निर्वाचन आयोग शनिवार दोपहर उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इस बार यहां सात चरणों में मतदान होगा। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 403 सीटें हैं। वर्ष 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा को शानदार सफलता मिली थी। उत्तर प्रदेश में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 14 मई 2022 को समाप्त हो जाएगा। पांचों राज्यों में 7 चरणों में मतदान होगा और 10 मार्च को मतगणना होगी।
– यूपी में 10 मार्च को चुनाव परिणाम जारी किए जाएंगे
– यूपी में सातवें चरण का चुनाव 07 मार्च को होगा। सातवें चरण के मतदान के लिए 10 फरवरी 2022 को नोटिफिकेशन जारी होगा और 17 फरवरी तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। 18 फरवरी को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की जाएगी और 21 फरवरी तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।
– यूपी में छठे चरण का चुनाव 03 मार्च को होगा। छठे चरण के मतदान के लिए 04 फरवरी 2022 को नोटिफिकेशन जारी होगा और 11 फरवरी तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। 14 फरवरी को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की जाएगी और 16 फरवरी तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।
– यूपी में पांचवें चरण का चुनाव 27 फरवरी को होगा। पांचवें चरण के मतदान के लिए 01 फरवरी 2022 को नोटिफिकेशन जारी होगा और 08 फरवरी तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। 09 फरवरी को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की जाएगी और 11 फरवरी तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।
