उत्तराखंड : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा किया गया योगाभ्यास

0Shares

 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुलिस लाईन पौड़ी एवं जनपद के समस्त थाना चौकियों में पुलिस के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा किया गया योगाभ्यास

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद पौड़ी गढ़वाल श्री यशवन्त सिंह चौहान के निर्देशन में आज दिनाँक 21.6.2022 को 8 वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इस वर्ष की थीम “ मानवता के लिए योग ” (Yoga For Humanity) के अवसर पर पुलिस लाईन पौडी एवं जनपद के समस्त थाना, चौकियों में पुलिस द्वारा सोशल डिस्टेसिंग का पालन कर सामूहिक योगाभ्यास किया गया। इस दौरान योग के माध्यम से पुलिस कर्मियों द्वारा आम जनमानस को भी अपने जीवन में योग अपनाकर आधि (मानसिक रोगों) एवं ब्याधि (शारीरिक रोगों) से मुक्त रहने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रकार के योगाभ्यास जैसे सूर्य नमस्कार, तितली आसन, ताड आसन, मयूर आसन, धनुष आसन, शीर्षासन, पद्मासन, अलोम-विलोम, कपालभाति व अन्य आसन किये गये।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी को संदेश दिया गया कि योग को प्रतिदिन की दिनचर्या में शामिल करें जिससे आपका जीवन सुन्दर व सरल होगा तथा पुलिस विभाग की संघर्षपूर्ण जिम्मेदारियों से लड़ने की ताकत मिलेगी व मन शान्त रहेगा। जनपद पुलिस का आप सभी से आग्रह है कि योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

 

0Shares

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *