भवानी बालिका इंटर कॉलेज बल्लूपुर में ब्लाक सहसपुर का विज्ञान महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया

बल्लूपुर देहरादून भवानी बालिका इंटर कॉलेज बल्लूपुर में ब्लाक सहसपुर का विज्ञान महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें मुख्य विषय सतत एवं विकास भारत के लिए विज्ञान प्रौद्योगिकी और नवाचार के अंतर्गत सात उप विषय में विज्ञान प्रदर्शनी और विज्ञान ड्रामा मंचन प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विज्ञान महोत्सव में मुख्य अतिथि डॉक्टर रश्मि त्यागी रावत एवं कॉलेज की प्रधानाचार्य अनिता जोशी ,विशिष्ट अतिथि अर्जुन सिंह कोहली ने दीप प्रजनन कर महोत्सव का उद्घाटन किया।
ब्लॉक समन्वयक पवन शर्मा ने बताया विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र जनपद स्तर पर प्रतिभा कर सकेंगे और प्रथम स्थान पाने वाले विज्ञान ड्रामा के छात्र-छात्रा जनपद स्तर पर प्रतिभा कर सकेंगे।
विज्ञान ड्रामा के अंतर्गत प्रथम स्थान पर मसूरी गर्ल्स इंटर कॉलेज मसूरी ने बाजी मारी एवं गुरु राम राय इंटर कॉलेज भाव वाला द्वितीय स्थान पर रहा तृतीय स्थान पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कोलागढ़ रहा वही।
विज्ञान प्रदर्शनी में सीनियर वर्ग में बेहतर जीवन के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता टॉपिक में श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज भाव वाला के नितिन प्रथम एवं पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज छरबा के यश द्वितीय स्थान पर रहे तृतीय स्थान सहसपुर इंटर कॉलेज की जिया को प्राप्त हुआ।
हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण टॉपिक में राज्य के बालिका इंटर कॉलेज कोलागढ़ की निकिता नेगी प्रथम रही एवं केंट कन्या इंटर कॉलेज गढ़ी कैंट की दिव्यांशी कंबोज द्वितीय स्थान पर रही श्री गुरु नानक पब्लिक इंटर कॉलेज प्रेम नगर की पल्लवी तृतीय स्थान पर रही।
गणितीय प्रतिरूपण के अंतर्गत केंट कन्या इंटर कॉलेज कैंट की दीक्षा प्रजापति प्रथम एवं कोलागढ़ की पायल द्वितीय स्थान पर रही स्वास्थ्य स्वच्छता एवं साफ सफाई टॉपिक के अंतर्गत केंट कन्या इंटर कॉलेज गढ़ी की सीता प्रथम रही।
घनानंद राजकीय इंटर कॉलेज मसूरी की जानवी द्वितीय स्थान पर रही एवं आशना श्री गुरु राम राय सहसपुर तृतीय स्थान पर रही।
स्वदेशी कृषि पद्धतियां के अंतर्गत प्रथम स्थान पर श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज सहसपुर के नरेंद्र एमवितीय स्थान पर केंट कन्या इंटर कॉलेज की सुजाता द्वितीय स्थान पर रही ग्रामीण परिवर्तन के लिए विज्ञान टॉपिक के अंतर्गत केंट कन्या इंटर कॉलेज की अंतरिक्ष प्रताप सिंह प्रथम स्थान पर एवं जनता इंटर कॉलेज मल्हन नयागांव के सागर द्वितीय स्थान पर और कोलागढ़ की खुशी तृतीय स्थान पर रही।
आपदा प्रबंधन टॉपिक के अंतर्गत प्रथम स्थान पर केंट कन्या इंटर कॉलेज की आर्की एवं द्वितीय स्थान पर श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज सहसपुर के लकी और तृतीय स्थान पर भाव वाला की नर्मदा नौगई, जूनियर वर्ग में आपदा प्रबंधन में श्री गुरु अमराई सहसपुर की तनीषा प्रथम एवं रवि राजकीय इंटर कॉलेज गोंडा द्वितीय स्थान पर रहे बेहतर जीवन के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता जूनियर वर्ग में दिव्यांशी प्रथम स्थान पर रही।
हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण में केंट कन्या इंटर कॉलेज की सन जुल्फिकार प्रथम भवानी बालिका इंटर कॉलेज की तमन्ना द्वितीय और श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज सैदपुर की आलिया तृतीय स्थान पर रही।
स्वास्थ्य स्वच्छता एवं साफ सफाई में प्रथम स्थान पर कैंट कन्या इंटर कॉलेज की आरुषि राय द्वितीय स्थान पर राजकीय इंटर कॉलेज पंडा के सोनू रहे।
स्वदेशी कृषि पद्धतियां के अंतर्गत श्री गुरु राम राय सहसपुर के सेवन प्रथम स्थान पर और श्री गुरु नानक बालिका इंटर कॉलेज प्रेम नगर की भूमिका द्वितीय स्थान पर रही ग्रामीण परिवर्तन के लिए विज्ञान इस टॉपिक में कोलागढ़ की अनीशा प्रथम राजकीय हाई स्कूल दूंगा कि नेहा द्वितीय स्थान पर रही।
इस अवसर पर सह समन्वक अंजना बिष्ट नरेश कोटला सुरेंद्र मदान, दीपक रावत, दीपांशी जुयाल, संगीता खत्री मक्खन लाल शाह आदि मौजूद रहे ।
