PCS परीक्षा में 38.88% अभ्यर्थी हुए शामिल का , 61% से अधिक गैरहाजिर
उत्तराखंड में 5 साल बाद PCS प्री परीक्षा आयोजित हुई लेकिन उसमें ही आधे से ज्यादा अभ्यर्थी गैर हाजिर हो गए। लोक सेवा आयोग के डाटा के अनुसार परीक्षा में केवल 38. 88 प्रतिशत उम्मीदवार शामिल हुए जबकि 61. 12% उम्मीदवार गैरहाजिर रहे। आयोग द्वारा राज्य के 26 शहरों में 680 परीक्षा केंद्रों पर यह पीसीएस प्री परीक्षा का आयोजन कराया गया था। जिसमें 256935 उम्मीदवार पंजीकृत थे। जबकि परीक्षा के लिए 99905 उम्मीदवार ही शामिल हुए और 157030 उम्मीदवार अनुपस्थित रहे दो पारियों में इस परीक्षा का आयोजन हुआ।