कोटद्वार शहर में आगामी बैशाखी, अम्बेड़कर जयन्ती एवं ईद-उल-फितर पर्व के दृष्टिगत (RAF) के साथ जनपद पुलिस ने किया फ्लैग मार्च।

SSP पौड़ी द्वारा आगामी बैशाखी, अम्बेड़कर जयन्ती एवं ईद-उल-फितर पर्व के दृष्टिगत त्योहारों को शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराये जाने हेतु RAF के साथ फ्लैग मार्च कराये जाने हेतु आदेशित किया गया। जिसके क्रम में आज दिनाँक 13.04.2023 को कोटद्वार पुलिस द्वारा रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की टीम के साथ कोटद्वार के संवेदनशील क्षेत्रों बद्रीनाथ मार्ग, गाड़ीघाट, लकड़ी पड़ाव, काशीरामपुर तल्ला, आमपड़ाव एवं सम्पूर्ण बाजार क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया।
फ्लैग मार्च के दौरान डिप्टी कमांडेंट कमलेश पूनिया रैपिड एक्शन फोर्स (RAF), क्षेत्राधिकारी कोटद्वार श्री गणेश लाल कोहली, प्रभारी निरीक्षक श्री मनिभूषण श्रीवास्तव एवं पुलिस कार्मिक मौजूद रहे।
