पौड़ी जनपद के साईबर सेल द्वारा ऑनलाइन साईबर ठगी का शिकार हुये व्यक्ति के खाते में लौटाई रूo 60,000/- (साठ हजार रूपये) की धनराशि

उत्तराखंड:पौड़ी गढ़वाल, वर्तमान समय में बढ़ते साईबर अपराधों के दृष्टिगत जनपद में गठित साईबर सेल को साइबर अपराधों से सम्बन्धित शिकायतें प्राप्त होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद पौड़ी गढ़वाल,श्री यशवन्त सिंह चौहान द्वारा त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम दिनांक 27.02.2022 को श्री रविन्द्र सिंह पुत्र श्री फतेह सिंह निवासी पदमपुर सुखरो, कोटद्वार द्वारा रिपोर्ट दर्ज करायी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा क्रेडिट कार्ड के माध्यम से उनके साथ रु0 60,000/- की ठगी की गयी। उपरोक्त सूचना पर नोडल अधिकारी साईबर क्राईम/पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन कोटद्वार श्री विभव सैनी के नेतृत्व में साईबर क्राईम सैल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदक उपरोक्त के खाते से कटी धनराशि का लेन-देन विवरण प्राप्त किया गया। आवेदक के खाते से कटी उपरोक्त धनराशि के सम्बन्ध में सम्बन्धित पेमेन्ट गेटवे के नोडल अधिकारी से पत्राचार कर आवेदक उपरोक्त के खाते से कटी धनराशि रु0 60,000/- रुपये की समस्त धनराशि को आवेदक के खाते में वापस करायी गयी। जो कि आवेदक के खाते में वापस प्राप्त हो चुके हैं। पीड़ित व्यक्ति द्वारा साईबर सैल के उक्त कार्य की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। आमजन द्वारा साइबर ठगी का शिकार होने पर सूचना साइबर सेल को दी जा रही है। सूचना पर साईबर सैल द्वारा तत्परता से कार्य किया जा रहा है, जिसमें जनपद की साइबर सेल पुलिस टीम को निरीक्षक मौ0 अकरम (प्रभारी साईबर सेल),उपनिरीक्षक श्री मनोहर सिंह रावत, आरक्षी 284 स0पु0 अरविन्द राय, महिला आरक्षी 250 ना0पु0 विमला नेगी को सफलता भी प्राप्त हो रही है। साथ ही समय समय पर जनता से साइबर अपराधों को लेकर अपील भी करती रही है।
अपील
1. किसी अज्ञात व्यक्ति के कॉल और मेसेज से सावधान रहें।
2. किसी को भी अपना Password, OTP, CVV शेयर ना करें।
3. अन्जान लिंक, ऑनलाइन जॉब ऑफर से संबंधित लिंक पर क्लिक ना करें।
4. अन्जान QR कोड स्कैन ना करें।
5. जागरुक बनें एवं अन्य व्यक्तियों को भी जागरुक करें।
6. यदि कोई भी व्यक्ति ठगी का शिकार होता है तो तत्काल नजदीकी थाना एवं साईबर सेल के टोल फ्री नम्बर-1930, मो0न0- 8791844177, 9760128643 पर सूचना दें।
