नव नियुक्त प्रो.आकाश सक्सेना ने जी.बी.पी.आई.ई.टी घुड़दौड़ी पौड़ी के निदेशक पद का पदभार ग्रहण किया।
गोविन्द बल्लभ पन्त इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी पौड़ी, में नव नियुक्त निदेशक प्रो. आकाश सक्सेना ने आज बुधवार दिनांक 09.10.2024 को कार्यभार ग्रहण कर लिया। निवर्तमान कार्यवाहक निदेशक प्रो. वी.एन.काला ने प्रो. आकाश सक्सेना को कार्यभार ग्रहण कराया।
प्रो. आकाश सक्सेना को 20 वर्ष का शैक्षणिक एवं अनुसंधान का अनुभव है। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की दों पुस्तकें लिख चुके प्रो.अशोक सक्सेना ने 02 पेटेंट्स व 83 से अधिक शोधपत्र भी प्रकाशित कराए हैं।