02 लाख की अन्तर्राष्ट्रीय कीमत की अवैध चरस के साथ पुलिस ने 04 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

0Shares

 02 लाख की अन्तर्राष्ट्रीय कीमत की अवैध चरस के साथ पौड़ी पुलिस ने 04 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

मा0 मुख्यमंत्री  द्वारा वर्ष-2025 तक उत्तराखण्ड को नशामुक्त (“ड्रग्स फ्री देवभूमि”) बनाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद पौड़ी गढ़वाल, श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन में बढते नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिये पौड़ी पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है, नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जा रही है। नशा तस्करों पर कार्यवाही करने के लिये सूचना तंत्र को मजबूत कर युवाओं को नशे के भंवर में फंसाने वालों को सलाखों के पीछे पहुँचाया जा रहा है।

जिसके क्रम में श्री शेखर चन्द्र सुयाल, अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार के निर्देशन, श्री गणेश लाल कोहली क्षेत्राधिकारी कोटद्वार के पर्यवेक्षण, श्री विजय सिंह प्रभारी निरीक्षक एवं मौ0 अकरम प्रभारी सीआईयू के नेतृत्व में कोतवाली कोटद्वार पुलिस ने आज दिनांक 17.01.2023 को थाना क्षेत्रान्तर्गत दौराने चैकिंग अभियुक्त अनूप गोस्वामी, प्रदीप गोस्वामी, प्रशान्त गुँसाई एवं नागेश उनियाल को कौडिया चैक पोस्ट कोटद्वार के पास से वाहन संख्या UK07V 3024 (आई-10 कार) में 01 किलो 20 ग्राम अवैध चरस का परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया। बरामद माल की कुल अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 2 लाख रूपये है। जिस सम्बन्ध में अभियुक्तों के विरूद्ध थाना कोटद्वार पर NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वह चरस को पहाड़ी क्षेत्रों से सस्ते दामों में खरीदकर कोटद्वार में स्थानीय युवाओं को ऊँचे दामों में बेचते थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी की जनता से अपीलः-

यदि किसी व्यक्ति को नशे के सम्बन्ध में कोई सूचना प्राप्त होती है कि कोई व्यक्ति नशे के कार्यों में संलिप्त रहता है या कोई किसी सार्वजनिक स्थानों पर नशा कर रहा है तो उसकी सूचना मो0न0-7060470047 पर दें सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा।

नाम पता अभियुक्तः-
1. अनूप गोस्वामी (उम्र-39 वर्ष) पुत्र कुलानन्द गोस्वामी, निवासी ग्राम पोस्ट गौरीकुण्ड, थाना सोनप्रयाग, जनपद रूद्रप्रयाग।

2. प्रदीप गोस्वामी (उम्र-33 वर्ष) पुत्र कुलानन्द गोस्वामी, निवासी ग्राम पोस्ट गौरीकुण्ड, थाना सोनप्रयाग, जनपद रूद्रप्रयाग।
3. प्रशान्त गोस्वामी (उम्र-29 वर्ष) पुत्र देवेन्द्र सिंह गोस्वामी, निवासी गुलाबराय, थाना रूद्रप्रयाग, जनपद रूद्रप्रयाग।

4. नागेन्द्र उनियाल (उम्र-38 वर्ष) पुत्र श्री मुरलीधर उनियाल, निवासी ग्राम बयूंग, थाना गुप्तकाशी, जनपद रूद्रप्रयाग।

बरामद मालः-
1. 01 किलो 20 ग्राम अवैध समैक व रू0 66,000/ नगदी

2. वाहन संख्या UK07V 3024 (आई-10 कार)

पंजीकृत अभियोगः-
• मु0अ0सं0- 25/2023, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट

आपराधिक इतिहासः

*मु0अ0सं0-252/2020, धारा-8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट*

पुलिस टीमः-
1. वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री जगमोहन रमोला
2. उपनिरीक्षक श्री मनोज शर्मा
3. आरक्षी रमेश राणा
4. आरक्षी पवनीश
5. आरक्षी करण यादव
6. आरक्षी संदीप चौहान
7. आरक्षी हरीश सीआईयू

0Shares

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *