उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव को राधा रतूड़ी ने सौंपी जिम्मेदारी।

देहरादून। उत्तराखंड को आज नया मुख्य सचिव मिल गया है। 1992 बैच के यूपी कैडर के IAS अधिकारी आनंद वर्धन ने सोमवार को बतौर मुख्य सचिव विधिवत रूप से कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले, निवर्तमान मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने उन्हें चार्ज सौंपा।
आनंद वर्धन का प्रशासनिक अनुभव बेहद समृद्ध रहा है। यूपी में उन्होंने रामपुर और इटावा के जिलाधिकारी (DM) के तौर पर अपनी सेवाएं दी हैं। उत्तराखंड में भी वे पौड़ी, हरिद्वार और नैनीताल के DM रह चुके हैं। अपने कुशल प्रशासनिक निर्णयों के लिए पहचाने जाने वाले आनंद वर्धन अब मुख्य सचिव के तौर पर राज्य की प्रशासनिक कमान संभालेंगे।
