सड़क हादसा: श्रीनगर धारी देवी के पास एक्सीडेंट ट्रक व मैक्स की ज़ोरदार टक्कर।
आज दिनांक 05.06.2025 को डैम क्षेत्र में नरसिंम्हा ढाबा से लगभग 100 मीटर आगे रुदप्रयाग की साइड ट्रक नंबर UK14CA6601 व मैक्स (सवारी) वाहन संख्या UK11TA0667 NH पर चलते हुए आपस में टकरा गए। जिसमें कोई भी जन हानि नहीं हुई। पुलिस द्वारा मैक्स और ट्रक को JCB बुलवाकर रोड से किनारे कराया गया। चारधाम यातायात पूर्व की तरह सुचारु रूप से चल रहा है।