गणेश जोशी कि टिप्पणी के खिलाफ़ कांग्रेस का विरोध प्रर्दशन
सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर कांग्रेसियों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का पुतला फूंककर विरोध जताया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी एवं पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एक दिन पहले टिप्पणी की थी। गणेश जोशी ने राहुल गांधी को पप्पू और सोनिया गांधी को बबली कहा था।
कांग्रेस के गोदावरी थापली, लाल चन्द शर्मा, दीप बोहरा, गोविन्द पुंडीर, पवन खरोला, सुरेंद्र रावत, अनूप कुमार, विकास राज,सोनू बिष्ट ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का हाथीबड़कला में पुतला दहन किया। इस दौरान इन्होंने ने कहा कि कैबिनेट स्तर के मंत्री द्वारा दिये गए बयान की कांग्रेस निंदा करती है। साथ ही गणेश जोशी को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए।