उत्तराखंड : पुलिस साइबर सेल ने ऑनलाइन साइबर ठगी का शिकार हुए व्यक्ति के खाते में लौटाई धनराशि

0Shares

उत्तराखंड पुलिस साइबर सेल ने ऑनलाइन साइबर ठगी का शिकार हुए व्यक्ति के खाते में लौटाई रू0 49,999/- की धनराशि

दिनांक-10.06.2022 को आवेदक श्री नरेन्द्र सिंह पुत्र श्री दिलवर सिंह, निवासी ग्राम बाडा डाण्डा, थाना धुमाकोट, जनपद पौडी गढवाल ने थाना धुमाकोट पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने टाटा स्काई रिचार्ज करने के नाम पर रु0 49,999/- की ऑनलाइन ठगी की गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद पौड़ी गढ़वाल, श्री यशवन्त सिंह चौहान द्वारा साईबर सेल को साइबर अपराधों से सम्बन्धित शिकायतें प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, कोटद्वार श्रीमती मनीषा जोशी एवं पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन कोटद्वार श्री विभव सैनी के पर्यवेक्षण में साईबर क्राईम सैल टीम पौड़ी एवं थाना धुकाकोट पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदक उपरोक्त के खाते से कटी धनराशी का लेन-देन विवरण प्राप्त किया गया तथा आवेदक के खाते से कटी उपरोक्त धनराशि के सम्बन्ध में सम्बन्धित PHONE PAISA के नोडल अधिकारी से पत्राचार कर आवेदक के खाते में रू0 49,999/- की सम्पूर्ण धनराशि वापस करायी गयी जो कि *आवेदक के खाते में वापस प्राप्त हो चुकी* है। आमजन द्वारा साइबर ठगी का शिकार होने पर सूचना साइबर सेल को दी जा रही है। सूचना पर साईबर सैल द्वारा तत्परता से कार्य किया जा रहा है, जिसमें जनपद की साइबर सेल को सफलता भी प्राप्त हो रही है। जनपद पुलिस द्वारा साइबर अपराधों से बचने के लिए अपने-अपने थानाक्षेत्रों के स्कूल/कॉलेजो में जाकर स्कूली छात्र-छात्राओं, आमजन एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी समय-समय पर जागरुकता अभियान चलाकर अपील  के माध्यम से जागरुक किया जा रहा है।

*-:अपील:-*
किसी अज्ञात व्यक्ति के कॉल और मेसेज से सावधान रहें।
किसी को भी अपना Password, OTP, CVV शेयर ना करें।
अन्जान लिंक, ऑनलाइन जॉब ऑफर से संबंधित लिंक पर क्लिक ना करें।
अन्जान QR कोड स्कैन ना करें।
जागरुक बनें एवं अन्य व्यक्तियों को भी जागरुक करें।
यदि कोई भी व्यक्ति ठगी का शिकार होता है तो तत्काल नजदीकी थाना एवं साईबर सेल के टोल फ्री नम्बर-1930, मो0न0- 9837590623, 9410132117,8077511415, 9760128643 पर सूचना दें।

*पुलिस साइबर टीमः-*
1. निरीक्षक श्री मौ0 अकरम (प्रभारी साईबर सेल)
2. उ0नि0 श्री जयपाल सिंह चौहान (साईबर सेल)
3. हेड कान्स. प्रो0 हेमराज- थाना धुमाकोट
4. आरक्षी 284 स0पु0 अरविन्द राय (साईबर सेल)
5. आरक्षी 275 ना0पु0 अजीम अहमद (साईबर सेल)
6. महिला आरक्षी 250 ना0पु0 विमला नेगी (साईबर सेल)
7. आरक्षी मुकेश कुमार- थाना धुमाकोट

0Shares

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *