उत्तरप्रदेश :भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 91 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की
भाजपा ने आज उत्तरप्रदेश चुनाव के लिए 91 उम्मीदवारों की नई सूची जारी कर दी। इस सूची में योगी सरकार के मंत्रियों सिद्धार्थनाथ सिंह, नंदगोपाल नंदी को फिर से टिकट दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मीडिया सलाहकार शलभमणि त्रिपाठी देवरिया सीट से चुनाव लड़ेंगे।
91 उम्मीदवारों की सूची में सिर्फ नौ महिलाएं
91 उम्मीदवारों की इस सूची में केवल नौ महिला उम्मीदवार हैं। इनमें सिंधुजा मिश्रा, नीलम करवरिया, आरती कॉल , आरती तिवारी ,सरोज सोनकर ,अनुपमा जयसवाल , नीलम सोनकर , मंजू सरोज , सुनीता परीक्षित सिंह शामिल हैं। नीलम करवरिया मेजा से, अनुपमा जयसवाल बहराइच से मौजूदा विधायक हैं। कुंडा से उम्मीदवार बनाई गईं सिंधुजा मिश्रा भाजपा नेता शिवप्रकाश मिश्रा सेनानी की पत्नी हैं।
13 मंत्रियों को फिर टिकट
योगी आदित्यनाथ सरकार के 13 मंत्रियों को दोबारा मैदान में उतारने का फैसला किया है। इनमें कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और सिद्धार्थ नाथ सिंह भी शामिल हैं। सिद्धार्थ नाथ सिंह को इलाहाबाद पश्चिम से दोबारा मौका मिला है। मंत्री नंद गोपाल नंदी को इलाहाबाद दक्षिण से फिर चुनाव लड़ेंगे। रमापति शास्त्री मनकापुर से, जयप्रकाश निषाद रुद्रपुर से, राजेंद्र प्रताप सिंह मोती पट्टी से, अनुपमा जायसवाल बहराइच से और सतीश द्विवेदी इटवा से उम्मीदवार होंगे। सूर्य प्रताप शाही को पथरदेवा से मैदान में उतारा गया है। श्रीराम चौहान धनघटा की जगह खजनी से चुनाव लड़ेंगे।


