पौड़ी पुलिस का “साइबर जागरूकता 2.0” अभियान, छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ को किया जागरूक।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल श्री सर्वेश पंवार के निर्देशों के क्रम में दिनांक 24.10.2026 को कोटद्वार पुलिस द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज झण्डीचौड़, कलालघाटी में छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ को “साइबर जागरूकता 2.0” अभियान के तहत साइबर अपराधों से बचाव, डिजिटल दुनिया में महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराधों की रोकथाम के प्रति जागरूक किया गया।
इस दौरान UPI एवं QR कोड फ्रॉड, फर्जी लिंक, OTP धोखाधड़ी, सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी, साइबर उत्पीड़न तथा निजी जानकारी के दुरुपयोग जैसे अपराधों की जानकारी देते हुए इनसे बचाव के उपाय बताए गए।सभी को OTP, UPI PIN एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करने, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने तथा साइबर अपराध होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं आपातकालीन नंबर 112 पर संपर्क करने के प्रति जागरूक किया गया।
