पौड़ी पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 06 चालकों के वाहन किये सीज, चालकों के डीएल भी किये निरस्त।

- यातायात नियमों का उल्लंघन 172 चालकों के विरूद्ध पुलिस द्वारा की गयी कड़ी चालानी कार्यवाही।
SSP पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों शराब पीकर वाहन चलाने,ओवर लोडिंग करने व रैश ड्राइविंग करने वाले वाहन चलाने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है।
जिसके क्रम में दिनांक 21.05.2025 को समस्त थाना/यातायात प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत दिन व रात्रि में चलाए गये चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 06 (यातायात कोटद्वार-04,लक्ष्मणझूला-01 व श्रीनगर-01) वाहन चालकों के वाहनों को सीज कर चालकों के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। इसके साथ ही जनपद में चलाये चेकिंग अभियान में यातायात नियमों का उल्लंघन पर 172 वाहन चालकों के विरूद्ध कड़ी चालानी कार्यवाही की गयी। शराब पीकर वाहन चलाने,वाहनों में ओवर लोड़िंग करने व रैश ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
