गलती से हुआ फायर और पाक की धरती पर जा गिरी भारतीय मिसाइल



गुरुवार को पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल बाबर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “9 मार्च 2022 को अत्याधिक रफ्तार वाली एक उड़ती हुई चीज, जो भारत के इलाके से उड़ी थी, उसे पाकिस्तानी एयरफोर्स ने पकड़ा” बाबर ने कहा कि अभी पाक सेना इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं है कि यह चीज क्या है।
परीक्षण जारी है
पाक प्रवक्ता ने बताया कि यह उड़ती हुई चीज भारत के हरियाणा राज्य के शहर सिरसा से उड़ी थी और पूर्वी पाकिस्तान के मियां चन्नू शहर में गिरी। मेजर जनरल इफ्तिखार बाबर ने बताया कि इस चीज का परीक्षण किया जा रहा है ताकि पता लगाया जा सके कि यह क्या है।
पाकिस्तान ने आशंका जताई थी कि ये एक सुपरसोनिक मिसाइल थी जो हरियाणा के सिरसा से दागी गई थी। सिरसा में भारतीय वायुसेना का एक अहम एयर बेस है।
पाकिस्तानी सेना ने कहा है कि भारत की ओर से सुपरसॉनिक रफ्तार से आई एक चीज उसके इलाके में गिरी है। पाकिस्तान सरकार ने इस बारे में भारत से सफाई मांगी है।
पाकिस्तानी सेना का कहना है कि बहुत ऊंचाई पर उड़ रहा एक ‘सुपरसोनिक ऑब्जेक्ट’ उसके क्षेत्र में क्रैश हुआ है। पाक अधिकारियों ने दावा किया है कि इस ‘चीज’ ने नागरिक उड़ानों को भी संकट में डाल दिया था। इस बारे में पाकिस्तान ने भारत से सफाई देने की मांग की है।
भारत के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सरकार ने दुर्घटनावश मिसाइल चल जाने की घटना को गंभीरता से लिया है और उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए।

