पुलिस द्वारा “मिशन मर्यादा” के तहत अब तक धार्मिक/पर्यटक स्थलों पर हुड़दंग करने वाले 3,125 व्यक्तियों के विरुद्ध की गयी जुर्माने एवं वैधानिक कार्यवाही

पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार धार्मिक स्थलों पर मर्यादा बनाये रखने, पर्यटक स्थलों की स्वच्छता एवं हुड़दंग न किये जाने के सम्ब्न्ध में “मिशन मर्यादा” के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,जनपद पौड़ी गढ़वाल, श्री यशवन्त सिंह चौहान द्वारा जनपद स्तर पर “मिशन मर्यादा” के तहत समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत धार्मिक व पर्यटक स्थलों में हुड़दंग,गंदगी तथा मादक पदार्थों का सेवन कर लोक शान्ति को प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध नियमानुसार जुर्माने एवं वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में समस्त थाना प्रभारियो द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत पड़ने वाले तीर्थ स्थलों, पर्यटक व सामाजिक स्थलों पर चैकिंग के दौरान मादक पदार्थों का सेवन करने वाले, लोक शान्ति को प्रभावित करने वाले 3,125 व्यक्तियों के विरूद्ध (पुलिस अधिनियम, गंदगी फैलाने, कोटपा, अबकारी अधिनियम, एन.डी.पी.एस. एक्ट) के अन्तर्गत जुर्माने एवं वैधानिक कार्यवाही की गयी। जनपद पौड़ी गढ़वाल पुलिस द्वारा “मिशन मर्यादा” के अंतर्गत भविष्य में भी धार्मिक स्थलों पर हुड़दंग एवं पर्यटक स्थलों मैं सार्वजनिक रूप से नशा व गंदगी करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। साथ ही जनपद पुलिस ने यात्रियों से अपील भी कर रही है।
