Category: देहरादून

  • पिथौरागढ़ को जल्द मिलेगी बेस चिकित्सालय में सारी सुविधाएं।

    पिथौरागढ़ को जल्द मिलेगी बेस चिकित्सालय में सारी सुविधाएं।

    पिथौरागढ़ को जल्द मिलेगी बेस चिकित्सालय में सारी सुविधाएं।

    09 फ़रवरी 2023, बेस अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को आम जनमानस तक सुगमता से पहुंचाने हेतु स्वास्थ्य विभाग का खाका तैयार।

    पिथौरागढ़। जनपद भ्रमण पर आये स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर आर राजेश कुमार ने बेस चिकित्सालय का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि जल्द ही सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के लोगों को बेस चिकित्सालय का लाभ मिलेगा। सचिव ने कहा फिलहाल मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ़ का संचालन मेडिकल एजुकेशनल डिपार्टमेंट के माध्यम से किया जाएगा और डॉक्टरों की तैनाती बेस चिकित्सालय में की जाएगी जिनके सहयोग से चिकित्सालय का संचालन कार्य किया जाएगा। उन्होंने बेस अस्पताल में 100 अतिरिक्त बेड के का प्रबंध करने के लिए कहा। उन्होंने पेयजल निगम को सप्ताह के अंदर टेंडर फाइनल कर जल आपूर्ति का शेष कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। प्रधानाचार्य बेस चिकित्सालय द्वारा सचिव महोदय के समक्ष विशेषज्ञ डॉक्टरों को बेस चिकित्सालय में तैनात करने की मांग की गई इसके अतिरिक्त एंबुलेंस, एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड आदि भी मुहैया कराने की मांग रखी जिस पर सचिव ने प्रधानाचार्य बेस चिकित्सालय को एक सप्ताह के भीतर प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी, प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा और सीएमओ पिथौरागढ़ के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक उपकरणों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए जिसे उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके साथ ही एक सप्ताह में किए गए कार्यों की स्थिति के संबंध में वीसी के माध्यम से अवगत कराने के लिए कहा। प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ़ ने मेडिकल कॉलेज के निकट स्थित रेशम विभाग की 1.87 हेक्टेयर भूमि को मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ़ को देने की मांग रखी।
    स्वास्थ्य सचिव द्वारा मोस्टामानु में मेडिकल कॉलेज कैंपस के लिए चयनित लैंड का स्थलीय निरीक्षण भी किया गया।
    इस दौरान जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी, ज्वाइंट डायरेक्टर चिकित्सा शिक्षा विभाग डॉक्टर एम के पंत, प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी अरुण जोशी, प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा, उप जिलाधिकारी अनुराग आर्य, तहसीलदार पिथौरागढ़ आदि अन्य स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • श्रवण बाधितओ के लिए देहरादून में भारतीय संकेतिक भाषा में तैयार की गई मूवी “83” का प्रसारण किया गया।

    श्रवण बाधितओ के लिए देहरादून में भारतीय संकेतिक भाषा में तैयार की गई मूवी “83” का प्रसारण किया गया।

    श्रवण बाधितओ के लिए भारतीय संकेतिक भाषा  में तैयार की गई मूवी “83” का प्रसारण किया गया।

    देहरादून में श्रवण बाधितओ के लिए भारतीय संकेतिक भाषा में तैयार की गई मूवी 83 का प्रसारण आज इंजीनियरिंग भवन देहरादून के ऑडिटोरियम में प्रसारित की गई।
    उत्तराखंड डैफ एसोसिएशन, जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र संचालक मुनीशाभा सेवा सदन पुनर्वास संस्थान , उत्तराखंड स्पोर्ट्स सोसाइटी फॉर द डैफ, डैफ क्रिकेट सोसायटी ऑफ गढ़वाल एवं कुमाऊँ एवं दून डिफरेंटली एबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में आज श्रवण बाधित जनों के लिए इस मूवी का प्रसारण किया गया।
    मूवी को देखने न केवल जनपद देहरादून उत्तरकाशी हरिद्वार उधम सिंह नगर टिहरी बल्कि हिमाचल, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ आदि अन्य प्रदेशों से लगभग 300 से ज्यादा श्रवण बाधित उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में पहुंचे मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी डॉक्टर शिव कुमार बरनाला एवं विशिष्ट अतिथि डीआईडी के प्रोफेसर डॉक्टर नवीन सिंघल एवं सक्षम के प्रांत उत्तराखंड के सह सचिव अनंत प्रकाश मेहरा तथा मुख्य भूमिका में पहुंचे आई एस एच न्यूज़ चैनल भारतीय सांस्कृतिक न्यूज़ चैनल से विक्की शाह उत्तराखंड डेफ एलाइंज से सिद्धार्थ जैन एवं अध्यक्ष उमेश ग्रोवर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की ।
    मुख्य अतिथि डॉ शिव कुमार बरनाला ने बताया यह शुरुआत समाज को समावेशन की ओर बढ़ाने की शुरुआत है जिससे श्रवण बाधित जन मुख्यधारा से जुड़ पा रहे हैं। इसी प्रकार से आगामी सभी कार्यक्रम हमारे दिव्यांग जनों के लिए समावेशी हो इस पर हमें ज्यादा से ज्यादा ध्यान देना होगा और समाज की मुख्यधारा से प्रत्येक दिव्यांगजन जुड़े इसके लिए ऐसे ही कार्यों को सराहना देते रहनी है। डॉक्टर नवीन सिंघल ने कार्यक्रम की सराहना की तथा श्रवण बाधित ओं के लिए इसे मील का पत्थर बताया। सभी दिव्यांग जनों ने कार्यक्रम का आनंद लिया तथा आगामी सभी फिल्मों को भी दिव्यांग जनों के लिए अनुकूल तैयार किए जाने पर चर्चा की।
    श्रवण बाधित संघ से उमेश ग्रोवर एवं सिद्धार्थ जैन ने पहुंचे सभी श्रवण बाधित जनों का अभिनंदन किया तथा आगामी सभी कार्यक्रमों के लिए मिलजुल कर श्रवण बाधित जनों के सहयोग हेतु आह्वान किया।
    अनंत मेहरा नोडल अधिकारी जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र देहरादून ने बताया हमारा प्रयास है समाज को सकारात्मक संदेश प्राप्त हो इसके लिए विभिन्न ऐसी फिल्मों का प्रसारण किया जाएगा जो देश हित में हो एवं समाज को अग्रसर करने की प्रेरणा देती है।श्रवण बाधित जन दृष्टिबाधित जन अस्थि बाधित जन सभी 21 दिव्यांगताओ से संबंधित ज्यादा से ज्यादा जागरूकता के कार्यक्रम समाज में किए जाने का प्रयास किया जा रहा है आगामी दिनों में उत्तराखंड में तीन दिवसीय श्रवण बाधित जन राष्ट्रीय महोत्सव का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें श्रवण बाधित हो के लिए खेलकूद के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभिन्न प्रतियोगिताएं मॉडलिंग आदि का भी आयोजन किया जाएगा।
    कार्यक्रम को सफल बनाने में 300 श्रवण बाधित जन के साथ रजत नितिन गुप्ता अनिल जैन ख्वाहिश गुप्ता मिथुन रौथान अभिषेक मिश्रा शक्ति पुंडीर सिद्धार्थ जैन उमेश ग्रोवर नितिन गुप्ता आदि डॉ अनुराग आदि विशिष्ट जन उपस्थित रहे।

  • राष्ट्रीय नेत्र ज्योति अभियान‘‘ का शुभारम्भ कार्यक्रम का आयोजन अपर सचिव,चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उत्तराखण्ड शासन की अध्यक्षता में किया गया।

    राष्ट्रीय नेत्र ज्योति अभियान‘‘ का शुभारम्भ कार्यक्रम का आयोजन अपर सचिव,चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उत्तराखण्ड शासन की अध्यक्षता में किया गया।

    ‘राष्ट्रीय नेत्र ज्योति अभियान‘‘ का शुभारम्भ कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 30 जनवरी, 2023 को अपर सचिव,चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उत्तराखण्ड शासन की अध्यक्षता में किया गया।

    देश में अन्धता का प्रसार 0.36% है। जिसमें से 66% व्यक्ति मोतियाबिन्द के ग्रसित है। राष्ट्रीय अन्धता नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत मोतियाबिन्द बैकलाग मुक्त किये जाने हेतु अगले तीन वर्षो में कुल 02 लाख 15 हजार के लक्ष्य को प्राप्त किया जाना है। इस उद्देश्य से दिनाकं 30 जनवरी, 2023 को राष्ट्रीय अंधता नियंत्रण
    कार्यक्रम (एन0पी0सी0बी0) के अन्तर्गत राज्य को Cataract Blindness Backlog Free (CBBF) किये जाने हेतु
    ‘‘राष्ट्रीय नेत्र ज्योति अभियान‘‘ का शुभारम्भ कार्यक्रम का आयोजन अपर सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उत्तराखण्ड शासन की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें जनपद स्तर से नेत्र शल्यक, दृष्टिमितिज्ञ एवं एन0जी0ओ0 के प्रतिनिधियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। अभियान के अन्तर्गत राज्य के समस्त जनपदों एवं विकासखण्डों में स्क्रीनिंग कैम्प का आयोजन किया जायेगा एवं जिला चिकित्सालय/उप जिला चिकित्सालय में मोतियाबिंद के आपरेशन किये जायेंगे। वित्तीय वर्ष 2022-23 में मोतियाबिन्द आपरेशन का लक्ष्य 59800 रखा गया है।
    डा0 सरोज नैथानी, निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखण्ड के द्वारा कार्यक्रम में लक्ष्यों को शतप्रतिशत पूर्ण करने पर जोर दिया गया एवं ब्लाॅक स्तर पर लक्ष्यों की पूर्ति हेतु दृष्टिमितिज्ञ के द्वारा स्क्रीनिंग करने हेतु निर्देष दिये गये।  नेत्र सर्जन एवं दृष्टिमितिज्ञों के द्वारा जनपद स्तर पर बेहतर उपचार प्रदान किये जाने हेतु प्रशिक्षण
    प्रदान किया जायेगा। राज्य को Cataract Blindness Backlog Free (CBBF) किये जाने हेतु नेत्र शिविरों का
    आयोजन किये जाने हेतु निर्देष दिये गये।
    उक्त कार्यक्रम में डा0 सुनिता टम्टा, निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कलयाण उत्तराखण्ड, डा0 यू0एस0 कण्डवाल, अपर निदेशक (राष्ट्रीय कार्यक्रम) स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय उत्तराखण्ड, डा0 एस0के0 झा, संयुक्त निदेशक (नेत्रोपचार) स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय एवं डा0 अर्चना ओझा, प्रभारी अधिकारी (एन0पी0सी0बी0) राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखण्ड।

  • उत्तराखंड: स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स की कमी को दूर करने के लिए मास्टर प्लान तैयार।

    उत्तराखंड: स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स की कमी को दूर करने के लिए मास्टर प्लान तैयार।

     उत्तराखंड में अब स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स की कमी को दूर करने के लिए मास्टर प्लान तैयार

    उत्तराखंड में अब स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स की कमी को दूर करने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया गया है । राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए सारी तैयारियां कर ली है। स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स की कमी के कारण जहां पहाड़ों और ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों को दिक्कत होती थी अब उन दिक्कतों को दूर कर लिया जाएगा।

    सभी के स्वास्थ्य का ठीक से ध्यान रखा जाए इसके लिए नेशनल हेल्थ मिशन लगातार अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है। इसी के अंतर्गत 16 फरवरी को पहले चरण के इंटरव्यू किए जाने हैं। राज्य में विशेषज्ञ डॉक्टर को अब राज्य सरकार की तरफ से वह तमाम सुविधाएं मिल सकेंगी जो उन्हें निजी क्षेत्र में मिलती है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की लगातार तैयारियों में जुटा हुआ था।

    राज्य के स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने अवगत कराया कि लगातार पहाड़ी क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की जा रही है। कई जगहों से हमें यह जानकारी मिली कि विशेषज्ञ डॉक्टर की कमी के कारण ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले मरीजों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ता है. लेकिन अब राज्य सरकार विशेषज्ञों को तैनात करने की दिशा में काम कर रही है. डॉक्टर आर राजेश कुमार ने अवगत कराया कि स्वास्थ्य विभाग के पास ना तो दवाइयों की कमी है, ना सुविधाओं की कमी है और न ही अस्पतालों में मशीनों की कमी है। लेकिन विशेषज्ञ डॉक्टर ना होने से कई बार समस्या बढ़ जाती थी। इसे अब दुरुस्त कर लिया जाएगा।
    राज्य का स्वास्थ्य विभाग एक नए मिशन के साथ तैयारियों में जुटा हुआ है ताकि प्रत्येक नागरिक को सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके।

  •  उत्तराखंड में धूमधाम से मनाया गया 74वां गणतंत्र दिवस, स्कूलों कॉलेजों से लेकर सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में तिरंगा फहराया गया।

     उत्तराखंड में धूमधाम से मनाया गया 74वां गणतंत्र दिवस, स्कूलों कॉलेजों से लेकर सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में तिरंगा फहराया गया।

     उत्तराखंड में धूमधाम से मनाया गया 74वां गणतंत्र दिवस, स्कूलों कॉलेजों से लेकर सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में तिरंगा फहराया गया।

    • Republic Day 2023: उत्तराखंड में धूमधाम से मनाया गया 74वां गणतंत्र दिवस।

     आज राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल श्री गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने 74वें #गणतंत्र_दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में ध्वज फहराया तथा राष्ट्रीय ध्वज को नमन करते हुए परेड की सलामी ली। इस अवसर पर CRPF, उत्तराखण्ड पुलिस, पीएसी, होमगार्ड, पीआरडी के जवानों सहित एन.सी.सी. की टुकड़ियों ने परेड करते हुए राज्यपाल को सलामी दी। साथ ही राज्य के लोक कलाकारों व विभिन्न स्कूली बच्चों ने भी विभिन्न सांस्कृतिक लोक नृत्य का मनोहारी प्रदर्शन किया। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) व मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड पुलिस के ‘विजन डॉक्यूमेंट’ का अनावरण करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस कर्मियों को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित भी किया। परेड ग्राउंड में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग, ग्राम्य विकास, पर्यटन विभाग, उद्यान विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, उद्योग विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों, योजनाओं तथा नीतियों पर आधारित झाँकियों का भी प्रदर्शन किया गया। परेड ग्राउण्ड में आयोजित इस समारोह में सांसद श्री नरेश बंसल, मेयर देहरादून श्री सुनील उनियाल गामा, स्थानीय विधायक श्री खजान दास, मुख्य सचिव डॉ.एस.एस.संधु, डी.जी.पी. अशोक कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि, विशिष्ट गणमान्य अतिथि एवं जनसामान्य भी उपस्थित रहे।

    मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज देहरादून स्थित रेंजर्स ग्राउण्ड में क्षेत्रीय कार्यालय, केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा #AmritMahotsav पर आयोजित ‘गणतंत्र नमन’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया एवं चित्र प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने हस्त कला पर आधारित विभिन्न स्टॉलों का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में महापुरुषों एवं क्रांतिकारियों की स्मृति में देश में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि इनके माध्यम से हमारी युवा पीढ़ी को महापुरूषों के जीवन दर्शन एवं उनके द्वारा किये गये कार्यों से परिचित होने का मौका मिला। ऐसे महापुरूषों द्वारा किये गये कार्यों एवं उनके जीवन दर्शन का अनुसरण कर हमें आगे बढ़ना होगा।

    मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने आज गणतंत्र दिवस पर सचिवालय में ध्वज फहराया और प्रदेशवासियों और सचिवालय के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सचिवालय शासन-प्रशासन की शीर्ष संस्था है। प्रदेश और प्रदेशवासियों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए हम सभी को अपना-अपना योगदान देना है। हमें प्रदेश के भविष्य को सुरक्षित रखने का सिर्फ विचार ही नहीं रखना बल्कि इसे अपनी भावना बनाना है। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, श्री आनन्द बर्द्धन, प्रमुख सचिव श्री आर. के. सुधांशु, श्री एल. फैनाई, सभी सचिव, अपर सचिव सहित सचिवालय के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

    74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज पुलिस मुख्यालय, उत्तराखण्ड देहरादून में श्री Ashok Kumar IPS, DGP Sir द्वारा ध्वजारोहण कर सभी को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई। इसके उपरान्त उन्होंने गणतंत्र दिवस 2023 के अवसर पर पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह, सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान कर सभी पदक विजेताओं को बधाई दी।

    देहरादून जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने 74 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों/कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के सभी नागरिक संविधान से जुड़े इसके परिपालन एवं गरिमा बनाए रखने में प्रत्येक नागरिक की महत्त्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि हम जहां पर भी कार्यरत हो अपने दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन करना महत्वपूर्ण है, कहा कि कोई भी यह न सोचे की वह छोटे पद पर है तो उसके प्रयासों से कोई फर्क नहीं पड़ता, लोकतंत्र में सभी की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। 

    डायट देहरादून में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया, प्राचार्य श्री राकेश जुगरान ने सभी को गणतंत्र दिवस एवं वसंत पंचमी की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। DL. Ed प्रशिक्षु ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये ।

     

    डी.ए.वी (पी.जी ) कॉलेज देहरादून, में धूमधाम से मनाया गया 74वॉ गणतंत्र दिवस।
    मेजर अतुल सिंह की देखरेख में NCC कैडेटों द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

  • जिलाधिकारी देहरादून द्वारा परेड ग्राउंड पर आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस के मुख्य कार्यक्रम में जनमानस को आमंत्रित करने हेतु लिंक जारी किया गया है।

    जिलाधिकारी देहरादून द्वारा परेड ग्राउंड पर आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस के मुख्य कार्यक्रम में जनमानस को आमंत्रित करने हेतु लिंक जारी किया गया है।

    जिलाधिकारी देहरादून द्वारा परेड ग्राउंड पर आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस के मुख्य कार्यक्रम में जनमानस को आमंत्रित करने हेतु लिंक जारी किया गया है।

     

    देहरादून दिनांक 22 जनवरी 2023, जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन देहरादून द्वारा परेड ग्राउंड पर आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस के मुख्य कार्यक्रम में जनमानस को आमंत्रित करने हेतु लिंक जारी किया गया हैं।

    http://einvitation.uk.gov.in/dmdehradun/registration_public.php

    कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतु उपरोक्त लिंक पर पंजीकरण कराया जा सकता है।

  • गणतंत्र दिवस की तैयारियों के संबंध में  संयुक्त रूप से बैठक करते जिलाधिकारी  एवं डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ।

    गणतंत्र दिवस की तैयारियों के संबंध में  संयुक्त रूप से बैठक करते जिलाधिकारी एवं डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ।

     गणतंत्र दिवस की तैयारियों के संबंध में  संयुक्त रूप से बैठक करते जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका एवं डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह  कुंवर।

     

    देहरादून दिनांक 20 जनवरी 2023, जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका एवं डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में गणतंत्र दिवस की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक लेते हुए संबंधित अधिकारियों की तैनाती एवं मिनट- टू-मिनट कार्यक्रम के दौरान निर्वहन किये जाने वाले दायित्वों समझाते हुए कार्यक्रम स्थल में समुचित व्यवस्था को चाॅक चैबन्ध बनाने के निर्देश दिए।
    जिलाधिकारी ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या एवं मुख्य कार्यक्रम दिवस 26 जनवरी 2023 को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए निर्देशित किया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होेने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु सक्रियता से दायित्वों का निर्वहन करेंगे। कहा कि जनपद के प्रमुख राजकीय भवनों को कम वोल्टेज वाले/एलईडी बल्लों से प्रकाशमान करगें, 25 जनवरी को टाउन हाॅल नगर निगम में कवि सम्मेलन के साथ ही 25 जनवरी को सायं 06 बजे से रात्रि 09 बजे तक तथा 26 जनवरी को प्रातः 06 बजे से 11 बजे तक प्रमुख चैराहों पर लाउडस्पीकर के माध्यम से देशभक्ति एवं देश प्रेम के गीत का प्रसारण करने, मुख्य कार्यक्रम स्थल पर वर्षा के दृष्टिगत समुचित तैयारियां रखने, बैरिकेंटिग, बैठने की व्यवस्था, पार्किंग, यातायात, आदि समुचित व्यवस्थाएं संपादित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही विभिन्न विभागों की झांकियां आदि समस्त तैयारियां पूर्ण करते हुए नोडल अधिकारी झांकी से समन्वय करने के निर्देश दिए। जबकि समुचित सुरक्षा व्यवस्था एवं परेड इत्यादि को लेकर डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सम्बन्धितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
    बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ0 एस.के बरनवाल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के मिश्रा, पुलिस अधीक्षक नगर सरिता डोभाल, नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चैहान, कमाडेन्ट होमगार्ड राहुल सचान, सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी भास्कर कुलियाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे तथा अन्य विभागों के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

  • जिलाधिकारी देहरादून द्वारा आज परेड ग्राउण्ड का स्थलीय निरीक्ष करते हुए गणतंत्र दिवस की तैयारियों का जायजा लिया।

    जिलाधिकारी देहरादून द्वारा आज परेड ग्राउण्ड का स्थलीय निरीक्ष करते हुए गणतंत्र दिवस की तैयारियों का जायजा लिया।

    जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज परेड ग्राउण्ड का स्थलीय निरीक्ष करते हुए गणतंत्र दिवस की तैयारियों का जायजा लिया।

    देहरादून दिनांक 19 जनवरी 2023, जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज परेड ग्राउण्ड का स्थलीय निरीक्ष करते हुए गणतंत्र दिवस की तैयारियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने स्मार्ट सिटी लि0 एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों का निर्देशित किया कि परेडग्राउण्ड में संचालित सभी निर्माण कार्याें को युद्धस्तर पर पूर्ण करें, ताकि गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम निर्बाद रूप से संपादित हो सके। उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों को मंच, टैंट, बैरिंकेटिंग, बैठने की व्यवस्था आदि के साथ ही विद्युत विभाग को निर्बाद विद्युत व्यवस्था, पेयजल निगम पेयजल आदि व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम को शहर तथा आयोजन स्थल परेड ग्राउण्ड पर सफाई व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।

    इस अवसर पर अपर मुख्य नगर अधिकारी नगर निगम जगदीश लाल, मुख्य व्यैक्तिक सहायक वीरेन्द्र सिंह सहित स्मार्ट सिटी लि0, के सीजीएम जगमोहन चैहान, गिरीश पुण्डीर, लोनिवि एवं नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • जिलाधिकारी देहरादून द्वारा गुण्डा अधिनियम के अन्तर्गत 13 लोगों को 6 माह के लिए जिला बदर करने के आदेश दिए।

    जिलाधिकारी देहरादून द्वारा गुण्डा अधिनियम के अन्तर्गत 13 लोगों को 6 माह के लिए जिला बदर करने के आदेश दिए।

    जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा गुण्डा अधिनियम के अन्तर्गत न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट में निस्तारित वादों में फैसला सुनाते हुए 13 लोगों को 17 जनवरी 2023 से 6 माह के लिए जिला बदर करने के आदेश दिए है।

    देहरादून दिनांक 18 जनवरी 2023, जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा जनपद में गुण्डा अधिनियम के अन्तर्गत न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट में निस्तारित वादों में फैसला सुनाते हुए 13 लोगों को 17 जनवरी 2023 से 6 माह के लिए जिला बदर करने के आदेश दिए है। इससे पूर्व 12 लोगों को जिला बदर करने के आदेश दिए गए थे। जिसमें से 10 लोगों को 6 माह के लिए तथा 2 लोगों 3 माह के लिए जिला बदर किया गया। जनपद में कुल 25 लोगों को जिला बदर कर दिया गया है, जिनमें थाना क्लेमेन्टाउन अन्तर्गत 5, विकासनगर 7, सहसपुर 2, नेहरू कालोनी 3, कैंट 01, डालनवाला 01, रायपुर 02, पटेल नगर 02, प्रेमनगर 01 तथा थाना राजपुर अन्तर्गत 01 व्यक्ति को जिला बदर किया गया है।
    थाना क्लेमेन्टाउन अन्तर्गत जानकी प्रसाद, शंशाक, विकासनगर अन्तर्गत शाहिद, शिवम, अब्दुल सत्तार, सुरेन्द्र, मेहरबान उर्फ माठू, सहसपुर अन्तर्गत फैजान, नेहरू कालोनी अन्तर्गत तयब अली व विकास सुन्दरियाल, कैंट अन्तर्गत राजकुमार, डालनवाला अन्तर्गत शुभम, सहसपुर अन्तर्गत सलमान को 6 माह के लिए गुण्डा अधिनियम में जिला बदर किया गया है।
    इसी प्रकार पूर्व में जिला बदर किये गए 12 लोगों में थाना रायुपर में पप्पु व पप्प्पु, क्लेमेन्टाउन में असरफ, ओमवीर सिंह तोमर व प्रमोद उर्फ भोलू, नेहरू कालोनी में प्रमोद त्यागी, पटेल नगर में हारूल व रासिद उर्फ तोफिक, प्रेमनगर में गौतम काला, राजपुर में दिल बहादुर को 6 माह के लिए तथा थाना विकासनगर अन्तर्गत नीरज व सुनील को 3 माह के लिए जिला बदर किया गया है।

  • जनपद स्तरीय नारकोटिक्स समिति की बैठक लेती जिलाधिकारी देहरादून।

    जनपद स्तरीय नारकोटिक्स समिति की बैठक लेती जिलाधिकारी देहरादून।

    जनपद स्तरीय नारकोटिक्स समिति की बैठक लेती जिलाधिकारी देहरादून श्रीमति सोनिका ।

     

    देहरादून दिनांक 16 जनवरी 2023, जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जनपद स्तरीय नारकोटिक्स समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनपद में नशावृत्ति के विरूद्ध नियमित अभियान चलाया जाए। तथा इसमें लिप्त लोगों की काउन्सलिंग भी की जाए। साथ ही जो लोग नशे की प्रतिबंधित सामग्री का व्यापार कर रहे है उन पर भी प्रभावी कार्यवाही करते हुए कानूनी दण्डात्मक कार्यवाही के साथ-साथ उनकी संपत्ति जब्त की कार्यवाही जाए। उन्होंने जनपद स्तरीय गठित समिति को स्कूलों में नियमित जागरूकता कार्यक्रम कराते हुए बच्चों को ऐसे पदार्थाें से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए उन्हें इससे दूर रखा जाए, साथ ही टीम को स्कूल आदि संस्थान एवं अन्य स्थलों पर निगरानी बनाएं रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने समिति के सदस्य ड्रग इंस्पैक्टर के बैठक में प्रतिभाग न किए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।
    जिलाधिकारी ने जिला आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया कि शराब की दुकानों एवं बार आदि अनुज्ञापनों में 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को मादक सामग्री यथा शराब/बीयर बिक्री न की जाए इसके लिए प्रत्येक दुकानों एवं बार में सीसी कैमरे लगाते हुए निरंतर उनकी मानिटरिंग भी की जाए। उन्होने पुलिस अधीक्षक क्राइम को नशे में संलिप्त लोगों की सूची उपलब्ध कराने तथा आबकारी अधिकारी को उक्त सूची उप जिलाधिकारी को प्रेषित करने के निर्देश दिए। साथ हीे पुलिस विभाग, आबकारी, ड्रग इंस्पैक्टर आदि विभागों को नियमित अभियान चलाते हुए प्रतिबंधित दवाईयों की बिक्री, मादक पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश दिए। इन कार्याें में संलिप्त लोगों पर भी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही जनपद में किसी भी स्थान पर प्रतिबन्धित खेती तथा विदोहन न हो।
    बैठक में पुलिस अधीक्षक क्राईम सर्वेश पंवार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी नरेन्द्र कुमार, जिला आबकारी अधिकारी राजीव कुमार चैहान, सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी, एडी एनसीबी देवानन्द शिक्षा विभाग से सुदर्शन सिंह बिष्ट सहित संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।