उत्तराखंड : मुश्किलों में मददगार साबित होती Dial_112

0Shares

जनपद पौड़ी पुलिस द्वारा विगत 06 माह में डॉयल-112 पर प्राप्त 3,670 शिकायतों का किया गया निस्तारण

किसी भी विपरीत परिस्थिति में अब घबराने की जरुरत नहीं है। Uttarakhand Police की Dial 112 सेवा आपकी मदद के लिए हर समय तैयार है। Dial 112 सेवा के माध्यम से प्राप्त होने वाली किसी भी व्यक्ति की समस्या/शिकायतों का रिस्पांस टीम द्वारा नियमानुसार तत्काल मौके पर पहुँचकर निस्तारण किया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद पौडी गढ़वाल श्री यशवन्त सिंह चौहान द्वारा जनपद में गठित डॉयल-112 पर प्राप्त होने वाली शिकायतों (महिला सम्बन्धी, दुर्घटना, आपदा, अग्नि, मारपीट, अप्रिय घटना आदि ) का त्वरित निस्तारण करने हेतु सर्व सम्बन्धितों को निर्देशित किया गया है। जिसके परिप्रेक्ष्य में विगत 06 माह में डायल -112 में कुल 3,670 शिकायते प्राप्त हुयी थी। जिनमें सभी शिकायतों का समयान्तराल निस्तारण किया गया।

*अपीलः-*
➡️ यदि किसी भी व्यक्ति के साथ कोई भी आपराधिक एवं अप्रिय घटना घटती है, तो तुरन्त आपतकालीन नम्बर डायल-112 पर काल करें।

*आप इस सेवा से इस प्रकार जुड़ सकते हैः-*

➡️ Emergensy response center से सम्पर्क करने के लिए आप सीधे अपने फोन पर 112 डायल कर सकते हैं।
➡️ विषम परिस्थिती में आप पावर बटन को जल्दी-जल्दी तीन बार दबा कर सेवा को शुरु कर सकते हैं।
➡️ आप मोबाईल एप डायल- 112, डाउनलोड करके भी सेवा का लाभ प्राप्त कर सकते है। ये एप गूगल प्ले स्टोर एवं एप स्टोर दोनों पर उपलब्ध है।
➡️डायल-112 के अतरिक्त महिलायें “gaura shakti” ऑनलाईन app पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।

0Shares

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *