लडकियों के अश्लील विडियो बनाकर ब्लैक मेल करने वाले अभियुक्त को पौडी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।

- Ola Party live App के माध्यम से लड़कियों से दोस्ती कर बनाता था अपना शिकार।
दिनांक 11.07.2025 को स्थानीय निवासी पौड़ी द्वारा कोतवाली पौडी पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरी नाबालिग बहन का अश्लील विडियो बनाकर वीडियो को इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी देने के साथ ही अपने साथ रहने के लिये ब्लैक मेल करने के लिए लगातार ब्लैकमेल किया जा रहा है।
इस सम्बन्ध में कोतवाली पौड़ी पर मु0अ0सं0-41/2025, धारा- 78 बी0एन0एस0 व 11(2)(5)/12 पोक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया।
SSP पौड़ी द्वारा मामले की संवेदनशीलता और नाबालिग बालिका के दृष्टिगत रखते हुए अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
पुलिस टीम उपनिरीक्षक हेमलता सेमवाल, उप निरीक्षक मेहराजुद्दीन, आरक्षी दिगम्बर द्वारा किये गये साक्ष्य संकलन व तथ्यों की पुष्टि होने पर दिनांक 25.07.2025 को मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त साहिल पुत्र शराफत अली, मूल निवासी- ग्राम ओसीका, थाना- बडौत जिला- बागपत, हाल निवासी- अंगदी स्ट्रीट, अराकेरे विलेज श्रीरंगापटना, कनार्टक, कर्नाटक में काम करता था पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने के पश्चात जेल भेज दिया गया है।
पूछताछ का विवरण
पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा बताया कि मेरे द्वारा Ola Party live App के माध्यम से लडकियों से दोस्ती कर और उसके बाद उनके न्यूड विडियो बनाकर उनको अपने साथ रहने व शारीरिक सम्बन्ध बनाने हेतु ब्लैक मेल करता हूं।
उस दौरान अभियुक्त के मोबाइल का अवलोकन करने पर मोबाइल से पीडिता के अश्लील विडियो मिलने के साथ ही 10 से अधिक लडकियों के साथ भी इसका सम्पर्क का होना पाया गया है।
