दुष्कर्म के फरार आरोपी को कोतवाली पौड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजस्व पुलिस से रेगूलर पुलिस को स्थानान्तरित हुआ था अभियोग दिनाँक 11.01.2022 को एक स्थानीय युवती पौड़ी, जनपद पौड़ी गढ़वाल ने राजस्व पुलिस चौकी वनेलस्यूँ पौड़ी गढ़वाल में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि अभियुक्त धर्मेंद्र पुत्र रघुवीर निवासी ग्राम खोन पट्टी बनेलस्यूँ तहसील व जिला पौड़ी गढ़वाल ने उसके साथ दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी दी। जिस सम्बन्ध में राजस्व पुलिस चौकी वनेलस्यूँ पौड़ी गढ़वाल में पंजीकृत मु0अ0सं0 01/2022 धारा 376/323 / 506 /504 भादवि0 बनाम धर्मेन्द्र पंजीकृत किया गया। अभियोग की गम्भीरता को देखते हुये विवेचना राजस्व पुलिस से रेगूलर पुलिस को स्थानान्तरित हुई जिसके फलस्वरूप वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद पौड़ी गढ़वाल, यशवन्त सिंह चौहान द्वारा महिला सम्बन्धी अपराध पर तत्काल कार्यवाही कर निर्देशित किया। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर पौड़ी प्रर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह गुसांई के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उनके घरों एंव सम्भावित स्थानों पर दबिश देकर ठोस पतारसी सुरागरसी कर अथक प्रयास से पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त धर्मेन्द्र को दिनांक 07.02.2022 को तहसील पौड़ी गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। अभियुक्त का नाम धर्मेंद्र पुत्र रघुवीर निवासी ग्राम खोन पट्टी बनेलस्यू तहसील व जिला पौड़ी गढ़वाल (उम्र- 27 वर्ष)। अभियुक्त पर पंजीकृत मु0अ0सं0 01/2022 धारा 376/323/506/504 दर्ज किया है।
पुलिस टीमः-
• महिला उपनिरीक्षक पूनम शाह
• आरक्षी 161 ना0पु0 शेखर सैनी
• आरक्षी 45 ना0पु0 अर्जुन
• आरक्षी 201 ना0पु0 सूर्यमोहन
