चुनाव आयोग (ECI) ने शनिवार को पंजाब सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की तारीखों (Vidhan Sabha Chunav 2022 Dates) की घोषणा कर दी। गोवा, पंजाब, मणिपुर, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा करते हुए आयोग ने बताया कि पंजाब में सभी 117 सीटों पर मतदान होगा।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने तारीखों की घोषणा से पहले बताया कि कोरोना के चलते चुनाव कराना काफी चुनौतीपूर्ण है लेकिन आयोग ने इसकी पुख्ता तैयारी की है। आयुक्त ने बताया कि इस बार पांच राज्यों में 18.34 करोड़ मतदाता मतदान करेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने बताया कि 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग व्यक्ति और कोविड-19 पॉजिटिव व्यक्ति पोस्टल बैलेट से मतदान कर सकते हैं। 15 जनवरी तक कोई फिजिकल रैली, रोड शो, पदयात्रा, साइकिल-बाइक रैली की इजाजत नहीं होगी।
