जीबीपीआईईटी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से तीन नए पाठ्यक्रम प्रारम्भ।

- अब उत्तराखंड के विद्यार्थियों को उच्च तकनीकी शिक्षा हेतु प्रदेश से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं।
गोविंद बल्लभ पंत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (जीबीपीआईईटी), घुड़दौड़ी, पौड़ी गढ़वाल शैक्षणिक सत्र 2026-27 से अपने शैक्षणिक कार्यक्रमों का विस्तार करते हुए तीन नए पाठ्यक्रमों की शुरुआत कर रहा है।
इनमें बीसीए (BCA), एम.टेक. स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग तथा एम.टेक. कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग शामिल हैं।
इन पाठ्यक्रमों के प्रारम्भ होने से प्रदेश के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा एवं विशेषज्ञता आधारित तकनीकी अध्ययन के लिए राज्य से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) वी. के. बंगा* ने बताया कि जीबीपीआईईटी उत्तराखंड का अग्रणी स्वायत्त तकनीकी संस्थान है, जहां स्नातक, स्नातकोत्तर एवं शोध स्तर पर विविध कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि नए पाठ्यक्रमों के प्रारम्भ होने से संस्थान की शैक्षणिक क्षमता और अधिक सुदृढ़ होगी तथा विद्यार्थियों को रोजगार एवं अनुसंधान के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।
विभागवार उपलब्ध पाठ्यक्रम
1. मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग
UG Programmes
B.Tech. Mechanical Engineering
B.Tech. Mechanical Engineering (Manufacturing Engineering)
PG Programmes
M.Tech. Production Engineering
M.Tech. Thermal Engineering
2. सिविल इंजीनियरिंग विभाग
UG Programme
B.Tech. Civil Engineering
PG Programmes
M.Tech. Structural Engineering (नव प्रारम्भ)
M.Tech. Geotechnology
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग
UG Programme
B.Tech. Electrical Engineering
PG Programme
M.Tech. Power System
4. इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग
UG Programme
B.Tech. Electronics & Communication Engineering
PG Programmes
M.Tech. Digital Signal Processing
M.Tech. Communication Engineering *(नव प्रारम्भ)*
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग
UG Programmes
B.Tech. Computer Science & Engineering
B.Tech. Computer Science & Engineering (Artificial Intelligence & Machine Learning)
PG Programme
M.Tech. Computer Science & Engineering
6. जैव प्रौद्योगिकी विभाग
UG Programme
B.Tech. Biotechnology
PG Programme
M.Tech. Biotechnology
7. कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन्स विभाग
UG Programme
Bachelor of Computer Applications (BCA) *(नव प्रारम्भ)
PG Programme
Master of Computer Applications (MCA)
सभी प्रमुख विभागों में पीएच.डी. की सुविधा
जीबीपीआईईटी की एक विशेषता यह भी है कि संस्थान केवल स्नातक एवं स्नातकोत्तर शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि सभी इंजीनियरिंग विभागों में पीएच.डी. कार्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं।
मैकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, जैव प्रौद्योगिकी तथा कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन्स विभाग जैसे क्षेत्रों में शोधार्थियों को उच्च स्तरीय अनुसंधान सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
संस्थान में शोध, नवाचार, पेटेंट, प्रकाशन एवं उद्योग-समर्थित परियोजनाओं को विशेष प्रोत्साहन दिया जा रहा है, जिससे यह उत्तराखंड में तकनीकी अनुसंधान का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभरा है।
निदेशक प्रो. (डॉ.) वी. के. बंगा ने कहा कि विशेष रूप से एम.टेक. स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग एवं एम.टेक. कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग जैसे कार्यक्रम उत्तराखंड के इंजीनियरिंग स्नातकों को अपने ही राज्य में विशेषज्ञता प्राप्त करने का अवसर प्रदान करेंगे। वहीं बीसीए कार्यक्रम सूचना प्रौद्योगिकी एवं सॉफ्टवेयर क्षेत्र में करियर बनाने वाले विद्यार्थियों के लिए नया विकल्प उपलब्ध कराएगा।
प्रवेश प्रक्रिया जारी
वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (VMSBUTU), देहरादून द्वारा बी टेक, एम टेक, बीसीए, एमसीए प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु एवं बी टेक द्वितीय वर्ष में लेटरल एंट्री द्वारा प्रवेश हेतु शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रक्रिया संचालित की जा रही है। प्रथम चरण पूर्ण हो चुका है।
विश्वविद्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार:
द्वितीय चरण पंजीकरण एवं शुल्क जमा : 12 जून से 14 जून 2026
चॉइस फिलिंग : 12 जून से 15 जून 2026
सीट आवंटन : 20 जून 2026
संस्थान में रिपोर्टिंग : 22 जून से 24 जून 2026
इसके पश्चात तृतीय चरण की काउंसिलिंग 26 जून से 9 जुलाई 2026 तक आयोजित की जाएगी।
संस्थान प्रशासन ने प्रदेश के छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे जीबीपीआईईटी के विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर कार्यक्रमों का लाभ उठाकर गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा, उत्कृष्ट प्रयोगशालाओं, अनुभवी संकाय, अनुसंधान सुविधाओं तथा बेहतर प्लेसमेंट अवसरों का लाभ प्राप्त करें।
“अब उत्तराखंड के युवाओं को उच्च तकनीकी शिक्षा और विशेषज्ञता आधारित एम.टेक. कार्यक्रमों के लिए प्रदेश से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है; जीबीपीआईईटी उनके सपनों को राज्य में ही नई उड़ान देने के लिए तैयार है।” – प्रो. (डॉ.) वी. के. बंगा, निदेशक, जीबीपीआईईटी।
