स्तरीय प्रथम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग का भव्य आयोजन।

राजकीय इंटर कॉलेज खुड़बुड़ा, देहरादून में 20 नवंबर 2025 को ब्लॉक स्तरीय प्रथम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी वैज्ञानिक दक्षता और प्रतिभा का परिचय दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समृद्धि प्रकरण के अंतर्गत भावपूर्ण सरस्वती वंदना से हुआ। इसके पश्चात विशिष्ट अतिथि श्रीमती जयंती बटोला, श्रीमती ममता वशिष्ठ, श्री मनोज देवरानी एवं श्री प्रदीप रावत द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया गया।
ब्लॉक समन्वयक श्री दलजीत सिंह एवं श्रीमती ममता वशिष्ठ ने प्रतियोगिता की रूपरेखा, उद्देश्यों तथा गतिविधियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की दिशा में अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाना अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम संचालन की जिम्मेदारी सह-समन्वयक रायपुर ब्लॉक श्रीमती समिता सेमवाल ने निभाई, जिन्होंने अत्यंत प्रभावी ढंग से विद्यार्थियों को विभिन्न वैज्ञानिक अवधारणाओं एवं आधुनिक तकनीकी अनुप्रयोगों से अवगत कराया।
इसके बाद श्री मनोज देवरानी, श्री प्रदीप रावत तथा श्रीमती भावना नैथानी द्वारा लिखित कार्य संपादित कराया गया, जिसके उपरांत क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतिभागियों ने उत्साह, आत्मविश्वास और उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ प्रतिस्पर्धा की।
प्रतियोगिता परिणाम
(जनपद स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयनित टीम – 25 नवंबर 2025, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज लखीबाग, देहरादून)
प्रथम स्थान
श्रुति कुकरेती
सिमरन शर्मा
अरीज़ा
मिसबाह
द्वितीय स्थान
आरूषि
अंजली रौतेला
विक्रम
सौम्या कनौजिया
तृतीय स्थान
वंशिका
खुशी रावत
कमलेश
रिया
निर्णायक मंडल
श्रीमती हेमवनती सती
श्रीमती ऊषा कंडारी
श्रीमती मीनाक्षी देवी
अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री जयपाल सिंह कुंवर ने सभी अतिथियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सफलता पर खुशी जताई। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर—
श्री रणबीर चौहान, श्री मुकेश जोशी, श्री राजेंद्र पोखरी, श्री अरुण कुमार सिंह, श्री दिनेश चंद्र अथवाल, श्रीमती लक्ष्मी बिष्ट, श्री गणेश बनकोटी, श्रीमती निशा जोशी, श्री संजय चौहान, श्रीमती अनिता शर्मा आदि गणमान्यजन उपस्थित रहे।
