चमन लाल महाविद्यालय में तम्बाकू एवं धूम्रपान के दुष्प्रभावों को अवगत कराने के लिये विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया


उत्तराखंड: लंढौरा, चमन लाल महाविद्यालय में तम्बाकू एवं धूम्रपान निषेध समिति द्वारा छात्र छात्राओं को धुम्रपान आदि दुर्व्यसनों के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के उद्देश्य से एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने छात्रों को नशे के सामाजिक आर्थिक नुकसानों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने का आह्वान किया तथा नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने पर जोर दिया। प्राचार्य डॉ सुशील उपाध्याय ने नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि नशा हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत घातक है। भारत में कैंसर का बहुत बड़ा कारण तंबाकू और उससे बने उत्पाद हैं। अतः हमें हमसे दूर रहने तथा दूसरों को इसके दुष्प्रभावों से अवगत करा कर इसके खिलाफ जागरूकता फैलाना बहुत जरूरी है। कार्यक्रम की संयोजक डॉ श्वेता ने बताया कि व्याख्यान का उद्देश्य छात्रों को धुम्रपान आदि व्यसनों से दूर रहने हेतु प्रेरित करना था। मंच संचालन डॉ राजीव वशिष्ट ने किया। इस अवसर पर डॉ संजीव कुमार, डॉ पुनिता शर्मा, डॉ धर्मेंद्र कुमार डॉ मीरा चौरसिया, डॉ हिमांशु कुमार आदि उपस्थित रहे
