19 मार्च को होगा नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान, 20 को शपथ ग्रहण

उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष मदन कौशिक ने इन सभी चर्चाओं पर विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा कि “प्रदेश के नए सीएम के नाम पर 20 मार्च तक फैसला होगा। उत्तराखंड में बीजेपी विधानसभा चुनाव में जीतने के बाद अब नए सीएम की तलाश कर रही है। ऐसे में नए मुख्यमंत्री को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां पर इसको लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, अब इस मामले में उत्तराखंड के बीजेपी अध्यक्ष के बयान ने विराम दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक, BJP नेतृत्व होली के बाद अगले मुख्यमंत्री को लेकर घोषणा करेगा। जिसके बाद 19 मार्च को विधायक दल की मीटिंग बुलाई जाएगी, जिसमें नए सीएम के नाम पर आधिकारिक मुहर लग जाएगी।
दरअसल, प्रदेश में बीजेपी को बहुमत मिलने के बाद भी सीएम को लेकर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इसका कारण है कि सूबे के CM पुष्कर सिंह धामी अपनी खटीमा विधानसभा सीट से चुनाव हार गए। जिसके बाद अब उनके दोबारा सीएम बनने को लेकर पार्टी द्वारा अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं किया गया है। जिसके कारण अब कई तरह की चर्चाएं चल रही है। इसी बीच उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष मदन कौशिक ने इन सभी चर्चाओं पर विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा कि “प्रदेश के नए सीएम के नाम पर 20 मार्च तक फैसला होगा। बीजेपी संगठन द्वारा नवनिर्वाचित विधायकों को होली के बाद देहरादून में रहने का निर्देश दिया गया है.”।
