हुड़दंग व दबंगई करने वाले अराजक तत्वों को पौड़ी पुलिस का जेल भेजने का क्रम जारी।

- पौड़ी पुलिस ने श्रीनगर में युवकों पर जानलेवा हमला करने वाले 07 आरोपियों को किया गिरफ्तार।
दिनांक 04.06.2025 को रात्रि में कोतवाली श्रीनगर पर पवन उनियाल निवास- श्रीनगर द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि रात्रि के समय मैं अपने दोस्तों के साथ श्रीनगर बाजार पेट्रोल पम्प में था इसी दौरान 05 बुलेट मोटर साइकिल सवार 8-10 युवकों द्वारा मोटर साइकिल के साइलेंसरों से तेज आवाज की जा रही थी हमारे द्वारा इन युवकों को मोटर साइकिल को शांतिपूर्वक चलाने हेतु कहा गया जिस पर इन युवकों द्वारा हम पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया गया जिस पर हम अपनी जान बचाने के लिए भागे तो इनके द्वारा हमारा पीछा कर हमारे साथ मारपीट की गई जिससे हमें गंभीर चोटे आई है। इस सूचना पर कोतवाली श्रीनगर पर मु0अ0सं0-36/2025,धारा-109,353,351(2) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
SSP पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा उक्त घटना को गंम्भीरता से लेते हुए घटनाक्रम की जानकारी रात्रि में ही लेते हुए संलिप्त सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।
निर्गत निर्देशों के क्रम में क्षेत्राधिकारी श्रीनगर श्री अनुज कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री जयपाल नेगी के नेतृत्व में श्रीनगर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए युवकों पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों के सम्बन्ध में जानकारी करने व आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाया गया साथ ही आरोपियों के रूद्रप्रयाग की ओर जाने की जानकारी होने पर आरोपियों का पीछा किया गया। पीछा करने पर उक्त घटनाक्रम को अंजाम देने वाले 07 युवकों (जसकरण सिंह, गुरप्रीत सिंह, जशनदीप सिंह, चरनप्रीत, जसकान सिंह, सुखप्रीत सिंह व रमनदीप सिंह) को रूद्रप्रयाग के पास जवाड़ी बाइपास से मय 03 तलवारों के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारशुदा आरोपियों की बुलेट मोटर साइकलों को भी सीज किया गया है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पंजीकृतर अभियोग
मु0अ0सं0-36/2025,धारा-109,353,351(2)
