उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद देहरादून की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण फैसले

0Shares

उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद देहरादून की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण फैसले

 

उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद देहरादून की बैठक जिला अध्यक्ष संजय बिजल्वाण की अध्यक्षता में हिन्दू इंटर नेशनल इण्टर कॉलेज में आहूत की गई ।

बैठक में तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण पर चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि इस समस्या के समाधान हेतु तत्काल शिक्षा मंत्री से मुलाकात की जाए । देहरादून जनपद में कार्यरत सभी तदर्थ शिक्षक विनियमितीकरण हेतु 5 वर्ष की न्यूनतम अहर्ता को धारित करते हैं ।

इसके अतिरिक्त तदर्थ शिक्षकों को तदर्थ का लाभ चयन वेतनमान एवं सेवानिवृत्तक लाभ में भी दिलाने हेतु विचार किया गया ।

बैठक में प्रत्येक इकाई की लंबित समस्याओं पर चर्चा की गई और उनके जल्दी से जल्दी निराकरण का आश्वासन सदस्यों को दिया गया ।

सभा का संचालन करते हुए जिला मंत्री अनिल नौटियाल ने सदन को अवगत कराया कि मुख्य शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा चयन वेतनमान एवं प्रोन्नति वेतनमान हेतु अर्ह शिक्षकों के प्रकरणों का निस्तारण सितंबर माह के अंत तक करने का हेतु कहा गया है एवं एनपीएस में आ रही दिक्कतों का भी जल्द ही निवारण करने करने का वादा किया है।

बैठक में जिला संरक्षक आरसी शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश डोबरियाल, कोषाध्यक्ष ललित सकलानी, योगेश श्रीवास्तव, जीतेन्द्र सांगवान,हरवीरेंद्र चौधरी, गिरीश सेमवाल, विजयपाल जंगवांन, अनिता नेगी, रश्मि काला, योगेश मिश्रा, सुभाष पंत, कपूर सिंह पंवार, अम्बिका गैरोला, आर. डी. सिंह, चेतन चौहान, विकास सिंह, राकेश डबराल, कमलेश गौड़,अनिल कुमार नौटियाल जिला मंत्रीआदि उपस्थित थे।

0Shares

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *