बड़ा हादसा, 23 शव बरामद, PM Modi ने जताया शोक, मुआवजे की घोषणा,

उत्तरकाशी जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। डामटा से दो किमी आगे रिखाऊं खड्ड के पास रविवार देर शाम एक बस पांच सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। बस में 30 यात्री सवार थे जिनमें से 23 लोगों की मौत हो चुकी है बस में सवार लोग मध्य प्रदेश के तीर्थ यात्री बताए जा रहे हैं।
सीएम धामी खुद पहुंचे कमांड सेंटर, ले रहे हैं हर जानकारी उत्तराकाशी में डामटा से नौगाँव के बीच रिखाऊँ खड्ड के पास एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह रावत में बताया कि वो अभी घटना स्थल पर हैं। पुलिस और SDRF की टीम भी मौके पर रेस्क्यू के लिए पहुंच चुकी है। बस यमनोत्री की ओर जा रही थी जो अनियंत्रित होकर डामटा और नौगाँव के बीच रिखाऊँ खड्ड के पास करीब 500 मीटर खाई में गिर गई। बस में करीब 30 लोग सवार थे। जिसमें अधिकतर लोगों की स्तिथि गंभीर दिखाई दे रही है। सभी मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के रहने वाले हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डामटा के समीप हुई बस दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। बताया जा रहा है कि 23 डेडबॉडी रिकवर की गई हैं। अभी तक 6 घायलो को नजदीकी डामटा भेजा गया। जिलाधिकारी, एसपी घटनास्थल के लिये रवाना हो चुके हैं।
अमित शाह ने सीएम से की बात
वहीं, पूरे मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बातचीत की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य में लगी हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है।

सीएम धामी ने जताया शोक
सीएम धामी ने हादसे पर शोक जताते हुए ट्वीट किया है। सीएम ने जिला प्रशासन को तेजी से राहत और बचाव कार्य हेतु निर्देशित किया है। इसी के साथ संबंधित अधिकारियों को इस दुर्घटना के जांच के निर्देश दिए हैं।

