श्रीकोट श्रीनगर में हादसा, ट्रक पलटा, कोई जनहानि नहीं।

आज दिनांक 27.05.2025 को श्रीकोट श्रीनगर मैन स्वीत पुल से 200 मीटर आगे gvk कॉलोनी जाने वाले हाईवे पर UK14CA1818 ट्रक पलट गया।
जिसको चालक बीरेंद्र पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी ग्राम बलसुंडी पोस्ट उच्छा ढूंगी रुद्रप्रयाग चला रहे थे।
जो ट्रक को रुद्रप्रयाग से ऋषिकेश ले जा रहे थे।
ट्रक दीवार पर टकराकर रोड पर पलट गया, जिसमें कोई जनहानि नहीं हुई है।
ट्रक को रोड से JCB को लगाकर हटाया गया है।
ट्रक चालक द्वारा बताया गया कि उनको नींद की झपकी आ गयी थी।
चारधाम यातायात मौके पर पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा है|
