उत्तराखंड : स्वास्थ्य एवं सहकारिता मंत्री एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया थाना थलीसैण के नवनिर्मित भवन का भूमि पूजन

0Shares

मा. स्वास्थ्य एवं सहकारिता मंत्री श्री धन सिंह रावत जी एवं श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा किया गया थाना थलीसैण के नवनिर्मित भवन का भूमि पूजन

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय की सीएलजी मैम्बर्स के साथ गोष्ठी

➡️ आज दिनांक 26.06.2022 को मा0 स्वास्थ्य एवं सहकारिता मंत्री श्री धन सिंह रावत जी एवं श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री यशवन्त सिंह चौहान द्वारा थाना थलीसैण के नवनिर्मित भवन का भूमि पूजन करने के बाद आधारशिला रखी गयी।

➡️ पुलिस कर्मियों के कल्याणार्थ 215.19 लाख का प्रशासनिक भवन एवं 99.56 लाख के टाइप-02 के आवासीय भवन जल्द बनकर तैयार हो जायेंगे।

➡️  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थानाध्यक्ष एवं सिंचाई विभाग के जेई सुनील उप्रेती को निर्देशित किया गया कि आधुनिकतम सुविधाओं से युक्त निर्मित होने वाले थाना के भवन एवं टाइप-2 के 04 आवासीय भवनों का समय पर निर्माण पूरा होना चाहिए, ताकि नवनिर्मित थाने में पुलिस कर्मचारी व अधिकारी लॉ एंड ऑर्डर कायम रखने के लिए बेहतर माहौल में कार्य करके अपराध पर कारगर अंकुश लगा सकें।

➡️ नए भवन में भू-तल पर गाड़ियों के लिए पार्किंग की व्यवस्था थानाध्यक्ष रूम, ड्यूटी ऑफिसर रुम, महिला हेल्प डेस्क, महिलाओं व बच्चों के लिए कक्ष, पुरुष व महिलाओं के लिए अलग-अलग लॉकअप, पूछताछ कक्ष, मालखाना, स्टोर, असला कक्ष, रिकार्ड रुम, पुरुष/महिला व *दिव्यांगजनों के लिए अलग-अलग वॉशरुम, मनोरंजन कक्ष तथा किचन रुम सहित सभी सुविधाओं से युक्त थाने का निर्माण किया जाएगा।

➡️ तत्पश्चात थाना थलीसैण परिसर में स्थानीय सीएलजी मेंबरों, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, व्यापारियों एवं वाहन चालकों के साथ गोष्ठी* का आयोजन किया गया।

➡️ जिसमें महोदय द्वारा अंतरराष्ट्रीय ड्रग दिवस के अवसर पर युवाओं में नशे के प्रति बढ़ती प्रवृत्ति की रोकथाम हेतु मादक पदार्थों पर अंकुश लगाए जाने, साइबर ठगी की रोकथाम, महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अपराधो की रोकथाम, वाहन चालकों को सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, शराब पीकर वाहन न चलाने ओवर लोडिंगbआदि के सम्बन्ध में जागरूक किया गया।

➡️ भूमि पूजन के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शांति देवी, क्षेत्राधिकारी सदर श्री प्रेम लाल टम्टा, थानाध्यक्ष थलीसैंण श्री सतेंद्र भंडारी, सहायक अभियंता लघु सिंचाई निर्माण विभाग कार्यदाई संस्था श्रीनगर गढ़वाल, थलीसैण की सम्मानित जनता व अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

0Shares

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *