उत्तराखण्ड बोर्ड (हाईस्कूलतथा इंटरमीडिएट ) का 2022 का परीक्षा फल 6 जून 2022 को घोषित किया जायेगा

उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद रामनगर नैनीताल द्वारा अवगत कराया गया है कि उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद रामनगर द्वारा आयोजित परिषदीय परीक्षा दिनांक 28 मार्च 2022 से प्रारंभ होकर 19 अप्रैल 2022 के मध्य प्रदेश भर के 1333 परीक्षा केंद्रों पर संपादित की गई थी। इस परिषदीय परीक्षा में हाई स्कूल के कुल 129778 परीक्षार्थी तथा इंटरमीडिएट में 113164 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे।
परीक्षा के उपरांत उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन दिनांक 25 अप्रैल 2022 से 9 मई 2022 के मध्य संपन्न किया गया।
विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि इस क्रम में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2022 का परीक्षा फल माननीय विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉक्टर धनसिंह रावत जी की गरिमामई उपस्थिति में दिनांक 6 जून 2022 को अपराह्न 4:00 बजे घोषित किया जाएगा।
परीक्षार्थी अपना परीक्षा फल घोषित होने के उपरांत परिषद कार्यालय रामनगर की वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in में देख सकते हैं।
