राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर प्रारम्भ।

दिनांक 31.12.2024 को श्री गुरु राम राय लक्ष्मण इंटर कॉलेज देहरादून के सात दिवसीय शिवर का उद्घाटन हुआ सात दिवसीय शिविर का आयोजन श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज मथुरावाला में किया जा रहा है उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में श्री गुरु राम राय मिशन के प्रतिनिधि श्री चंद्र मोहन सिंह पायल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री दिनेश डोबरियाल प्रधानाचार्य श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज मथुरावाला उपस्थित रहे विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राकेश मोहन डबराल ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया एवं शिविर संचालन हेतु छात्रों को शुभकामनाएं प्रेषित की कार्यक्रम अधिकारी श्री विपनेश कुकरेती ने छात्रों को शिविर की विशेषताएं बताई कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर सुनील रावत द्वारा किया गया इस अवसर पर छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना एवं संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में उपस्थित इस प्रकार रही डॉक्टर निशा श्रीमती सीमा रावत, श्री एम एस एस मेहता, श्री एक चौहान, श्री केसी पांडेय, श्रीमती सावित्री चंद, श्रीमती संध्या तिवारी, श्री दीपक थपलियाल, श्री सुशील, श्री योगेश मिश्रा, श्री गगनदीप, श्री कमलेश गौर, श्री रविंद्र चौहान, श्री विजय गैरोला, श्री धर्मेंद्र, श्रीमती भारती जोशी सहगल, श्री शिव प्रसाद जोशी आदि मौजूद रहे
