राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर डीजीपी अशोक कुमार ने पुलिसकर्मियों को दिलाई शपथ व सेवा पदक से सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देहरादून पुलिस लाइन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान डीजीपी अशोक कुमार ने पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।
इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को अति उत्कृष्ट सेवा पदक / उत्कृष्ट सेवा पदक विजेता पुलिसकर्मियों को पदक से सम्मानित किया गया।



उन्होंने कहा कि ‘मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं, जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सके। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूं।
