कोटद्वार पुलिस ने नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को 12 घण्टे के अन्दर किया गिरफ्तार

दिनांक 07.09.2022 को एक स्थानीय निवासी,कोटद्वार जनपद पौडी गढ़वाल ने थाना कोटद्वार में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि साजिद पुत्र इरफान निवासी लकड़ी पड़ाव कोटद्वार ने उनकी नाबालिक पुत्री के साथ धमकी देकर दुष्कर्म किया है। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर थाना कोटद्वार में मु0अ0सं0-219/2022, धारा-376/506 भादवि, 3/4 पोक्सो अधिनियम बनाम साजिद पंजीकृत किया गया। उक्त अभियोग में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक , श्री यशवन्त सिंह चौहान द्वारा महिला सम्बन्धी अपराध पर त्वरित कार्यवाही कर अभियोग के सफल निस्तारण करने व अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री शेखर चन्द्र सुयाल, पुलिस उपाधीक्षक श्री गणेश लाल कोहली के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक श्री विजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा दिनांक 07.09.2022 को अभियोग उपरोक्त के अभियुक्त साजिद को दिल्ली फॉर्म कोटद्वार के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
पंजीकृत अभियोगः-
➡️ मु0अ0सं0- 219/2022, धारा-376/506 भादवि, 3/4 पोक्सो अधिनियम बनाम साजिद
पुलिस टीमः–
➡️ प्रभारी निरीक्षक श्री विजय सिंह
➡️ वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री जगमोहन रमोला
➡️ महिला उपनिरीक्षक ममता मखलोगा
➡️ आरक्षी 425 ना0पु0 चन्द्रपाल
➡️ महिला आरक्षी 38 ना0पु0 श्रीयंका
