पौड़ी पुलिस द्वारा ऑनलाइन साईबर ठगी का शिकार हुये व्यक्ति के खाते में लौटाई रु0 70,000/- धनराशि

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद पौड़ी गढ़वाल, श्री यशवन्त सिंह चौहान, द्वारा वर्तमान समय में बढ़ते साईबर अपराधों के दृष्टिगत जनपद में गठित साईबर सेल को साइबर अपराधों से सम्बन्धित शिकायतें प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम आवेदक दिनांक 21.03.2022 आवेदक श्री सुनील रावत पुत्र दर्शन सिंह, निवासी-ग्राम खनेता तल्ला, पौडी गढवाल द्वारा शिकायत दर्ज करायी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उन्हे कॉल कर बताया कि वह उनका जीजा बोल रहा है, तथा आवेदक को बताया कि मैं आपके खाते में पैसे भेज रहा हूँ। जिस पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक के पेटीएम नम्बर पर लिंक भेजकर आवेदक से ओटीपी प्राप्त कर पेटीएम के माध्यम से रु0 70000/- की ऑनलाईन ठगी की गयी है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, नोडल अधिकारी साईबर क्राईम/पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन श्री विभव सैनी के नेतृत्व में जनपद की साईबर सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त आवेदक के खाते से कटी धनराशि का लेन-देन का विवरण प्राप्त किया गया। आवेदक के खाते से कटी उपरोक्त धनराशि के सम्बन्ध में सम्बन्धित पेमेन्ट गेटवे के नोडल अधिकारी से पत्राचार कर पीड़ित व्यक्ति के खाते से कटी रु0 70,000/- की धनराशि को आवेदक के खाते में वापस करायी गयी। जो आवेदक के खाते में वापस प्राप्त हो चुकी हैं। पीड़ित व्यक्ति द्वारा साईबर सैल के उक्त कार्य की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। आमजन द्वारा साइबर ठगी का शिकार होने पर सूचना साइबर सेल को दी जा रही है। सूचना पर साईबर सैल द्वारा तत्परता से कार्य किया जा रहा है, जिसमें जनपद की साइबर सेल पुलिस टीम निरीक्षक मौ0 अकरम (प्रभारी साईबर सेल), उपनिरीक्षक श्री मनोहर सिंह रावत, आरक्षी 284 स0पु0 अरविन्द राय, महिला आरक्षी 250 ना0पु0 विमला नेगी को सफलता भी प्राप्त हो रही है। जनपद पुलिस द्वारा साइबर अपराधों से बचने के लिए अपने-अपने थानाक्षेत्रों के स्कूल/कॉलेजो में जाकर स्कूली छात्र-छात्राओं, आमजन एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी समय-समय पर जागरुकता अभियान चलाकर जागरुक किया जा रहा है और साथ मे अपील भी की जा रही है।
-:अपील:-
➡️किसी अज्ञात व्यक्ति के कॉल और मेसेज से सावधान रहें।
➡️किसी को भी अपना Password, OTP, CVV शेयर ना करें।
➡️अन्जान लिंक, ऑनलाइन जॉब ऑफर से संबंधित लिंक पर क्लिक ना करें।
➡️अन्जान QR कोड स्कैन ना करें।
➡️जागरुक बनें एवं अन्य व्यक्तियों को भी जागरुक करें।
➡️यदि कोई भी व्यक्ति ठगी का शिकार होता है तो तत्काल नजदीकी थाना एवं साईबर सेल के टोल फ्री नम्बर-1930, मो0न0- 8791844177, 9760128643 पर सूचना दें।
