साका ननकाणा साहिब समागम 21 फ़रवरी को गुरुद्वारा गोबिंद नगर रेस कोर्स देहरादून में आयोजित होगा ।
हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी ननकाणा साहिब के शहीदों की याद में साका ननकाणा साहिब समागम दिनांक 21 फ़रवरी 2025 को शाम 6:30 बजे से 10:30 बजे तक गुरुद्वारा गोबिन्द नगर रेसकोर्स देहरादून में श्री गुरू हरिकृष्ण साहिब कीर्तन एकैडमी देहरादून (यूनिट ऑफ अकाल पुरख की फौज) की ओर से बड़ी श्रद्धा पूर्वक मनाया जाएगा जिसमें उच्च कोटि के कथावाचक ज्ञानी हरपाल सिंह जी,फ़तेहगढ़ साहिब वाले, उच्च कोटि के रागी साहिब भाई-साहिब-भाई जगतार सिंह जी, दरबार साहिब में अमृतसर वाले विशेष रूप देहरादून पहुंचकर संगतों को कथा-कीर्तन द्वारा निहाल करेंगे साथ ही गुरद्वारा गोबिन्द नगर रेसकोर्स के हजूरी रागी भाई रुस्तम सिंह जी तथा श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब कीर्तन एकैडमी के बच्चे कीर्तन द्वारा संगतो को निहाल करेंगे, आप संगतों के चरणों में बेनती है कि आप इस समागम अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गुरु इतिहास से जुड़े, गुरु घर की खुशियाँ प्राप्त करें और शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करें, इसी समागम को समर्पित साका ननकाणा साहिब फ़िल्म संगतों को दिखाई गई और 22 फरवरी 2025 को शाम 8:00 बजे साका ननकाणा साहिब के इतिहास के संबंध मे लेक्चर के पश्चात एक प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया जाएगा,जिसमें सही उत्तर देने वालो को पुरस्कृत किया जाएगा,इस जानकारी को साझा करते हुए श्री गुरू हरिकृष्ण साहिब कीर्तन एकैडमी के समस्त मेंबर उपस्थित रहे!

