उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) के तत्वाधान में जनपद स्तरीय प्रथम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग 2025 का आयोजन।

आज दिनांक 26 नवम्बर 2025 को उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) के तत्वाधान में जनपद स्तरीय प्रथम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग 2025 का आयोजन जनपद समन्वयक राम आसरे चौहान के संयोजन में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज लक्खी बाग देहरादून में किया गया । बतौर मुख्य अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून विनोद कुमार दौंढ़ियाल विशिष्ट अतिथि डॉ० राकेश जुगरान पूर्व प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान देहरादून, संयोजक प्रधानाचार्य नीरज छिब्बर के द्वारा मां शारदे के चित्र का अनावरण करते हुए दीप प्रज्वलन कर किया गया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज लक्खी बाग की छात्राओं द्वारा मां शारदे वंदना तथा विभिन्न विकासखंड से आए हुए प्रतिभागी छात्र-छात्राओं मार्गदर्शक शिक्षकों एवं अतिथियों के स्वागत सम्मान में स्वागत गीत प्रस्तुत किया। विशिष्ट अतिथि डॉ० राकेश जुगरान ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए विज्ञान तथा मानव सभ्यता के विकास में सम्बन्ध तथा विकास के विभिन्न चरणों में विज्ञान की भूमिका प्रस्तुत करते हुए विज्ञान कविता के माध्यम से न्यूटन के द्वारा खोजे गए गुरुत्वाकर्षण नियम , क्रिया- प्रतिक्रिया के नियम, कॉपरनिकस के द्वारा सौरमंडल में ग्रहों की गति इत्यादि पर छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया एवं क्षेत्र एवं समाज के विकास के लिए विज्ञान विज्ञान के सकारात्मक उपयोग पर बल दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी जनपद देहरादून विनोद कुमार ढौंढ़ियाल ने छात्र-छात्राओं का प्रत्येक संभावित मंच पर बढ़-चढ़कर उपयोग करते हुए अपनी प्रतिभाओं को निखारने का हेतु प्रेरित किया तथा कहा कि हमारी सोच सदैव सकारात्मक होनी चाहिए, हमारा स्वभाव सदैव सरल होना चाहिए, हमारी भाषा बहुत विनम्र एवं मृदु होनी चाहिए क्योंकि विनम्रता ही मानव का सबसे बड़ा आभूषण है।
प्रीमियर लीग में देहरादून के सभी छ: विकासखंडों से 4-4 प्रतिभागियों की एक-एक टीम कुल 24 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें लिखित परीक्षा एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विकास खण्ड की टीम द्वारा प्रथम स्थान, विकासखंड नेद्वितीय स्थान, विकासखंड ने स्थान प्राप्त किया। राज्य स्तरीय प्रीमियर लीग के लिए चार प्रतिभागियों का चयन किया गया
सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक संजय मौर्य, पवन शर्मा, महावीर सेमवाल, डॉ० नरेश कुमार, विजय द्विवेदी, नरेश कोट नाला, श्वेता जोशी, स्मिता सेमवाल आदि उपस्थित रहे
