29 UK बटालियन NCC देहरादून के अंतर्गत “पुनीत सागर अभियान” संपन्न हुआ।
29 UK बटालियन NCC देहरादून द्वारा दिनाँक 02 अप्रैल 2022 से दिनाँक 05 अप्रैल 2022 तक “पुनीत सागर अभियान” के अंतर्गत जागरूकता अभियान संचालित किया गया। इस अभियान का मूल उददेश्य जल जलस्रोतों को साफ-सुथरा एवं प्लास्टिक मुक्त रखना है। इस कार्यक्रम में डी0वी0पी0 पी0जी0 कॉलेज, डी0बी0एस0 पी0जी0 कॉलेज, एस0जी0आर0आर पी0जी0 कॉलेज, वी0एस0के0सी0 जी0पी0जी0सी डाकपत्थर, एस0डी0एम0 जी0पी0जी0सी डोईवाला, ग्राफ़िक इरा यूनिवर्सिटी, शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एवं ए0आर0वी0 इंटर कॉलेज विकासनगर के 217 NCC कैडेटों एवं NCC अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।