लक्ष्मणझूला पुलिस ने मिशन मर्यादा के तहत जानकी सेतु पर हुड़दंग मचाने वालों का किया चालान

पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड, के आदेशानुसार समस्त उत्तराखण्ड राज्य में चलाए जा रहे मिशन मर्यादा विशेष अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, श्री यशवन्त सिंह चौहान, पौड़ी गढ़वाल, के निर्देशन में एवं प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला श्री संतोष कुँवर के नेतृत्व में लक्ष्मणझूला गंगा के किनारे स्थित घाटो पर पुलिस टीम गठित कर लगातार गस्त कर निगरानी की जा रही है। जिसके क्रम में दिनांक 17.05.2022 को पुलिस गस्त के दौरान पुलिस टीम पुलिस टीम उप निरीक्षक मनोज रावत,
आरक्षी मानवेन्द्र सुमन, आरक्षी पी0ए0सी0 जितेंद्र के द्वारा जानकी सेतु पर नशे की हालत में यात्रियों के साथ अभद्रता करते हुए हुड़दंग कर रहे निम्न व्यक्ति को तत्काल गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गयी। पुलिस द्वारा अब तक लक्ष्मणझूला क्षेत्रान्तर्गत हुड़दुंग मचाने वाले कुल 180 व्यक्तियों विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गयी। जनपद पुलिस द्वारा मिशन मर्यादा विशेष अभियान लगातार जारी है।
व्यक्तियों के नाम पत्ता
1. अमित पाल पुत्र महेंद्र पाल, निवासी- पाल मोहल्ला, हरिपुर कलां, थाना-रायवाला, जनपद- देहरादून (उम्र 23 वर्ष)।
2. नरेश कुमार पुत्र कुंवर पाल, निवासी-झबरेड़ा, जनपद-हरिद्वार (उम्र 45 वर्ष)
3. अनिल पाल पुत्र रतन सिंह, निवासी-मोहनपुरा रुड़की, हरिद्वार(उम्र 40 वर्ष)
