गणेश गोदियाल ने नामांकन दर्ज करते ही पुरानी पेंशन देने की बात कही

पौड़ी : श्रीनगर विधानसभा से गणेश गोदियाल ने आज नामांकन दर्ज करने के बाद उन्होंने कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देने की बात कही। बता दें कि पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष मोर्चा लंबे समय से पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहा है। भाजपा शासन में कर्मचारी लगातार पुरानी पेंशन की मांग भी करते रहे। नवंबर माह में देहरादून में प्रदर्शन भी हुए लेकिन उनकी मांग को लेकर सरकार कुछ भी नहीं कर पाई। अंत में पुष्कर सिंह धामी ने यह कह कर कर्मचारियों को टाल दिया कि केंद्र सरकार को मामला भेजा गया है।
प्रदेश में करीब 80 हजार कर्मचारी ऐसे हैं जो पुरानी पेंशन के दायरे से बाहर है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और श्रीनगर विधायक ने नामांकन के बाद कहा कि उनकी प्रदेश में सरकार बनते ही वे सबसे पहले पुरानी पेंशन बहाली का आदेश जारी करवाएंगे।
इधर पुरानी पेंशन बहाली संगठन लगातार कह रहा था कि जो पुरानी पेंशन को घोषणा पत्र में शामिल करेगा, कर्मचारी उसका साथ देंगे। बहरहाल गोदियाल एक बार फिर बाजी मार गए।
