Category: देहरादून

  • जनमानस को कोविड के प्रति जागरूक करने में मीडिया की अहम भूमिका: स्वास्थ्य सचिव

    जनमानस को कोविड के प्रति जागरूक करने में मीडिया की अहम भूमिका: स्वास्थ्य सचिव

    आम जनमानस को कोविड के प्रति जागरूक करने में मीडिया की अहम भूमिका: स्वास्थ्य सचिव


    उत्तरांचल प्रेस क्लब कार्यकारिणी ने डाॅ. आर राजेश कुमार, सचिव, स्वास्थ्य से मुलाकात की। प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने प्रेस क्लब में आयोजित हुए स्वास्थ्य शिविर के लिए सचिव स्वास्थ्य का आभार जताया और क्लब की ओर से स्मृति चिह्न भेंट किया। डाॅ. आर राजेश कुमार ने कहा कि पत्रकारों का स्वास्थ्य विभाग को हमेशा सहयोग मिलता रहता है। कोविड काल में भी पत्रकारों ने स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर अच्छा कार्य किया। इसके लिए उन्होंने पत्रकारों का आभार जताया। सचिव स्वास्थ्य द्वारा आम जनमानस से कोविड-19 का पालन करने की अपील की साथ ही उन्होंने मीडिया से अपील की है कि वे लोगों को कोविड नियमों का पालन करने के लिए ज्यादा से ज्यादा जागरूक करें।
    इस अवसर पर स्वास्थ्य सचिव ने अधिकारियों निर्देशित किया कि पत्रकारों व उनके परिवारों के लिए वर्ष में दो बार प्रेस क्लब में स्वास्थ्य शिविर लगाया जाये और इसके लिए एक निर्धारित कैलेंडर तिथि के साथ जारी किया जाए, ताकि हर वर्ष निर्धारित समय पर स्वास्थ्य कैंप लग सके।
    इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा, क्लब महामंत्री विकास गुसाईं, कोषाध्यक्ष मनीष चंद्र भट्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रश्मि खत्री, कनिष्ठ उपाध्यक्ष दरवान सिंह के साथ ही दून मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. आशुतोष सयाना, डाॅ. अजय नगरकर, कार्यक्रम अधिकारी एनएचएम व अनिल सती आईईसी अधिकारी, एनएचएम मौजूद थे।

  • राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के लिए वरदान ‘‘ईजा-बोई शगुन योजना‘‘- सचिव स्वास्थ्य।

    राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के लिए वरदान ‘‘ईजा-बोई शगुन योजना‘‘- सचिव स्वास्थ्य।

    राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के लिए वरदान ‘‘ईजा-बोई शगुन योजना‘‘-डाॅ0 आर0 राजेश कुमार, सचिव स्वास्थ्य।

    देहरादून, 11 अप्रैल, 2023, राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस प्रत्येक वर्ष 11 अप्रैल को मनाया जाता है जिसके माध्यम से सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक देखभाल, चिकित्सा जांच, स्वास्थ्य सहायता और सरकारी पहल के बारे में जागरूकता को बढ़ावा दिया जाता है। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देष्य से ही प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को बच्चे के जन्म से पहले, जन्म के दौरान और बाद में देखभाल के बारे में जागरूक कराना है।

    सुरक्षित मातृत्व दिवस के अवसर पर डा0 आर0 राजेश कुमार, सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, उत्तराखण्ड शासन द्वारा बताया गया कि प्रदेश में विभिन्न जन स्वास्थ्य प्रयासों के उपरान्त मातृ स्वास्थ्य संबंधित विभिन्न आंकड़ों में प्रगति दर्ज की गई है। हाल ही में जारी नेशनल फैमली हैल्थ सर्वे 2020-21 रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में गर्भवती महिलाओं को प्रथम तीमाही में पंजीकृत किए जाने में 22 प्रतिशत की बढ़ोतरी (68.8 प्रतिशत), 04 प्रसव पूर्व जांचों में 50 प्रतिशत बढ़ोतरी (61.8 प्रतिशत) एवं संस्थागत प्रसवों में 18 प्रतिशत बढ़ोतरी (83.2 प्रतिशत) दर्ज की गई है।
    सचिव स्वास्थ्य द्वारा जानकारी साझा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस प्रदेश के विभिन्न चिकित्सालयों में मनाया गया है। साथ ही इस दिवस पर गर्भवती महिलाओं को चिकित्सकीय जांच, खान-पान तथा गर्भावस्था के दौरान एवं प्रसव के उपरान्त होने वाले जटिलताओं के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गई।
    डा0 आर0 राजेश कुमार, सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, उत्तराखण्ड ने मातृ एवं शिशु के बेहतर स्वास्थ्य से सम्बन्धित प्रयासों को साझा करते हुए कहा कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य बेहतर करने हेतु जनपद हरिद्वार में 200 बेड एम.सी.एच. विंगचेनराय महिला चिकित्सालय, 50 बेड एम.सी.एच. विंग हल्द्वानी एवं 30 बेड अर्बन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मेहुवाला जनपद देहरादून में शीघ्र स्थापित किया जा रहा है।
    उन्होंने जानकारी दी कि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार करना सरकार का प्राथमिक फोकस बना हुआ है इसी के दृष्टिगत प्रदेश में प्रसूता के लिए ईजा-बोई शगुन योजना लागू की गई है, जिसके अन्तर्गत सरकारी अस्पतालों में जच्चा-बच्चा के सुरक्षित स्वास्थ्य हेतु प्रसव उपरान्त सरकारी अस्पताल में 48 घण्टे तक रूकने वाली सभी पात्र प्रसूताओं को रू. 2000/- की एक प्रोत्साहन धनराशि के रूप में दी जानी है। जो कि जननी सुरक्षा योजना में दी जाने वाली प्रोत्साहन धनराशि रू. 1400/- (ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली गर्भवती महिला) एवं रू. 1000/- (शहरी क्षेत्र में रहने वाली गर्भवती महिला) के अतिरिक्त है। यह नीति सरकार की प्रतिबद्धता को मजबूत करने और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार लाने के उद्देश्य से लागू की गई है।
    डा0 आर0 राजेश कुमार, सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, उत्तराखण्ड शासन द्वारा बताया कि सुरक्षित प्रसव हेतु उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को जिला चिकित्सालय / स्वास्थ्य इकाइयों के नजदीक आश्रय प्रदान करने के लिए शीघ्र ही बर्थ वेटिंग होम वन स्टाॅप सेन्टर में संचालित कर दिया जायेगा
    उन्होंने आम जन से आवाहन किया है कि हम सब मिलकर सुरक्षित मातृत्व के सन्देश को जन-जन तक पहुॅचाकर जननी एवं शिशु को स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य देने में अपना योगदान दें।

  • विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वास्थ्य सचिव ने की कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील।

    विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वास्थ्य सचिव ने की कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील।

    देहरादून, 6 अप्रैल 2023, विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वास्थ्य सचिव ने की कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील।

    विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर सचिव/आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ आर राजेश कुमार ने राज्य के स्वास्थ्यकर्मियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए प्रदेशवासियों से कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा विश्व स्वास्थ्य दिवस हमको को स्वस्थ रखने के लिए दिन रात काम करने वाले सभी लोगों के प्रति हमारी कृतज्ञता और उनकी प्रशंसा करने का दिन है। डॉ आर राजेश कुमार ने राज्य के आम जनमास से हेल्थ फॉर ऑल की अपील की है। डॉ आर राजेश कुमार ने कहा आजकल लोगों की जिंदगी आराम दायक होती जा रही है, जो शरीर के लिए कष्टकारी है। लोगों को रेग्यूलर एक्सरसाइज और मॉर्निंग वॉक करना चाहिए। आराम दायक जिंदगी जीने से शुगर, बल्डप्रेशर और मोटापा बढ़ता है। आजकल ये बीमारियां आम हो गई हैं। इसका मुख्य कारण काम न करना और नियमित दिनचर्या से हटकर कार्य करना है।

    डॉ आर राजेश कुमार ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि गैर संक्रामक रोगों से बचने के लिए जीवनशैली में बदलाव बदलाव बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा उचित खान पान, नियमित व्यायाम अपनाने व भोजन में तेल,चीनी नमक व ट्रांसफैट से निर्मित खाद्य पदार्थाे का उपभोग कम करके हम शरीर को काफी हद तक स्वस्थ्य रख सकते हैं। उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि हमें दैनिक उपयोग में लाये जाने. वाले भोज्य पदार्थ ( पैकेट बंद आटा, तेल, चीनी, नमक एवं दूध) क़ो खरीदते समय +F का निशान अवश्य देखें।

    आयुक्त खाद्य सरक्षा द्वारा अवगत कराया गया कि सुरक्षित आहार के संबंध में जन जागरूकता बढ़ाने व मोटे अनाज आधारित उत्पादों क़ो प्रचलन में लाने हेतु विस्तृत स्तर पर जण जागरूकता कार्यक्रम ई ट्राइड मेला व कार्यशालाये आयोजित की जा रही हैं। आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखण्ड द्वारा यह भी अवगत कराया गया की प्रदेश में खाद्य एवं औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित किये जाने हेतु संस्थागत प्रयास किये जा रहे हैं, साथ हीं आमजन मानस से अपील की है कि सुरक्षित आहार हीं स्वास्थ्य का आधार है अतः सुरक्षित आहार हेतु जागरूक उपभोक्ता बने व जिसे खाद्य जनित रोगों से बचा जा सकें।

    उन्होंने कहा जीवन में स्वास्थ्य नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि संतुलित आहार, नियमित व्यायाम के बल पर हम अपने स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल कर सकते हैं। सचिव/आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने कोरोना टीकाकरण से वंचित लोगों को कोरोना टीकाकरण करवाने के लिए प्रेरित करने तथा बेहतर शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए सदैव नशे से दूर रहने का संकल्प लेने की बात कही।

    आपको बता दें कि हर साल, विश्व स्वास्थ्य दिवस को एक अनूठी थीम के साथ मनाया जाता है। WHO ने इस साल “हेल्थ फॉर ऑल” थीम के साथ इसे मनाने का फैसला किया है। इस बार का विषय इस सोच को दर्शाता है कि स्वास्थ्य एक बुनियादी मानव अधिकार है और हर किसी को बिना किसी वित्तीय कठिनाइयों के जब और जहां इसकी आवश्यकता हो उसे स्वास्थ्य सेवाएं मिलनी चाहिए। इस साल WHO अपनी 75वीं वर्षगांठ भी मना रहा है, इसलिए इस दिन खास बनाने के लिए, WHO उन सार्वजनिक स्वास्थ्य सफलताओं को भी देखेगा, जिन्होंने पिछले सात दशकों के दौरान जीवन की गुणवत्ता में सुधार किया है।

  • चारधाम यात्रा के परिपेक्ष्य में पौड़ी पुलिस ने चलाया अतिक्रमण के खिलाफ डण्डा, किये चालान।

    चारधाम यात्रा के परिपेक्ष्य में पौड़ी पुलिस ने चलाया अतिक्रमण के खिलाफ डण्डा, किये चालान।

    चारधाम यात्रा के परिपेक्ष्य में पौड़ी पुलिस ने चलाया अतिक्रमण के खिलाफ डण्डा, किये चालान।

    विगत वर्षों की तुलना में इस वर्ष चारधाम यात्रा में यात्रियों की काफी संख्या में आने की सम्भावना है। श्रीनगर बाजार क्षेत्र जो कि नेशनल हाईवे से लगा होने के कारण यात्रा रुट के चारधाम के बद्रीनाथ एवं केदारनाथ के दर्शनों हेतु बाहरी राज्यों से काफी संख्या में श्रद्धालुओं का अपने निजी वाहनों एवं कॉमर्शियल वाहनों से आवागन होता रहता हैं। साथ ही श्रीनगर के स्थानीय एवं दूर दराज के क्षेत्रों के लोग खरीददारी करने एवं अपने निजी कार्यों से बड़ी संख्या यहाँ पर आते रहते हैं। आने वाले लोगों द्वारा अपने वाहनों को पार्किंग में पार्क न कर सड़कों पर बेतरतीब से लगाये जाते हैं। साथ ही साथ कतिपय स्थानीय व्यापारियों द्वारा अपनी दुकानों का सामान बाहर सड़कों पर लगाकर अतिक्रमण किया जाता है, जिस कारण आमजन को जाम एवं आवागमन की समस्या से गुजरना पड़ता है।

    जिसके दृष्टिगत SSO पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा श्रीनगर में आवागमन एवं यातायात को सुगम बनाने, बाजारों को अतिक्रमण मुक्त करने व सड़कों पर खड़े अव्यवस्थित वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही पार्क किये जाने के सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर को विशेष अभियान चलाकर अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

    जिसके क्रम में आज दिनांक 06.04.2023 से प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अतिक्रमण के विरुद्ध सघन अभियान चलाकर वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग, सब्जी मंडी एवं सड़क के किनारे फुटपाथ पर लगे अतिक्रमण को हटवाया गया। उल्लंघन करने वाले 10 व्यक्तियों के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी।

    पुलिस द्वारा व्यापारियों एवं आम जनता से अपील की है कि अपनी दुकानों का समान अनावश्यक रूप दुकानों के बाहर रखकर अतिक्रमण ना करें एवं अपने वाहन निर्धारित पार्किंग में ही पार्क करें तथा आवगमन को सुचारू बनाने हेतु पुलिस का सहयोग करें।

  • मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 9 हैल्थ एटीएम तथा 40 ट्रू नेट मशीनों का लोकापर्ण किया।

    मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 9 हैल्थ एटीएम तथा 40 ट्रू नेट मशीनों का लोकापर्ण किया।

    मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 9 हैल्थ एटीएम तथा 40 ट्रू नेट मशीनों का लोकापर्ण किया।

    • हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, युरिक ऐसिड, कॉलेस्ट्रॉल, किडनी टेस्ट सहित 72 तरह के हैल्थ टेस्ट आमजन के लिए निःशुल्क।
    • सीएम ने किया 40 ट्रू नेट मशीनों का लोकपर्ण। ट्रू नेट मशीनों के माध्यम से टी0बी, कोविड सहित विभिन्न रोगों की जांच निःशुल्क।
    • आमजन के समय और धन की बचत- सीएम।
    • मुख्यमंत्री श्री धामी ने की देशभर के निजी संगठनों व कम्पनियों से कॉरपॉरेट सोशल रिस्पॉन्सबिलिटी के तहत स्वास्थ्य, शिक्षा एवं स्वच्छता के क्षेत्र में मदद की अपील।

    मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को सचिवालय में जे के टायर लिमिटेड कम्पनी तथा यस बैंक द्वारा सीएसआर के तहत लगाये गये हैल्थ एटीएम का लोकापर्ण किया। यस बैंक द्वारा सचिवालय डिसपेंसरी, विधान सभा डिसपेंसरी तथा टनकपुर चिकित्सालय में एक-एक हैल्थ एटीएम स्थापित किये गये हैं। इसके साथ ही जे0 के0 टायर कम्पनी द्वारा पुलिस लाइन, जे0एल0एन0 जिला चिकित्सालय, जिला चिकित्सालय नैनीताल, सयुंक्त चिकित्सालय टनकरपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, जसपुर, उप जिला चिकित्सालय, रानीखेत, अल्मोड़ा में एक-एक हैल्थ एटीएम स्थापित किये गये हैं। इन 09 हैल्थ एटीएम के माध्यम से आम जनमानस द्वारा स्वयं अपने विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण किए जा सकेंगे, इनमें हीमोग्लोबिन, टीएलसी एण्ड डीएलसी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, युरिक ऐसिड, कॉलेस्ट्रॉल, एचबीएसी, ब्लड गु्रप, लिपिड प्रोफाइल, ट्राईगिलसाइड, लाइकोप्रोटिन, प्रेगनेन्सी टेस्ट तथा किडनी टेस्ट आदि सहित कुल 72 टेस्ट किए जा सकते हैं। इन हैल्थ एटीएम पर यह जाँच सुविधा निःशुल्क रहेगी। इस सम्बन्ध में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनमानस से अपील की गई है कि इन हैल्थ एटीएम की जाँच के नतीजे के आधार पर स्वयं औषधि न लें। परिणाम सामान्य न होने पर चिकित्सक का परामर्श अवश्य लें।

    इसके साथ ही इस अवसर पर सचिवालय में स्वास्थ्य विभाग तथा आईओसीएल, यस बैंक तथा जेके टायर के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में महानिदेशक स्वास्थ्य तथा उक्त कम्पनियों के मध्य स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग हेतु एमओयू पर भी हस्ताक्षर किये गये । इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने इंडियन ऑयल कॉरपोरशन लिमिटेड के सौजन्य से सीएसआर के तहत राज्य के सभी ब्लॉकों में उपलब्ध कराई जाने वाली 40 ट्रू नेट मशीनों का भी लोकपर्ण किया। इन ट्रू नेट मशीनों की सहायता से टी0बी0, कोविड तथा अन्य रोगों की जांच में सहायता मिलेगी। यह मशीनें राज्य के 40 दूरस्थ स्थानों में क्रियाशील रहेंगी।

    बैठक में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग तथा यस बैंक, आईओसीएल व जे के टायर इन हैल्थ एटीएम तथा टू्र नेट मशीनों के इस पहल के लिए बधाई के पात्र हैं। आईओसीएल द्वारा प्रदेश के सभी ब्लॉकों के लिए 40 टू्र नेट मशीनों की उपलब्धता से हमारे राज्य में इस दिशा में 100 प्रतिशत का लक्ष्य पूरा हो गया है। इन सुविधाओं से आमजन की न केवल समय की बचत होगी बल्कि धन की भी बचत होगी। लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। इन हैल्थ एटीएम के माध्यम से जनमानस स्वयं समय-समय पर अपनी जाँच कर अपने स्वास्थ्य की देखभाल बेहतर ढंग से कर सकेंगे। हर वर्ष लाखों की संख्या में आने वाले पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी इन सुविधाओं से लाभ होगा। देशभर के निजी संगठनों व कम्पनियों से कॉरपॉरेट सोशल रिस्पॉन्सबिलिटी के तहत स्वास्थ्य, शिक्षा एवं स्वच्छता के क्षेत्र में मदद की अपील करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड में जन्म लेना सौभाग्य की बात है परन्तु देवभूमि में सेवा करना उससे भी बड़े सौभाग्य व गौरव का विषय है। जिन लोगों को भी यहाँ सेवा का अवसर मिल रहा है, वह भाग्यशाली हैं। निजी कम्पनियों से अपील है कि क्योंकि उत्तराखण्ड एक छोटा राज्य है, कम्पनियां उत्तराखण्ड में शिक्षा, स्वास्थ्य व स्वच्छता के क्षेत्र में अपनी मदद देकर एक मॉडल स्थापित कर सकते हैं। सीएम ने आईओसीएल से विशेषरूप से राज्य में रोजगार सृजन के क्षेत्र में योगदान की अपील की।

    इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डा0 धन सिंह रावत, सचिव स्वास्थ्य डा0 आर0 राजेश कुमार, डीजी हैल्थ डा0 विनिता शाह, यस बैंक के स्टेट हेड श्री अजय मिश्रा, कल्सटर हेड श्री निशांत अहूजा, श्री हरेन्द्र बिष्ट, आईओसीएल से श्री भानुप्रकाश सेमवाल, श्री उदित जैन, जे के टायर से श्री अजय कुमार, सुश्री गरिमा पंत व स्वास्थ्य विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

  • देहरादून : सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों सम्मानित करने का निर्णय लिया गया।

    देहरादून : सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों सम्मानित करने का निर्णय लिया गया।

    सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों सम्मानित करने का निर्णय लिया गया।

    आज दिनांक 04 04 2023 को राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड जनपद देहरादून की कार्यकारिणी एवं जनपद देहरादून की समस्त ब्लाक कार्यकारिणी की एक संयुक्त बैठक राजकीय इंटर कॉलेज नालापानी में आयोजित की गई बैठक का मुख्य एजेंडा 31 3 2023 को सेवानिवृत्त हुए साथियों को सम्मानित करने का था बैठक में जिले की कार्यकारिणी एवं समस्त ब्लाक कार्यकारिणी ने यह निर्धारित किया की समस्त ब्लाक कार्यकारिणी एवं जिला कार्यकारिणी मिलकर के एक भव्य आयोजन करेंगे जिसमें सभी सेवानिवृत हुए साथियों को सम्मानित किया जाएगा इस पर सभी ब्लॉकों की एक राय थी इसके पश्चात सभी ब्लाक कार्यकारिणी एवं जिला कार्यकारिणी ने एक सुर में प्रधानाचार्य पदों पर सीधी भर्ती का पूर्ण रूप से विरोध करने का निर्णय लिया बैठक में यह निर्णय लिया गया की यदि सरकार अपने फैसले को वापस नहीं लेती है तो बोर्ड परीक्षा के बाद चाहे धरना करना पड़े चाहे प्रदर्शन करना पड़े चाहे कोर्ट की शरण जाना पड़े यह यह कार्य देहरादून की जिला कार्यकारिणी और ब्लॉक कार्यकारिणी करेगी इसके बाद एलटी से प्रवक्ता पदों पर पदोन्नति के संबंध में विचार विमर्श किया गया और यह निर्णय लिया गया देहरादून की समस्त ब्लाक कार्यकारिणी और जिला कार्यकारिणी इसके लिए शासन प्रशासन पर दबाव बनाएगी और इसके लिए भी चाहे धरना करना पड़े चाहे प्रदर्शन करना पड़े हम सभी लोग मिलकर करेंगे। इन तीनों बिंदुओं पर आप सभी शिक्षक साथियों एवं शिक्षिका बहनों के विचार एवं सुझाव आमंत्रित हैं आप लोग अपने सुझाव जरूर दे। रायपुर ब्लॉक का प्रतिनिधित्व रायपुर ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्ष राकेश रौथाण एवं ब्लॉक मंत्री शांति प्रसाद भट्ट जी ने किया।

  • उत्तराखंड के लाल असिस्टेंट कमांडेंट टीकम सिंह नेगी चीन बॉर्डर पर शहीद।

    उत्तराखंड के लाल असिस्टेंट कमांडेंट टीकम सिंह नेगी चीन बॉर्डर पर शहीद।

    उत्तराखंड के लाल असिस्टेंट कमांडेंट टीकम सिंह नेगी चीन बॉर्डर पर शहीद।

    भारत-चीन सीमा पर पूर्वी लद्दाख के नॉर्दर्न सब सेक्टर में आईटीबीपी में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर अपना फर्ज निभाते हुए राजावाला, जनपद देहरादून निवासी, टीकम सिंह नेगी एक मिशन के दौरान शहीद हो गए।

    उत्तराखंड के एक और वीर सपूत ने अपने प्राणों की आहुति दे दी है। पूर्वी लद्दाख में चीन सीमा पर तैनात टीकम सिंह नेगी एक मिशन के दौरान शहीद हो गए। टीकम सिंह नेगी आईटीबीपी में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर थे।
    बताया जा रहा है कि उनका परिवार देहरादून जिले के राजावाला सहसपुर में रहता है। शहीद की इन दिनों पोस्टिग पूर्वी लद्दाख के नॉर्दन सब सेक्टर में थी। इस समय वो भारत-चीन सीमा चलाए जा रहे एक विशेष मिशन पर तैनात थे। इस मिशन के दौरान ही वह शहीद हो गए है। शहीद के निधन की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है।
    शहीद टीकम सिंह नेगी के पिता आरएस नेगी भी सेना से सेवानिवृत्त हैं। जवान बेटे की शहादत की खबर मिलने ही पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है। सभी की आंखें नम हैं, बताया जा रहा है कि उनका पार्थिव शरीर मंगलवार चार अप्रैल को दोपहर 12 बजे उनके आवास पर लाया जाएगा। जहां अंतिम दर्शन के बाद उनका पूरे सैन्य सम्मान के साथ के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

  • पौड़ी पुलिस द्वारा गुमशुदा नाबालिग बच्चों को कोलापुर महाराष्ट्र से किया सकुशल बरामद।

    पौड़ी पुलिस द्वारा गुमशुदा नाबालिग बच्चों को कोलापुर महाराष्ट्र से किया सकुशल बरामद।

    पौड़ी पुलिस द्वारा गुमशुदा नाबालिग बच्चों को कोलापुर महाराष्ट्र से किया सकुशल बरामद।

    • SSP पौड़ी द्वारा नाबालिग बच्चों को तत्काल बरामद करने के दिये थे आदेश।

    दिनांक 24.03.2023 को थलीसैण के स्थानीय परिजनों द्वारा अपने दो नाबालिग बच्चों के घर से कही चले जाने के सम्बन्ध में थाना थलीसैण पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी गयी। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर थाना थलीसैण में उक्त गुमशुदाओं के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत किया गया। बच्चों के परिवार जन बच्चों के गुम हो जाने पर काफी परेशान थे। जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक संजीव ममगांई के सुपुर्द की गयी। नाबालिगों की गुमशुदगी की जाँच में दो अन्य युवतियों के भी गुम होने की जानकारी प्राप्त हुयी।

    प्रकरण नाबालिग बच्चों की गुमशुदगी होने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौड़ी, श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा थानाध्यक्ष थलीसैण को त्वरित अनावरण एवं निस्तारण हेतु टीम गठित करने हेतु आदेशित किया गया। निर्गत आदेशों के क्रम में श्री शेखर सुयाल, अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार के निर्देशन, श्री श्यामदत्त नौटियाल पुलिस उपाधीक्षक सदर पौड़ी के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष थलीसैण एवं सीआईयू टीम के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के सी0सी0टी0वी0 फुटेज, सर्विलान्स की मदद से त्वरित कार्यवाही कर अथक प्रयास व सुरागरसी पतारसी कर मुम्बई के आस-पास के क्षेत्रों में तलाश करते हुये दूरस्थ क्षेत्र कोलापुर महाराष्ट्र से गुमशुदा सभी बच्चों को सकुशल बरामद कर नियमानुसार परिजनों के सुपुर्द किया गया।

    गुमशुदा बच्चों द्वारा बताया कि उक्त सभी आपस में रिस्तेदार/ दोस्त हैं और घरवालों से नाराजगी पर सभी लोग एक साथ बिना बताये घर से भाग गये थे। उपरोक्त बच्चों के परिवारजनों व थलीसैण के इलाके के ग्राम प्रधानों स्थानीय जनता द्वारा पौड़ी पुलिस की उक्त कार्यवाही पर भूरी भूरी प्रंशसा की गयी।

    पुलिस टीम
    1. श्री सतेन्द्र भण्डारी (थानाध्यक्ष)
    2. उपनिरीक्षक संजीव ममगांई
    3. आरक्षी आदित्य
    4. महिला आरक्षी कुसुम असवाल
    5. आरक्षी हरीश – सी0आई0यू0

  • मुख्य सचिव ने उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में आम जनमानस के इलाज हेतु आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

    मुख्य सचिव ने उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में आम जनमानस के इलाज हेतु आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

    मुख्य सचिव ने उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में आम जनमानस के इलाज हेतु आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

    देहरादून 03 अप्रैल, 2023, मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सोमवार को उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में उत्तराखंड के पीएमएचएस चिकित्सा अधिकारीयों के लिए आम जनमानस के इलाज हेतु आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। मुख्य सचिव ने आयुर्वेद पद्धति के महत्त्व पर विषेश बल देते हुए कहा कि प्राचीन समय से ही आयुर्वेद द्वारा चिकित्सा सुविधा दी जा रही है। आज के समय में आयुर्वेद व ऐलोपैथी पद्धति को आपस में तालमेल बनाकर आम जनमानस को चिकित्सकीय इलाज दे कर बेहतर इलाज किया जा सकता है।

    मुख्य सचिव ने प्रशिक्षुओं को बताया कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में योग और आयुर्वेद महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। आयुर्वेद रोगों के इलाज के बजाय रोकथाम पर अधिक बल देता है। योग और आयुर्वेद के अनुरूप जीवन शैली अपनाकर हम अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। इस दौरान अपने अनुभव साझा करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि आयुर्वेद स्वस्थ जीवन शैली का आधार है, जो तनावमुक्त जीवन जीने को बढावा देता है। अवसाद (डिप्रेशन) को कम करने के लिये आयुर्वेद में मौजूद चिकित्सकीय इलाज को अपनाकर स्वस्थ जीवन जिया जा सकता है।

    मुख्य सचिव द्वारा प्रषिक्षण कार्यक्रम में Practical Training on Ayurveda For PMHS Medical Officers of Uttarakhand To Promote Wellness Concept उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय तथा एच0एन0बी0 उत्तराखण्ड चिकित्सा षिक्षा विश्वविद्यालय द्वारा बनाये गये प्रशिक्षण मोड्यूल का विमोचन किया गया।

    कार्यक्रम में सचिव स्वास्थ्य डा0 आर0 राजेश कुमार, सचिव आयुष डा0 पंकज कुमार पाण्डे, कुलपति एच0एन0बी0 उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय प्रो0 हेमचन्द पाण्डे, कुलपति उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय प्रो0 सुनील कुमार जोशी, स्वास्थ्य महानिदेशक डा0 विनीता शाह, एन0एच0एम0 निदेशक डा0 सरोज नैथानी, डा0 अजय कुमार नगरकर, प्रो0 अनूप कुमार गक्खड, प्रो0 पंकज कुमार शर्मा, प्रो0 डी0 सी0 सिंह, डा0 दीपक कुमार सेमवाल, डा0 आशुतोष चौहान, चन्द्रमोहन पैन्युली, डा0 राजीव कुरेले, डा0 एच एम0 चन्दोला, डा0 नन्द किशोर दाधिच, डा0 अमित तमादड्डी आदि मौजूद रहे।

  • मसूरी-देहरादून मार्ग पर बस खाई में गिरी, दो लोगों की मौत, 37 घायल।

    मसूरी-देहरादून मार्ग पर बस खाई में गिरी, दो लोगों की मौत, 37 घायल।

    मसूरी-देहरादून मार्ग पर बस खाई में गिरी, दो लोगों की मौत, 37 घयाल।

    देहरादून, दिनांक 02 अप्रैल मसूरी में उत्तराखंड परिवहन निगम की बस वाहन संख्या UK07PA-4158 दुर्घटनाग्रस्त हो गई दुर्घटना में घायल हुए लोगों को सिविल चिकित्सालय मसूरी, जिला चिकित्सालय कोरोनेशन तथा दून मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। कुछ गंभीर घायलों को मैक्स चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जिनका उपचार चल रहा है।
    मसूरी में बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने तत्काल कार्यवाही करते हुए राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने हेतु संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।साथ ही स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्यों का जायजा लिया। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने मैक्स चिकित्सालय तथा दून मेडिकल कॉलेज/ चिकित्सालय में पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और घायलो के बेहतर उपचार हेतु संबंधित अधिकारी एवं चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश दिए।
    वही माननीय मंत्री श्री गणेश जोशी ने मैक्स चिकित्सालय एवं दून अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना।

    मसूरी चिकित्सालय में 32 मरीजों को उपचार हेतु लाया गया था जिनको एम्बुलेंस के माध्यम Doon Hospital & Max Hospital में भर्ती कराया गया। एम्बुलेंस के माध्यम से मरीजों को दून चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जिनका उपचार चल रहा है। दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में 25 घायलों का उपचार चल रहा है।
    मैक्स चिकित्सालय में 11 मरीजों को उचार हेतु चिकित्सालय लाया गया था, जिनमें 02 लोग महक पुत्री सुधाकर, मसूरी उम्र 15 वर्ष, श्रीमती सुधा पत्नी सुधाकर उम्र 40 वर्ष 12 केंप्टी मसूरी की मृत्यु हो गयी है तथा 9 लोगों का उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि बस में चालक परिचालक सहित लगभग 38 लोग सवार थे।
    जिलाधिकारी ने मैक्स अस्पताल में नगर मजिस्ट्रेट तथा दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में उप जिलाधिकारी सदर को तैनात किया गया है, ताकि उपचाररत मरीजों के उपचार तथा अन्य व्यवस्थाओं हेतु समन्वय किया जा सके। जिलाधिकारी मजिस्ट्रियल जांच कराने की बात कही। जिला आपदा परिचालन केंद्र घटना की सूचना प्राप्त होते ही अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजी शरण शर्मा के निर्देशन में निरंतर रेस्क्यू टीम एवं चिकित्सालय से समन्वय करते हुए पल-पल की स्थिति की सूचना प्राप्त कर संबंधित को प्रेषित रहा है।
    दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते ही मसूरी पुलिस, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, जिला प्रशासन ने सफलतम रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया , रेस्क्यू ऑपरेशन में स्थानीय निवासियों के सहयोग से सफलतम संचालित किया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान उप जिलाधिकारी नंदन कुमार, आइटीबीपी, पुलिस एवं एसडीआरएफ के अधिकारी सहित जिला प्रशासन के अधिकारी कार्मिक एवं जवान, स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।