उत्तरकाशी: आपदा का कहर, बादल फटने से गांव के ऊपर आया मलबा, आपदा प्रबंधन मौके के लिए रवाना।
उत्तरकाशी से जहां हर्षिल से आगे धराली गांव में भारी बरसात के चलते भूस्खलन हुआ है।
इस भूस्खलन के चलते पूरा धराली गांव मलबे से ढक गया है। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है, आपदा प्रबंधन, एसडीआरएफ और राहत बचाव कार्य के लिए कई टीमें धराली हेतु रवाना हो चुकीं हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उक्त घटना पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए सभी के सकुशल होने की कामना की है।