Category: देहरादून

  • देश : पीएम मोदी पहुँचे केदारनाथ धाम, कर रहे हैं पूजा अर्चना, देखे वीडियो

    देश : पीएम मोदी पहुँचे केदारनाथ धाम, कर रहे हैं पूजा अर्चना, देखे वीडियो

    प्रधानमंत्री मोदी पहुँचे केदारनाथ धाम, कर रहे हैं पूजा अर्चना

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ पहुंच गए हैं। मोदी मन्दिर में कर रहे हैँ विश्व कल्याण और शांति के लिए विशेष पूजा अर्चना।
    आज केदारनाथ धाम के लिए सबसे लम्बे रोपवे का करेंगे शिलान्यास। करीब आधा घंटा पूजा अर्चना करेंगे।

    मौके पर राज्यपाल गुरप्रीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल, मुख्य सचिव, विधायक शैला रानी रावत, डीएम मयूर दीक्षित, एसपी आयुष अग्रवाल, तीर्थ पुरोहित विनोद शुक्ला, श्रीनाथ, लक्ष्मी नारायण, कुबेर नाथ आदि लोग मौजूद हैं।

  • पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार को शांति एवं सौहार्दपूर्ण मनाने हेतु किया गया गोष्ठी का आयोजन

    पुलिस द्वारा आगामी त्यौहार को शांति एवं सौहार्दपूर्ण मनाने हेतु किया गया गोष्ठी का आयोजन

    आगामी धनतेरस एवं दीपावली पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण मनाने हेतु किया गया गोष्ठी का आयोजन

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद पौड़ी गढ़वाल, द्वारा जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों/थाना प्रभारियों को अपने-अपने सर्किल/थानाक्षेत्रान्तर्गत आगामी धनतेरस एवं दीपावली पर्व के मध्य नजर क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्ति, व्यापारियों, नगरपालिका/ नगरपंचायत के प्रतिनिधियों, टैक्सी यूनियन के प्रतिनिधियों, आतिशबाजी दुकानदारों एवं अन्य संघठनों के साथ दीपावली पर्व को सकुशल संपन्न कराने हेतु मीटिंग लेने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में दिनांक 18.10.202 को थाना परिसर में अरबिन्द कुमार द्वारा आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत रिखणीखाल क्षेत्र के व्यापारियों, संभ्रांत व्यक्तियों एवं सीएलजी सदस्यों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी। उक्त गोष्ठी में आगामी धनतेरस एवं दीपावली पर्व दृष्टिगत यातायात व्यवस्था, आतिशबाजी की दुकाने लगाए जाने के संबंध में चर्चा कर सुझाव लिए गए। गोष्ठी में तय किया गया कि पूर्व की भांति आतिशबाजी की दुकानें मुख्य बाजारों में न लगाकर रिखणीखाल बस अड्डे के पास वाले मेदान में लगाई जाएगी जिससे कि किसी अप्रिय घटना को होने से बचा जा सके तथा किसी भी प्रकार की अग्नि संबंधी घटना को तत्काल रोकने/काबू करने हेतु मैदान पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

  • उत्तराखंड में उपवा दीपावली मेला 18-20 अक्टूबर से पुलिस लाइन में शुरू हो रहा हैं

    उत्तराखंड में उपवा दीपावली मेला 18-20 अक्टूबर से पुलिस लाइन में शुरू हो रहा हैं

    UPWWA (Uttarakhand Police Wives Welfare Association) द्वारा 18-20 अक्टूबर, 2022 को UPWWA DEEPAWALI MELA का आयोजन डॉ अलकनंदा अशोक की अध्यक्षता में किया जा रहा हैं।

    उत्तराखंड पुलिस परिवारों के कल्याण के लिए गठित उत्तराखंड पुलिस वाइफ वेलफेयर एसोसिएशन (UPWWA) द्वारा दीपावली पर्व के अवसर पर दिनांक 18-20 अक्टूबर 2022 को पुलिस लाइन देहरादून में UPWWA DEEPAWALI MELA का आयोजन डॉ अलकनंदा अशोक की अध्यक्षता में किया जा रहा हैं।

        UPWWA द्वारा आयोजीत दीपावली मेले का शुभारम्भ 18 अक्टूबर समय 12.30 pm को मुख्य अतिथि श्रीमति गीता धामी द्वारा किया जाएगा।

     

     

  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री ने किया सरस मेले में महिला स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित

    उत्तराखंड : मुख्यमंत्री ने किया सरस मेले में महिला स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित

    मुख्यमंत्री ने किया सरस मेले में महिला स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित

    सरस मेले जैसे आयोजनों को बताया ग्रामीण आर्थिकी एवं महिला सशक्तिकरण को मजबूती देने वाला।

    देहरादून दिनांक 12 अक्टूबर 2022,  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सायं रेसकोर्स में आयोजित सरस मेले में प्रतिभाग कर मेले में प्रतिभागी महिला स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित किया। उन्होंने विभिन्न प्रदेशों से आये स्वयं सहायता समूहों के प्रयासों की सराहना करते हुए सरस मेलों के आयोजन को ग्रामीण आर्थिकी एवं महिला सशक्तिकरण को मजबूती प्रदान करने वाला बताया। मुख्यमंत्री ने मेले में स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का भ्रमण कर उनके द्वारा तैयार किये गये उत्पादों की सराहना की।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजन विभिन्न राज्यों के परम्परागत हस्तशिल्प एवं लोक कलाओं को प्रभावी मंच प्रदान करने के साथ उनके संरक्षण के लिये भी प्रोत्साहन प्रदान करते हैं। इससे शिल्पियों, बुनकरों एवं कारीगरों को अपने उत्पादों के विपणन के लिये बाजार भी उपलब्ध कराने में भी मदद मिलती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। इसके लिये महिला स्वयं सहायता समूहों को 05 लाख तक का ऋण बिना ब्याज के उपलब्ध कराया जा रहा है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वोकल फॉर लोकल का मंत्र दिया है जिससे प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलेगा तथा जहां बाजारों को उत्पाद मिलेंगे वहीं उत्पादकों को बाजार उपलब्ध होगा। प्रदेश में वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने के लिए भी इस तरह के आयोजन महत्वपूर्ण हैं।

    माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार ने महिला समूहों को सम्मानित किया, जिनमें मीनाक्षी सहायता समूह चकराता देहरादून, आरोग्य सहायता समूह तारीखेत अल्मोड़ा, जय मां दुर्गा स्वयं सहायता समूह, बागेश्वर मां दुर्गा समूह पोखरी चमोली, पूर्णागिरि स्वयं सहायता समूह लोहाघाट चंपावत, सीताराम स्वयं सहायता समूह खानपुर हरिद्वार, कालका स्वयं सहायता समूह हल्द्वानी नैनीताल, आयूष स्वयं सहायता समूह पौडी, अरसुम स्वयं सहायता समूह मुंसयारी पिथौरागढ़, मद्महेश्वर उखीमठ रुद्रप्रयाग, विकास स्वयं सहायता समूह टिहरी गढ़वाल, सत्यम शिवम स्वयं सहायता समूह सितारगंज उधमसिंहनगर, काशी विश्वनाथ समूह भटवारी उत्तरकाशी, लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह गुजरात, ठंडी जासन सहायता समूह पश्चिम बंगाल, मधु मिशन सहायता समूह पांडिचेरी, कोहिनूर संसार का समूह त्रिपुरा, सप्लाई संसद का समूह पंजाब, जय मां संस्था समूह, उत्तर प्रदेश उपासना संस्था समूह केरल, उज्जवला स्वयं सहायता समूह महाराष्ट्र, सन सुखी संसार का समूह मेघालय, श्रीराम स्वयं सहायता समूह हरियाणा, सायापात्री सहायता समूह सिक्किम, वैष्णवी सहायता समूह राजस्थान, दवीयनखासा समूह आंध्र प्रदेश, नहमत स्वयं सहायता समूह बिहार, शंकर सहायता समूह छत्तीसगढ़, कृष्णा स्वयं सहायता समूह कर्नाटक को सम्मानित किया गया।
    आज के कार्यक्रम में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में लोक गायिका संगीता धौंडियाल ने अपनी टीम के साथ नंदा गीत तेरी डोली सजी गई मां, हाथ ताकि चिलमा, ढोल दमाऊ बाजी, अगेन तेरी खुशियों आदि गानों से प्रस्तुति दी। इसके अतिरिक्त सहायक संगठन के द्वारा ले पाकीजा लागेला सपना चाली सुरीले गीतों की प्रस्तुति दी गई। सरस मेले में बिहार के लेदर के पर्स, हैंडबैग उत्तर प्रदेश से काटन की चादर, उत्तरकाशी से खान पान का स्टाल जिसमें सीडीगोेड़े की खीर, सोयाबीन का चार्ट, जयपुर की भेलपुरी आदि उत्पाद आकर्षण का केंद्र रहे।

    इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल, विधायक श्री खजान दास, सचिव श्री बी.वी.आर.सी. पुरूषोतम, जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका, मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण आरसी तिवारी, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, तथा सरस मेले में कार्य कर रहे कार्मिक आदि उपस्थित थे।

  • भारतीय सेना का चीता हेलिकॉप्टर क्रैश, 1 पायलट की मौत जबकि दूसरा घायल

    भारतीय सेना का चीता हेलिकॉप्टर क्रैश, 1 पायलट की मौत जबकि दूसरा घायल

    भारतीय सेना का चीता हेलिकॉप्टर क्रैश, 1 पायलट की मौत जबकि दूसरा घायल

    भारतीय सेना का चीता हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। इस हादसे में 1 पायलट की मौत हो गई है, जबकि दूसरा घायल है। बताया जा रहा है कि हादसे में घायल दूसरे पायलट की स्थिति काफी गंभीर है।
    सेना के अधिकारियों ने बताया है कि हेलिकॉप्टर हादसा अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके में हुआ है। इससे पहले इसी साल के अप्रैल महीने में हिमाचल प्रदेश में चीता हेलिकॉप्टर को सुरक्षा के मद्देनजर लैंड करना पड़ा था। इस हेलिकॉप्टर ने ट्रेनिंग के दौरान उड़ान भरी थी।
    जानकारी के अनुसार, भारतीय सेना के चीता हेलिकॉप्टर ने अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके में बुधवार सुबह 10 उड़ान भरी थी। यह रूटीन उड़ान थी । इसी दौरान हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। घायल पायलटों को तत्काल घटनास्थल के पास मौजूद सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने पायलट को मृत घोषित कर दिया, जबकि को पायलट की हालत बेहद ही गंभीर बनी हुई है। फिलहाल उनका इलाज किया जा रहा है। हादसे में मारे गए पायलट की पहचान कर्नल सौरभ यादव के तौर पर की गई है।
    हालांकि, अभी तक इस बात का पता नहीं चल सका है कि हेलिकॉप्टर अचानक से क्यों क्रैश हो गया? दूसरी तरफ, हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच के बाद ही हादसे की वजहों का पता चल सकेगा।

    न्यूज एजेंसी PTI रक्षा प्रवक्ता कर्नल एएस वालिया के हवाले से बताया है कि चीता हेलिकॉप्टर के क्रैश होने की घटना चीन सीमा के करीब हुई है।

  • उत्तराखंड : महाराज ने किया उत्तराखंड का पहला ओटीटी प्लेटफॉर्म ऐप लॉच

    उत्तराखंड : महाराज ने किया उत्तराखंड का पहला ओटीटी प्लेटफॉर्म ऐप लॉच

    महाराज ने किया उत्तराखंड का पहला ओटीटी प्लेटफॉर्म ऐप लॉच

     

    प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, पंचायती राज, जलागम प्रबन्धन, संस्कृति, धर्मस्व भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजना मंत्री सतपाल महाराज ने लोक भाषाओं गढ़वाली व कुमाऊनी को समर्पित उत्तराखंड के पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म “अम्बे सिने” को लॉच किया।

    प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, पंचायती राज, जलागम प्रबन्धन, संस्कृति, धर्मस्व भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजना मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को रिंग रोड स्थित एक होटल में अम्बे सिने हाऊस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लोक संस्कृति के संरक्षण हेतु लोक भाषाओं गढ़वाली, कुमांऊनी को समर्पित उत्तराखंड के पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म ऐप “अम्बे सिने” को लॉच किया।

    इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि विगत कुछ वर्षों में कई ओटीटी प्लेटफॉर्म ने खासी सफलता हासिल की है। इस दिशा में उत्तराखंड का पहला ओटीटी प्लेटफॉर्म शुरू होना एक प्रगतिशील कदम है। उत्तराखंड में भी सरकार ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए शीघ्र ही एक पॉलिसी बनाने जा रही है। इसके लिए लोगों से सुझाव लिए जा रहे हैं।

    श्री महाराज ने कहा कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अभी जो फिल्में या वेव सीरीज बनती हैं उनके लिए हमारे यहाँ सब्सिडी का प्राविधान नहीं है। बहुत सी फिल्में अभी क्योंकि सिनेमा हॉल में रिलीज न होकर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही रिलीज होती हैं। लोक संस्कृति के संरक्षण हेतु ओटीटी प्लेटफॉर्म एक बड़ा प्लेटफार्म है इसलिए प्रदेश सरकार इसके लिए एक पॉलिसी बनाने जा रही है।

    इस अवसर पर उद्योगपति व एमडी अम्बे ग्रुप हर्षपाल चौधरी, चेयरमैन अम्बे ग्रुप श्रीमती बीना चौधरी, लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी, पूर्व राज्यमंत्री घनानंद, राकेश गौड़, अनुज जोशी, श्रीमती मीना राणा एवं चारू तिवारी आदि थे।

  • देहरादून : जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक मंथन आयोजित की गई

    देहरादून : जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक मंथन आयोजित की गई

    जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक मंथन आयोजित की गई

    देहरादून दिनांक 01 अक्टूबर 2022, मा0 सांसद हरिद्वार संसदीय क्षेत्र/मा0 पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत सरकार डाॅ0 रमेश पोखरियाल निशंक की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति(दिशा) की बैठक मंथन सभागार राजपुर रोड़ में आयोजित की गई। बैठक में केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति एवं पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों की समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को टीम वर्क के साथ कार्य करते हुए केन्द्र एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को समयबद्धता के साथ धरातल पर उतारने का कार्य करते हुए देहरादून को स्मार्ट जनपद बनाए ताकि प्रदेश के अन्य जनपदों को भी समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ समय पर लक्ष्य पूर्ण करने का संदेश जाए। अधिकारी विजन को मिशन में बदलें ताकि रिर्पोट नहीं बल्कि रिजल्ट धरातल पर दिखें इसके लिए लक्ष्य को समयबद्धता के साथ पूर्ण करें।
    बैठक में योजनाओं की समीक्षा करते हुए मा0 सांसद ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ ही यह सुनिश्चित करें कि जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अन्तिम छोर तक के व्यक्ति को मिले तथा पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रहे। योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु समस्त विभाग संबंधित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियांे से भी चर्चा करें साथ ही योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को मिल रहा है तथा योजनाओं की धरातल पर स्थिति की जानकारी भी जनप्रतिनिधियों एवं जनमानस से संवाद कर प्राप्त करते हुए उनके सुझाव भी प्राप्त करें। उन्होंने निर्देशित किया कि विभागों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ ही संबन्धित पात्र के बीच संवाद बनाते हुए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करें। अधिकारियों को निर्देशित किया योजनाओं के क्रियान्वयन एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करने हेतु लक्ष्य निर्धारित करें तथा अधिकारी क्षेत्रों में जाकर धरातल पर योजनाओं की समीक्षा करें तथा केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा विभिन्न विकास योजनाओं हेतु दी जा रही धनराशि का व्यय विकास कार्यों में शत-प्रतिशत हो रहा है की भी माॅनिटरिंग करें। उन्होंने निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों द्वारा उठायी जा रही समस्याओं का समाधान करते हुए कृत कार्यवाही की जानकारी संबंधित को भी उपलब्ध कराई जाए।


    मा0 सांसद ने समग्र शिक्षा के तहत स्मार्ट क्लासेस पर कार्य करने के साथ ही ब्लाॅक स्तर पर प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को बेहतर मंच प्रदान करने के क्षेत्र में टीम बनाकर कार्य करने के निर्देश शिक्षा विभाग को दिए। उन्होंने सेवायोजन विभाग को मांग के अनुरूप छात्र-छात्राओं एवं युवक-युवतियों को कौशल विकास का प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। एनएचआई एवं एनएच को संचालित योजनाओं की प्रगति बढ़ाने व एनएच के अधिकारियों को जोगीवाला से रिस्पना पुल तक एलिवेटिड रोड़/फ्लाईओवर के कार्यों में प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। तथा जल संस्थान को 2023 तक जल जीवन मिशन के तहत हर घर को नल से जल जोड़ते हुए जल स्त्रोतों का सवंर्धन के भी निर्देश दिए। बीएसएनएल को निर्देशित किया कि जो क्षेत्र इंटरनेट कनेक्टिविटी से वंचित है वहां पर कनेक्टिविटी किए जाने की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी को चिकित्सालयों के निर्माण कार्यों की निरंतर समीक्षा करने के निर्देश दिए। बैठक में समस्त विभागीय अधिकारियों द्वारा अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की प्रगति के बारे में अवगत कराया।
    बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मा0 सांसद द्वारा दिए गए निर्देशों का परिपालन करते हुए योजनाओं की प्रगति बढ़ाए तथा योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने का कार्य करते हुए योजनाओं की माॅनिटरिंग एवं निरंतर समीक्षा करें तथा योजनाओं को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करते हुए योजनाओं की क्रियान्वयन में क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों से भी चर्चा करते हुए सुझाव प्राप्त करें।
    बैठक में मा0 सांसद राज्य सभा नरेश बंसल, मा0 विधायक सहसपुर सहदेव सिंह पुण्डीर, जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका, मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, ब्लाॅक प्रमुख कालसी मठोर सिंह, चकराता निधि राणा, रायपुर ममता देवी, सहसपुर सीमा नेगी, मा0 विधायक राजपुर एवं धर्मपुर विधानसभा के प्रतिनिधि रतन सिंह चैहान व हरीश नारंग सहित जिला पचांयत सदस्य स्थानीय जनप्रतिनिधि, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण आरसी तिवारी, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, पुलिस अधीक्षक क्राईम विशाखा सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • उत्तराखंड : दो दिवसीय राष्ट्रीय संघोष्टि का हुआ समापन

    उत्तराखंड : दो दिवसीय राष्ट्रीय संघोष्टि का हुआ समापन

    दो दिवसीय राष्ट्रीय संघोष्टि का हुआ समापन

     

    लंढौरा, चमन लाल महा विद्यालय के अर्थशास्त्र व राजनीति विभाग द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आज समापन किया गया।प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामकुमार शर्मा ने कहा कि कोई भी विचार अपने स्वयं से प्रारंभ करना चाहिए ।हम सुधरेंगें तो जग सुधरेगा।प्राचार्य डा सुशील उपाध्याय ने कहा कि जनसंख्या वृद्धि हो तो रही है लेकिन यह प्रवृत्ति सभी क्षेत्रों में एक जैसी नहीं है ।कहीं यह बढ़ रही है तो कहीं स्थिर भी हो रही है। दूसरे दिन मुख्य वक्ता डा सुरजीत सिंह ने कहा कि असंगठित क्षेत्र में लगभग 90% और संगठित क्षेत्र 10% लोग काम करते हैं किन्तु राष्ट्रीय आय में दोनों का बराबर-बराबर अंश दान है।सरकार इस जनसंख्या को सुविधाएं प्रदान करने के लिए करोड़ों रूपये खर्च कर रही है ।डा तीर्थ प्रकाश ने कहा कि जनसंख्या को रोकने के लिए जागरूकता और अनुशासन आवश्यक है।जनसंख्या नीति बनाना आवश्यक है लेकिन इसे जबरदस्ती थोपा नहीं जाना चाहिए ।डा कविता अहलावत ने कहा कि जनसंख्या बढ़ने के कारण प्रकृति को भी नुकसान पहुंच रहा है ।जहां हमें भी ध्यान देना होगा ।कार्यक्रम में डा विमल कान्त तिवारी व डा नीशू भाटी की पुस्तक का विमोचन किया गया व आयोजक मंडल डा नीशू भाटी व डा विमल कान्त तिवारी द्वारा अतिथि गणों का स्वागत किया गया ।कार्यक्रम का संचालन डा नवीन त्यागी द्वारा किया गया। जिसमें कई शोधाथियो के शोध पत्र प्रस्तुत किये गये ।डा किरन शर्मा द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया गया। कार्यक्रम के दौरान डा मीरा चौरसिया, डा अनामिका चौहान, डा नीतू गुप्ता, डा विधि त्यागी, डा देव पाल,डा अनुराग शर्मा इत्यादि उपस्थित रहे।

  • चमनलाल महाविद्यालय में जनसंख्या वृद्धि समस्या एवम चुनौतियां पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्टी का आयोजन हुआ प्रारम्भ

    चमनलाल महाविद्यालय में जनसंख्या वृद्धि समस्या एवम चुनौतियां पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्टी का आयोजन हुआ प्रारम्भ

    चमनलाल महाविद्यालय में जनसंख्या वृद्धि समस्या एवम चुनौतियां पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्टी का आयोजन हुआ प्रारम्भ

     

    लंढौरा। चमन लाल महाविद्यालय के अर्थशास्त्र एवं राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा संयुक्त रुप से भारत में जनसंख्या वृद्धि समस्या एवं चुनौतियां एक विमर्श विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। संगोष्ठी के प्रथम दिन वक्ताओं ने जनसंख्या वृद्धि के प्रभावों एवं निराकरण के विषय में विचार विमर्श किया। मुख्य वक्ता डॉ विजय रावत ने कहा कि जनसंख्या वृद्धि से अधिक बड़ी समस्या संसाधनों का प्रबंधन न कर पाना है। जनसंख्या वृद्धि इस बात की ओर संकेत करती है कि हम मृत्यु दर कम करने में सफल रहे हैं जो किसी भी देश के लिए एक अच्छा संकेत है। जनसंख्या नियंत्रण के लिए बहुत कड़े नियम भविष्य में वृद्ध जनसंख्या जैसी समस्याओं को जन्म देती है। इसीलिए जनसंख्या नियंत्रण के साथ हमें संसाधन प्रबंधन पर ध्यान देने की आवश्यकता है। विशिष्ट अतिथि डॉ अमिता श्रीवास्तव ने जनसंख्या वृद्धि के कृषि और खाद्यान्न उपलब्धता पर प्रभाव पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जनसंख्या वृद्धि के साथ कृषि भूमि की उपलब्धता निरंतर कम हो रही है जिसके कारण खाद्यान्न आवंटन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या वृद्धि के सापेक्ष हमें भोजन की उपलब्धता बनाए रखने के लिए परिवहन लागत आदि का प्रबंधन करना होगा। विशिष्ट वक्ता डॉ अनीता मोरल ने कहा कि जनसंख्या में अत्यधिक वृद्धि मानव सभ्यता के हर पक्ष को प्रभावित करती है। पर्यावरण असंतुलन आर्थिक समस्याएं और सामाजिक समस्याएं जनसंख्या वृद्धि की देन है। उन्होंने पर्यावरण पर जनसंख्या वृद्धि के प्रभाव पर विस्तार से चर्चा की और बताया कि बढ़ती जनसंख्या पर्यावरण असंतुलन की स्थिति पैदा कर रही है जो किसी भी प्रकार हमारे लिए उचित नहीं है अतः हमें जनसंख्या वृद्धि नियंत्रण पर ध्यान देने की आवश्यकता है। महा विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष राम कुमार शर्मा ने कहा कि वर्तमान स्थिति जनसंख्या वृद्धि की रोकथाम किया जाना बहुत आवश्यक है और इसके लिए सबसे उपयुक्त उपाय शिक्षा को बढ़ावा देना है। शिक्षित व्यक्ति निश्चित रूप से जनसंख्या विस्फोट के दुष्परिणामों को जाने का और जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करने के लिए मानसिक रूप से तैयार होगा। प्राचार्य डॉक्टर सुशील उपाध्याय ने कहा कि जनसंख्या वृद्धि को केवल समस्या के रूप में देखना उचित नहीं है बल्कि यह है वैश्विक स्तर पर एक बड़ा बाजार दुनिया को प्रधान करती है। जिससे विश्व के अनेकों देश निवेश करने को बाध्य हो जाते हैं और विकास के नए रास्ते खुलते हैं। संगोष्ठी आयोजन सचिव डॉ निशू कुमार ने कहां की जनसंख्या वृद्धि पर रोकथाम के लिए महिलाओं को शिक्षित करना आवश्यक है। संगोष्ठी के संयोजक विमल कांत ने अतिथियों और वक्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच संचालन डॉ नवीन कुमार ने किया। इस अवसर पर डॉ निशू कुमार और डॉ विमल कांत तिवारी द्वारा संपादित पुस्तक जनसंख्या वृद्धि समस्या एवं चुनौतियां एक विमर्श पुस्तक का विमोचन किया गया। महा विद्यालय प्रबंध समिति सचिव अरुण हरित तथा कोषाध्यक्ष अतुल हरीश ने ही संगोष्ठी को संबोधित किया। डा देव पाल, डॉ मीरा चौरसिया, विपुल सिंह, डॉ किरण शर्मा, डॉ अनुराग शर्मा, डॉ विनीत कुमार, डॉ कुलदीप कुमार, आदि उपस्थित रहे

  • उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद देहरादून की बैठक में लिए गए  महत्वपूर्ण फैसले

    उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद देहरादून की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण फैसले

    उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद देहरादून की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण फैसले

     

    उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद देहरादून की बैठक जिला अध्यक्ष संजय बिजल्वाण की अध्यक्षता में हिन्दू इंटर नेशनल इण्टर कॉलेज में आहूत की गई ।

    बैठक में तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण पर चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि इस समस्या के समाधान हेतु तत्काल शिक्षा मंत्री से मुलाकात की जाए । देहरादून जनपद में कार्यरत सभी तदर्थ शिक्षक विनियमितीकरण हेतु 5 वर्ष की न्यूनतम अहर्ता को धारित करते हैं ।

    इसके अतिरिक्त तदर्थ शिक्षकों को तदर्थ का लाभ चयन वेतनमान एवं सेवानिवृत्तक लाभ में भी दिलाने हेतु विचार किया गया ।

    बैठक में प्रत्येक इकाई की लंबित समस्याओं पर चर्चा की गई और उनके जल्दी से जल्दी निराकरण का आश्वासन सदस्यों को दिया गया ।

    सभा का संचालन करते हुए जिला मंत्री अनिल नौटियाल ने सदन को अवगत कराया कि मुख्य शिक्षा अधिकारी महोदय द्वारा चयन वेतनमान एवं प्रोन्नति वेतनमान हेतु अर्ह शिक्षकों के प्रकरणों का निस्तारण सितंबर माह के अंत तक करने का हेतु कहा गया है एवं एनपीएस में आ रही दिक्कतों का भी जल्द ही निवारण करने करने का वादा किया है।

    बैठक में जिला संरक्षक आरसी शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश डोबरियाल, कोषाध्यक्ष ललित सकलानी, योगेश श्रीवास्तव, जीतेन्द्र सांगवान,हरवीरेंद्र चौधरी, गिरीश सेमवाल, विजयपाल जंगवांन, अनिता नेगी, रश्मि काला, योगेश मिश्रा, सुभाष पंत, कपूर सिंह पंवार, अम्बिका गैरोला, आर. डी. सिंह, चेतन चौहान, विकास सिंह, राकेश डबराल, कमलेश गौड़,अनिल कुमार नौटियाल जिला मंत्रीआदि उपस्थित थे।