महत्वपूर्ण फैसला: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में स्थित विभिन्न स्थानों के नाम में परिवर्तन की घोषणा की गई।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में स्थित विभिन्न स्थानों के नाम में परिवर्तन की घोषणा की गई।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की तर्ज पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न स्थानों के नाम परिवर्तन की घोषणा आज की गई जिसमें हरिद्वार नैनीताल और उधम सिंह नगर में स्थित विभिन्न क्षेत्रों के नाम परिवर्तित कर दिए गए नाम की लिस्ट जारी हो चुकी है। अब खानपुर को कृष्णपुर, नारसन ब्लॉक के मोहम्मदपुर जाट को मोहनपुर जाट रुड़की ब्लॉक अकबरपुर फाजलपुर विजयनगर के नाम से जाना जाएगा तमाम जगहों के नाम बदले गए है।
नाम परिवर्तन करने को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा की विभिन्न स्थानों के नाम परिवर्तन जन भावना और भारतीय संस्कृति वह विरोध के रूप में किया जा रहे हैं जिससे लोग भारतीय संस्कृति और इसके संरक्षण में योगदान देने वाले महापुरुषों से प्रेरणा ले सकें।
ताकि आने वाली पीढ़ी अपने महापुरुषों को उनके बलिदानों को उनके कामों को याद रखें इसीलिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने बड़ा फैसला लेते हुए यह सभी नाम परिवर्तित किए हैं।