CA नवीन कुमार गुप्ता ने किया नरेंद्र विहार में सड़कों व नालियों का सौंदर्यीकरण

उत्तराखंड: देहरादून में नरेंद्र विहार में CA नवीन कुमार गुप्ता ने नरेंद्र विहार में सड़कों व नालियों सौंदर्यीकरण स्वयं की निगरानी में करवाया। जब उनसे बात की तो उन्होंने बताया कि उनका अपने कार्य मे 35 साल से ज़्यादा का समय व अनुभव हो गया है उन्होंने कई सरकारी, व गैर सरकारी, बैंको के ऑडिट के अतिरिक्त इनकम टैक्स का कार्य करते है। उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा स्वच्छ्ता अभियान को लेकर चलाई जा रही मुहिम “देहरादून ब्यूटी, everybody’s duty” से प्रेरित होकर यह कार्य करवाया है।

जहाँ हम रह रहे है वहाँ हमको एक सभ्य नागरिक की तरह रहना चाहिए और एक सभ्य नागरिक की पहचान है वो अपने आसपास साफ-सफाई के साथ-साथ सौंदर्यीकरणका कार्य भी करवाये। हमको अपने आसपास कुछ अच्छा कार्य करने के लिए किसी पर निर्भर नही रहना चाहिए।
इसी सोच के चलते CA नवीन कुमार गुप्ता ने अपनी निजी धनराशि से अपने आफिस M/s N. Kumar Gupta & Associates, Chartered Accountants, के बाहर व आसपास सौंदर्यीकरण के तहत साफ सफाई के अलावा सड़को व नालियों का निर्माण का कार्य करवाया जिसके लिए वह सुबह 6 बजे अपने कारीगरों को निर्देश देते है और फिर दोपहर व शाम को उनका किया हुआ कार्य भी देखते है। उनकी मेहनत और लगन से आज नरेंद्र विहार के आसपास सड़के और चौड़ी और साफ दिखने लगी है। तथा सभी क्षेत्रवासी उनके आभारी है। काश ऐसा हम सभी सोच सके व कर सके।
