Category: देहरादून

  • आल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन (AMJA) उत्तराखण्ड ने उल्लासपूर्वक मनाया अपना प्रथम होली मिलन समारोह।

    आल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन (AMJA) उत्तराखण्ड ने उल्लासपूर्वक मनाया अपना प्रथम होली मिलन समारोह।

    आल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन (AMJA) उत्तराखण्ड ने उल्लासपूर्वक मनाया  प्रथम होली मिलन समारोह।

     

    देहरादून/हरिद्वार “आल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन” उत्तराखण्ड ने अपना पहला होली मिलन समारोह हरिद्वार जनपद के बहादराबाद ब्लाक में मनाया। समारोह की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष बृजेन्द्र “हर्ष”ने की जबकि मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी जिलाधिकारी (प्रशासन) पी एल शाह रहे। अमजा के साँगठनिक सदस्यों (पत्रकारों) के इस होली मिलन समारोह का आयोजन बहादराबाद ब्लाक स्थित
    “माँ सरस्वती पब्लिक सीनियर सैकेन्डरी स्कूल के विशाल सभागार में आयोजित किया गया। होली समारोह में विभिन्न साँस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से कई स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियाँ दीं । साथ ही उत्तराखण्ड सरकार में पंजीकृत ढंढोरा गढभूमि सांस्कृतिक विकास समिति के कलाकारों ने भी नंदा देवी माहात्म्य, होली गीत, लोक नृत्य आदि विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
    समारोह संचालन अमजा के प्रदेश महासचिव रवीन्द्र नाथ कौशिक एवं जिला महासचिव मनीष कागरान ने किया।

    अमजा के इस प्रथम होली मिलन समारोह में पत्रकारों ने फूलों की होली धूमधाम से खेली। समारोह की अध्यक्षता कर रहे अमजा के प्रदेश अध्यक्ष बृजेन्द्र “हर्ष ने भी स्वरचित होली गीत सुना कर सबको आश्चर्यचकित कर दिया।
    होली महोत्सव को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पी. एल. शाह ने सभी उपस्थित पत्रकारों को होली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि मैं “आल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन” (अमजा) के पत्रकार साथियों का आभारी हूँ कि उन्होंने मुझे अपने बीच इस सुन्दर एवं पारम्परिक पर्व में भागीदारी करने का अवसर प्रदान किया। मैं कृत्कृत्य हूँ कि प्रशासनिक व्यस्तताओं के बीच मुझे एक सुन्दर होली मिलन समारोह का हिस्सा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

    अमजा का यह प्रथम होली मिलन महोत्सव लगभग ढाई घंटे तक अनवरत चला जिसमें अमजा के प्रदेश महासचिव रविन्न्द्रनाथ कौशिक, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजकमल गोयल, उपाध्यक्ष संजय सुमिताभ,प्रदूषण कार्यकारिणी सदस्य रूद्र प्रताप सिंह, सचिन तिवारी, अमजा देहरादून जिला ईकाई प्रभारी जी टीवी के पूर्व प्रदेश प्रभारी सोनूसिंह, विपिन नौटियाल,अमजा हरिद्वार जिला ईकाई अध्यक्ष संजीव शर्मा, संगठन सचिव नरेन्द्र प्रधान, कोषाध्यक्ष राजेश वर्मा, आयोजन सचिव नरेश तोमर, कार्यकारिणी सदस्य सचिन तिवारी, बबलू थपलियाल,हर्ष तिवारी आदि अमजा की लक्सर इकाई के अध्यक्ष प्रवीण सैनी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राम गोपाल, अरुण कुमार, मास्टर कमलेश शर्मा, मधुकांत भारद्वाज आदि के साथ समारोह की प्रारम्भिक परम्पराओं, जैसे माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन,
    माल्यार्पण तथा अतिथि स्वागत किया गया। बाद में मुख्य अतिथि श्री शाह और ढंढेरा गढभूमि सांस्कृतिक विकास समिति के कलाकारों एवं आगंतुकों को स्मृति चिन्ह भेंट किये गए। समारोह के अध्यक्ष अन्त में चटपटी चाट के रसास्वादन के साथ समारोह का समापन हुआ।

  • प्रदेश को जल्द मिलेंगे 824 ए.एन.एम. : स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार।

    प्रदेश को जल्द मिलेंगे 824 ए.एन.एम. : स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार।

    प्रदेश को जल्द मिलेंगे 824 ए.एन.एम. : स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार।

    • माननीय मुख्यमंत्री व माननीय स्वास्थ्य मंत्री द्वारा वितरित किए जाएंगे नियुक्ति पत्र।

    स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत 824 ए.एन.एम. पदों की भर्ती पर लगी रोक को नैनीताल हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। हाईकोर्ट के निर्णय के पश्चात सरकार शीघ्र ही चयनित अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया आरंभ करने जा रही है।
    इस अवसर पर स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार द्वारा कोर्ट के फैसले के पश्चात बताया गया की भर्ती प्रक्रिया शीघ्र ही आरंभ की जाएगी तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व माननीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिहं रावत द्वारा रोजगार मेले के माध्यम से नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे।
    स्वास्थ्य सचिव द्वारा बताया गया कोर्ट के निर्णय के बाद शीघ्र ही चयनित 824 ए.एन.एम. प्रदेश की स्वास्थ्य इकाइयों में नियुक्ति हो जाने से प्रदेश के चिकित्सा इकाइयों में आम जनमानस को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने में तेजी आएगी। ए.एन.एम. अस्पताल, स्वास्थ्य कार्यक्रमों व परियोजनाओं के अनुरुप मरीजों को सुरक्षित एवं कारगर देखभाल के लिए नियुक्त होंगे साथ ही, स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत चलाये जा रहे स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में भी सहयोग करेंगे।
    ए.एन.एम. द्वारा सही तरीके से मरीजों को इलाज का ध्यान रखना है। मरीजों को समय समय पर दवाई देना एवं उन्हें देखभाल करना है। प्रथम उपचार, नुट्रिशन, सामान्य बीमारियों का उपचार प्रदान करना व बच्चों का टिकाकरण करवाना है तथा डॉक्टर के आदेशनुसार मरीजों को दवाई देना या मरीजों को दिए गए दवाइयों को लेने के लिए प्रोत्साहित करना है साथ ही आमजनमानस में जागरुकता को बढ़ावा देने का भी कार्य ए.एन.एम. द्वारा किया जाता है।

  • प्रेमनगर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान में 31 वाहनों का चालान।

    प्रेमनगर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान में 31 वाहनों का चालान।

    प्रेमनगर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें 31 वाहनों का चालान।

    देहरादून दिनांक 25 फरवरी 2023, जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन राजेंद्र विराटिया एवं एमडी पपनोई के नेतृत्व में परिवहन विभाग प्रेमनगर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें 31 वाहनों का चालान किया गया एवं 225000 रुपए तक प्रसमन शुल्क लगाया गया । साथ ही विक्रम के विरुद्ध एक अभियान चलाया गया जिसमें परमिट शर्तों के विरुद्ध चलने वाले विक्रम के 15 चालान किए गए एवं 7 विक्रम बंद किए गए ।

     

  • अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे का उद्घाटन भाषण।

    अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे का उद्घाटन भाषण।

    अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे का उद्घाटन भाषण।

     

    24 फ़रवरी, 2023 कांग्रेस स्टीयरिंग कमिटी के सभी सम्मानित साथियों!

    • शहीद वीर नारायण सिंह नगर, नया रायपुर में कांग्रेस के 85वें महाधिवेशन के मौके पर आयोजित कांग्रेस स्टीयरिंग कमिटी की बैठक में आप सभी मित्रों का मैं बहुत स्वागत करता हूं।
    • 1885 से अब तक कांग्रेस के 138 साल के इतिहास में 84 अधिवेशन हो चुके हैं। लेकिन ये अधिवेशन इस लिहाज से खास है कि आज से करीब 100 साल पहले 1924 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी जी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए थे। यह महाधिवेशन मेरे गृह राज्य कर्नाटक में बेलगांव में हुआ था। हालांकि गांधीजी एक बार ही कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। लेकिन उन्होने छोटी सी अवधि में कांग्रेस को गरीबों, कमजोर तबकों, गांव देहात और नौजवानों से जोड़ कर एक आंदोलन बना दिया था।
    • सौ साल बाद फिर से उसी संकल्प और भाव की जरूरत है। ये उनके प्रति हमारी सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी।
    • कांग्रेस के हर महाधिवेशन में कुछ अहम फैसले हुए हैं, जिससे हमारा संगठन आगे बढ़ा। कुछ अधिवेशन मील के पत्थर बने। वहां होने वाले फैसले आज भी इतिहास में याद किए जाते हैं। फैजपुर, बांकीपुर, हरिपुरा से लेकर तमाम जगहें लोगों को केवल इस नाते याद है क्योंकि वहां कांग्रेस का अधिवेशन हुआ था।
    • हमारे सामने ये मौका है कि नया रायपुर को भी हम इतिहास में इस तरह दर्ज करा दें की आने वाले समय में यह हमे रास्ता दिखाता रहे।
    • इस मौके पर मैं ये बात रखना भी जरूरी समझता हूं कि राहुलजी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा से देश भर में जिस ऊर्जा भरी और महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक मुद्दों पर जिस तरह जागरूकता फैलायी, उस जोश को हमें बनाए रखना है।
    • छत्तीसगढ़ के इतिहास में कांग्रेस का यह महाधिवेशन आधा दर्जन राज्यों के विधान सभा चुनावों और उसके बाद 2024 के आम चुनावों की पृष्ठभूमि में हो रहा है।
    • हमारे सामने ये एक बड़ी चुनौती भी है और एक बड़ा अवसर भी है।
    • यहां से हमारा सार्थक संदेश करोड़ों साथियों तक एक नई ऊर्जा के साथ पहुंचेगा तो वो कार्यकर्ता उसे गांव-गांव उसे पहुंचा कर जनता का विश्वास हासिल करने में कामयाब होंगे। हम जो फैसले लेंगे वो कन्याकुमारी से कश्मीर तक हमारी पार्टी के भविष्य का एक मजबूत आधार बनेंगे।
    • इस नाते आप सभी साथियों से मेरा अनुरोध है कि आप खुल कर और व्यवहारिक पक्ष को ध्यान में रख कर अपनी बातें रखें। वो बातें रखें जो जनता के मुद्दों से सीधे जुड़ी हों। और जिससे GRASSROOT से जुड़े साथियों में ठोस संदेश और संकेत जाये।
    • हमें सामूहिक तौर पर यहां बहुत से फैसले लेने हैं, जिन पर हमारी पार्टी और हम सबका भविष्य जुड़ा हुआ है।
    • हमारा महाधिवेशन ऐसे दौर में हो रहा है, जब इस देश के सामने कई गंभीर चुनौतियां खड़ी हैं। लोकतंत्र और संविधान पर खतरा मंडरा रहा है। संसदीय संस्थाएं भी गंभीर संकट से जूझ रही हैं। राजनीतिक गतिविधियों पर भी पहरेदारी हो रही है।
    • इस नाते हमें बहुत सोच विचार कर तथ्यों के साथ अपने विचारों को आगे बढाना है क्योंकि इस महाधिवेशन पर पूरे देश की निगाहें लगी हुई हैं।
    • आप सभी मित्र ये जानते ही हैं कि हमारी कांग्रेस पार्टी के संविधान में यह प्रावधान है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के बाद पार्टी की कार्यसमिति, स्टीयरिंग कमिटी के रूप में तब्दील हो जाती है। हमारी अगली बैठक होगी तब तक नयी कांग्रेस कार्यसमिति’ (CWC) के गठन की प्रक्रिया को हम पूरा कर चुकेंगे।
    • कई दशको से कांग्रेस की ये परंपरा चली आ रही है, जिसका हम अच्छी तरह पालन कर रहें हैं। यही कार्यप्रणाली हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।
    • आज की इस अहम बैठक के एंजेंडे में मुख्यतया 4 बातें शामिल हैं-
    ➢ पहला विषय CWC का चुनाव है। अध्यक्ष के रूप में, मैं आपसे केवल ये कहना चाहता हूँ कि आप सब खुल कर अपनी बात रखिए और सामूहिक तौर पर फैसला लीजिए। आप सबकी जो राय बनेगी, वो मेरी और सबकी राय होगी।
    ➢ हमारा दूसरा विषय है कि 85वें महाधिवेशन का एजेंडा तय करना।
    ➢ और तीसरा विषय कांग्रेस पार्टी के संविधान में संशोधन करना। इसके लिये श्रीमती अंबिका सोनीजी के नेतृत्व वाली कमेटी आपके समक्ष जरूरी संशोधन संबंधी सुझाव आपके समक्ष रखेंगी। आपको इस विषय पर भी गंभीरता से विचार कर फैसला लेना है।
    ➢ आख़िरी और सबसे महत्वपूर्ण एजेंडा हमारे प्रस्तावों से संबंधित है। इस महाधिवेशन में 6 विषय discussion के लिए तय हुए हैं। ये विषय हैं;
    1. राजनैतिक (political),
    2. आर्थिक (Economic),
    3. अंतरराष्ट्रीय मुद्दे (International Affairs),
    4. किसान और खेत मज़दूर, (Farmers & Khet Mazdoor),
    5. सामाजिक न्याय (Social Justice)
    और
    6. युवाओं का उत्थान (Youth Empowerment) ।
    Steering Committee को इन सभी विषयों पर बने 6 Draft Resolutions पर चर्चा करना है। ये बहुत अहम काम है, जिसे हमें बहुत गंभीरता के साथ करना है। क्योंकि इसमें देश की बुनियादी समस्याओं को लेकर हमारी समझ और भविष्य के लिए हमारी दूरदर्शिता दोनों दिखेगी।
    आपमें से अधिकतर साथियों के पास जमीनी अनुभव भी है और प्रशासनिक भी। इस नाते सारे पक्षों की व्यापक समझ है और ये सभी काम बहुत अच्छे तरीके से होंगे मैं ऐसा भरोसा करता हूं।
    मुझे विश्वास है कि आप सभी की सक्रिय और रचनात्मक भागीदारी से ये महाधिवेशन देश में बदलाव का प्रेरक होगा। और कांग्रेस के इतिहास में याद रखा जाएगा। धन्यवाद, जय हिंद।

  • प्रदेश में जमीन की सर्किल दरों में वृद्धि अब जमीन खरीदना और मकान बनाना आम लोगों की पहुंच से दूर : यशपाल आर्य 

    प्रदेश में जमीन की सर्किल दरों में वृद्धि अब जमीन खरीदना और मकान बनाना आम लोगों की पहुंच से दूर : यशपाल आर्य 

     प्रदेश में जमीन की सर्किल दरों में वृद्धि अब जमीन खरीदना और मकान बनाना आम लोगों की पहुंच से दूर : यशपाल आर्य

    नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि बेतहाशा बढ़ रही महंगाई के पर प्रदेश सरकार द्वारा जमीन की सर्किल दरों में वृद्धि का तड़का लगा कर अब जमीन खरीदना और मकान बनाना आम लोगों की पहुंच से दूर होते नजर आ रहा है। सरकार कहाँ तो सबको छत देने का वादा कर रही थी और अब बदली हालातों में एक आम गरीब आदमी के लिये मकान बनाने के लिए जमीन खरीदना भी मुश्किल सा प्रतीत होता है।
    नेता प्रतिपक्ष ने कहा की अभी हाल ही में राज्य सरकार ने प्रदेश भर में जमीन के सर्किल रेटों में बृद्धि की है। यह वृद्धि कम से कम 70 प्रतिशत और अधिकतम 120% की गयी। हाल के सालों में एक साथ कभी भी जमीन के सर्किल रेटों में इतनी वृद्धि नही हुई थी।
    यशपाल आर्य ने कहा कि,सर्किल रेटों में इस वृद्धि गरीबों ही नही , मध्यमवर्गीय लोगों और छोटे कर्मचारियों/ व्यापारियों के साथ अन्याय होगा।
    उन्होंने कहा कि , यह अफसोस कि बात है कि, सरकार ने इस निर्णय को उस समय लिया जब आधा उत्तराखंड का अधिकांश पर्वतीय इलाका भू–धसाव से परेशान है। इन प्रभावित लोगों को घर बनाने के लिए भूमि लेनी है , बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है , ऐसे में कोई भी आम व्यक्ति भूमि/संपत्ति खरीदने की कैसे सोच सकता है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि, आम व्यक्ति सालों है तक पाई पाई को जोड़कर मकान बनाने के लिए जमीन खरीदता है अब अचानक जमीनों के सर्किल रेट में बेतहाशा बढ़ोत्तरी कर भाजपा सरकार ने आम लोगों के घर के सपने पर तुषारपात करने का काम किया है।
    आर्य ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य में पहले से ही जमीनों के सर्किल रेट बहुत अधिक थे , इसबार की वृद्धि के बाद आवासीय भूखण्ड खरीदना आम आदमी की पहुंच से बाहर ही जायेंगे। उन्होंने कहा कि जमीनेां के सर्किल रेट अधिक होने के बाद जमीनों की कम रजिस्ट्री होने से राज्य को राजस्व की भी हानि होगी।
    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि , प्रणाली ऐसी होनी चाहिए कि जनता को भी सर्किल रेट देते हुए अफसोस न हो। उन्होंने राज्य सरकार को चेताते हुए कहा कि, वह सर्किल रेट में अनुचित वृद्धि तत्काल वापस ले और पुराने सर्किल रेट पुनः लागू कर जनता के साथ न्याय करे।

  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों के सप्लीमेंट्री बजट को लेकर अहम बैठक।

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों के सप्लीमेंट्री बजट को लेकर अहम बैठक।

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों के सप्लीमेंट्री बजट को लेकर अहम बैठक।

    दिनांक 22 फरवरी 2023 को सचिवालय परिसर में डॉ. आर. राजेश कुमार, सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रम हेतु सप्लीमेंट्री पी.आई.पी. (प्रोग्राम इंप्लीमेंटेशन प्लान) भारत सरकार को प्रस्ताव प्रेषित करने हेतु चर्चा की गई।
    बैठक में डॉ. आर. राजेश कुमार द्वारा मातृत्व स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं को प्रसव की संभावित तिथि से पूर्व बर्थ वेंटिग होम में राज्य के समस्त 13 जनपदों में स्थापित वन स्टॉप सेंटर एवं वर्किंग वुमेन हॉस्टल में रखे जाने हेतु प्रस्ताव भारत सरकार को प्रेषित किए जाने के निर्देश दिये गए। योजना के तहत दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाली गर्भवती महिलाओं को चिकित्सकीय देखभाल समय पर प्राप्त होगी व प्रसव के पूर्व गर्भवती महिलाओं को सहूलियत होगी। यह कदम मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने में महत्वपूर्ण साबित होगा।
    सचिव द्वारा राष्ट्रीय टी.बी. उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश में संचालित 17 मोबाइल मेडिकल यूनिट (एम.एम.यू.) में पोर्टेबल डिजिटल एक्स-रे यूनिट स्थापित करने हेतु भारत सरकार को प्रस्ताव प्रेषित किए जाने पर भी दिशा-निर्देश दिये गए। मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों में जाकर चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जा रही है। टी.बी. रोग उन्मूलन लक्ष्यों की प्राप्ती हेतु दूरस्थ क्षेत्रों के निवासियों के लिए टी.बी. जांच की सुविधा और भी सुलभ हो जाएगी।
    राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला चिकित्सालय देहरादून व उप जिला चिकित्सालय मसूरी में आई ओटी हेतु उपकरणों की खरीद हेतु प्रस्ताव प्रेषित किया गया। जनपद टिहरी गढ़वाल व पिथौरागढ़ हेतु कार्यक्रम के अंतर्गत एक-एक सचल नेत्र चिकित्सा वाहन का संचालन प्रस्ताव प्रेषित किया गया। जिसमें सूदूर क्षेत्रों में सचल चिकित्सा वाहन के माध्यम से नेत्र परीक्षण कर उपचार प्रदान किया जाएगा।
    हीमोग्लोबिनोपैथी कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य में जनजातीय समुदाय में सिकल सेल स्क्रीनिंग प्रारंभ किए जाने हेतु भारत सरकार को प्रस्ताव प्रेषित किया गया। जिसमें राज्य में जनजातीय समुदाय के लोग लाभन्वित होंगे तथा भविष्य में सिकल सेल उन्मूलन हेतु कार्य किया जा सकेगा। साथ ही जिला चिकित्सालय बागेश्वर व बेस चिकित्सालय हल्दवानी में स्थापित रक्तकोष के सुदृढ़ीकरण हेतु भारत सरकार से उपकरणों की मांग की गई।
    बैठक में अपर सचिव स्वास्थ्य अमनदीप कौर, निदेशक एनएचएम डॉ. सरोज नैथानी, प्रभारी अधिकारी डॉ. पंकज कुमार सिंह, डॉ. अजय कुमार नगरकर, डॉ. अर्चना ओझा, डॉ. अर्जुन सिंह सेंगर, डॉ. मुकेश रॉय, आदि मौजूद रहे।

  • उत्तराखंड मानव सेवा समिति दिल्ली के सहयोग से चमन लाल महाविद्यालय में वेंडिंग तथा डिस्पोजऑफ मशीनों की स्थापना की गई।

    उत्तराखंड मानव सेवा समिति दिल्ली के सहयोग से चमन लाल महाविद्यालय में वेंडिंग तथा डिस्पोजऑफ मशीनों की स्थापना की गई।

    उत्तराखंड मानव सेवा समिति दिल्ली के सहयोग से चमन लाल महाविद्यालय में वेंडिंग तथा डिस्पोजऑफ मशीनों की स्थापना की गई।

    लंढौरा। चमन लाल महाविद्यालय में यौन उत्पीड़न निषेध समिति ने एनजीओ उत्तराखंड मानव सेवा समिति दिल्ली के सहयोग से वेंडिंग तथा डिस्पोजऑफ मशीनों की स्थापना की गई। यौन उत्पीड़न निषेध समिति के प्रभारी डॉ विधि त्यागी ने बताया कि महाविद्यालय के सभी शिक्षिकाएं महिला कर्मचारी एवं छात्राएं इस मशीन का लाभ उठा सकती है। इस अवसर पर महाविद्यालय की शिक्षिका, महिला कार्मिक तथा छात्राएं उपस्थित रही। इसके साथ ही महाविद्यालय में डिजिटल हैंड सैनिटाइजिंग मशीन स्थापित की गई। हैंड सेनीटाइजर मशीन का उद्घाटन करते हुए प्रबंध समिति अध्यक्ष रामकुमार शर्मा ने कहा कि कोरोना के एक भयावह और मुश्किल दौर ने हमें स्वच्छता के महत्व को बहुत अच्छी तरह समझा दिया है। महाविद्यालय में डिजिटल हैंड सैनिटाइजिंग मशीन कोरोनावायरस बीमारियों को फैलने से रोकेगी। प्राचार्य डॉक्टर दीपा अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि कोरोना का संकट अभी टला नहीं है और हमें मास्क और सैनिटाइजर के प्रयोग के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन बनाए रखना चाहिए। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक गैर शिक्षक कर्मचारी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

  • स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती के उपलक्ष में संस्कृत विभाग द्वारा ऑनलाइन माध्यम से एक व्याख्यान आयोजित किया गया।

    स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती के उपलक्ष में संस्कृत विभाग द्वारा ऑनलाइन माध्यम से एक व्याख्यान आयोजित किया गया।

    स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती के उपलक्ष में संस्कृत विभाग द्वारा ऑनलाइन माध्यम से एक व्याख्यान आयोजित किया गया।

     

    लंढोरा, चमन लाल महाविद्यालय में आज स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती के उपलक्ष में संस्कृत विभाग द्वारा ऑनलाइन माध्यम से एक व्याख्यान आयोजित किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार से दर्शनशास्त्र विभाग से डॉ. भारत वेद अलंकार आमंत्रित किए गए कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध समिति के सचिव श्री अरुण हरित ने दीप प्रज्वलित कर किया तत्पश्चात डॉ. भारत वेद अलंकार ने बताया कि स्वामी दयानंद सरस्वती का जीवन कितना संघर्ष पूर्ण था उन्हीं के कारण आज नारी जाति को सम्मान मिल सका नारी जाति के उत्थान के लिए उन्होंने अनेक अभियान चलाएं और उनके लिए अनेक कार्य किए l सत्यार्थ प्रकाश नामक ग्रंथ के विषय पर भी उन्होंने प्रकाश डाला और छात्र-छात्राओं को बताया कि जीवन शैली को सुधारने के लिए हमें अपने जीवन में सत्यार्थ प्रकाश का अध्ययन करना चाहिए l स्वामी दयानंद सरस्वती ने यज्ञ एवं गायत्री मंत्र की उपासना पर अधिक बल दिया वह कहते थे कि यज्ञ से वातावरण ही नहीं अपितु हमारे विचारों का भी शुद्धिकरण होता है l महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. दीपा अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को बताया कि हमें स्वामी दयानंद सरस्वती के जीवन से प्रेरणा लेकर मानव कल्याण के कार्यों में भागीदारी निभानी चाहिए l इसी क्रम में कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अनीता शर्मा ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया l इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

  • उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद देहरादून ने कि मुख्य शिक्षा अधिकारी से शिष्टाचार भेंट।

    उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद देहरादून ने कि मुख्य शिक्षा अधिकारी से शिष्टाचार भेंट।

     उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद देहरादून ने कि मुख्य शिक्षा अधिकारी से शिष्टाचार भेंट।

    उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद देहरादून द्वारा आज नवनियुक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री प्रदीप कुमार जी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा संघ के अधिकारियों को आश्वस्त किया कि जनपद स्तर पर जो भी समस्याएं शिक्षको की होंगी जनपद स्तर पर उसका प्राथमिकता से निराकरण किया जाएगा किसी भी शिक्षक को अनावश्यक दफ्तर के चक्कर नही काटने पड़ेंगे।
    मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री प्रदीप कुमार ने संघटन के पदाधिकारियों को अवगत कराया कि वह खुद अशासकीय विद्यालय में पड़े है और चाहते है कि उनके कार्यकाल के दौरान इनको और अधिक मज़बूती प्रदान की जाए व सभी शिक्षकों से आव्हान किया कि शिक्षा के क्षेत्र एवं छात्र हित मे उनका सहयोग करे।
    संघटन के जिलाध्यक्ष संजय बिजल्वाण, जिला मंत्री अनिल नौटियाल, संरक्षक राजेश शर्मा जी द्वारा मुख्य शिक्षा अधिकारी जी को आश्वस्त किया कि हर संभव सहयोग शिक्षा व छात्रों के हितों के लिए पूरे मनोयोग से किया जाएगा।
    भेंट के दौरान जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश डोबरियाल, जिला उपाध्यक्ष विकास त्यागी, महिला उपाध्यक्ष अनिता नेगी, कोषाध्यक्ष ललित मोहन सकलानी, सुरेंद्र कुमार सहगल, गिरीश सेमवाल, डी आर रवि, अम्बिका गैरोला, अनीता नैथानी विनोद पाण्डेय आदि उपस्तिथ थे।

  • Paper leak: आजीवन कारावास की सजा तथा 10 करोड़ रूपए तक के जुर्माने का प्रावधान।

    Paper leak: आजीवन कारावास की सजा तथा 10 करोड़ रूपए तक के जुर्माने का प्रावधान।

    आजीवन कारावास की सजा तथा 10 करोड़ रूपए तक के जुर्माने का प्रावधान।

    मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं शुचिता को सुनिश्चित करने के लिए उत्तराखण्ड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम व निवारण के उपाय) अध्यादेश 2023 को अनुमोदन प्रदान किया गया है। इस अध्यादेश में दोषियों के विरूद्ध सख्त प्रावधान किए गए हैं। यदि कोई व्यक्ति, प्रिटिंग प्रेस, सेवा प्रदाता संस्था, प्रबंध तंत्र, कोचिंग संस्थान इत्यादि अनुचित साधनों में लिप्त पाया जाता है तो उसके लिए आजीवन कारावास की सजा तथा 10 करोड़ रूपए तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है। यदि कोई व्यक्ति संगठित रूप से परीक्षा कराने वाली संस्था के साथ षडयंत्र करता है तो आजीवन कारावास तक की सजा एवं 10 करोड़ रूपए तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है। यदि कोई परीक्षार्थी प्रतियोगी परीक्षा में स्वयं नकल करते हुए या अन्य परीक्षार्थी को नकल कराते हुए अनुचित साधनों में लिप्त पाया जाता है तो उसके लिए तीन वर्ष के कारावास व न्यूनतम पांच लाख के जुर्माने का प्रावधान किया गया है। यदि उक्त परीक्षार्थी दोबारा अन्य प्रतियोगी परीक्षा में पुनः दोषी पाया जाता है तो न्यूनतम दस वर्ष के कारावास तथा न्यूनतम 10 लाख जुर्माने का प्रावधान किया गया है। यदि कोई परीक्षार्थी नकल करते हुए पाया जाता है तो आरोप पत्र दाखिल होने की तिथि से दो से पांच वर्ष के लिए डिबार करने तथा दोष सिद्ध ठहराए जाने की दशा में दस वर्ष के लिए समस्त प्रतियोगी परीक्षाओं से डिबार किए जाने का प्रावधान किया गया है। यदि कोई परीक्षार्थी दोबारा नकल करते हुए पाया जाता है तो क्रमशः पांच से दस वर्ष के लिए तथा आजीवन समस्त प्रतियोगी परीक्षाओं से डिबार किए जाने का प्रावधान किया गया है। अनुचित साधनों के इस्तेमाल से अर्जित सम्पति की कुर्की की जायेगी। इस अधिनियम के अन्तर्गत अपराध संज्ञेय, गैर जमानती एवं अशमनीय होगा।