उपवा (UPWWA) के तहत पौड़ी पुलिस परिवार की महिलाओं को दिया गया अचार बनाने का प्रशिक्षण

Uttarakhand Police Wifes welfare association (UPWWA) की अध्यक्षा डा0 अलकनन्दा अशोक की प्रेरणा से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय की धर्मपत्नी श्रीमती प्रियंका चौहान एवं नोडल अधिकारी उपवा अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा जोशी के पर्यवेक्षण में महिला उपनिरीक्षक टीना रावत के सहयोग से दिनांक 09.06.2022 पुलिस लाईन पौड़ी परिसर में जय ज्वाल्पा स्वयं सहायता समूह के वॉलिंटियर विकास चौहान द्वारा पुलिस परिवार की महिलाओं को अचार बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें पुलिस परिवार की सभी महिलाओं ने प्रतिभाग किया। स्वयं सहायता समूह द्वारा महिलाओं को आम का अचार, नीबू का आचार, करेला आदि का अचार बनानें का प्रशिक्षण दिया गया। उपवा पौड़ी गढ़वाल द्वारा पुलिस परिवार की महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वरोजगार से जोड़ने हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।
