साइबर सेल ने गलत खाते में ट्रांसफर हुई धनराशी रू0 19,50,000/- को सही व्यक्ति के खाते मे लोटाई

दिनांक 07.07.2022 को आवेदक श्री दिव्यम बिष्ट, निवासी शिब्बूनगर कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि उनके द्वारा दिनांक-07-07-2022 को अपने मित्र को रू0 19,50,000/- की धनराशि NEFT/ RTGS के माध्यम से ट्रांसफर किये गये थे जो गलतीवश किसी अन्य अज्ञात व्यक्ति के खाते में चले गये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद पौड़ी गढ़वाल द्वारा वर्तमान समय में बढ़ते साईबर अपराधों के दृष्टिगत जनपद में गठित साईबर सेल को साइबर अपराधों से सम्बन्धित शिकायतें प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, कोटद्वार श्रीमती मनीषा जोशी एवं पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन कोटद्वार श्री विभव सैनी के पर्यवेक्षण में साईबर क्राईम सेल टीम निरीक्षक श्री राजेन्द्र सिंह खोलिया,उ0नि0 श्री जयपाल सिंह चौहान, हे0का0प्रो0 दीपक अरोड़ा,आरक्षी 284 स0पु0 अरविन्द राय,महिला आरक्षी 250 नापु विमला नेगी पौड़ी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदक उपरोक्त के खाते से कटी धनराशी का लेन-देन विवरण प्राप्त किया गया। उक्त धनराशि प्रतिपक्षी के बैंक ऑफ इण्डिया रांची झारखण्ड के खाते में जमा हुयी थी जो प्रतिपक्षी द्वारा बैंक ऑफ इण्डिया के खाते से HDFC रांची झारखण्ड में ट्रांन्सफर की गयी थी। उपरोक्त सम्बन्ध में उक्त दोनों बैंकों के नोडल अधिकारी से पत्राचार कर उक्त धनराशि को होल्ड कराने व आवेदक के खाते में वापस कराने हेतु पत्राचार किया गया। HDFC रांची झारखण्ड बैंक द्वारा आवेदक उपरोक्त की रू0 19,50,000/- (उन्नीस लाख पचास हजार रुपये) की सम्पूर्ण धनराशी को आवेदक के खाते में वापस करायी गयी जो कि आवेदक के खाते में वापस प्राप्त हो चुके है। आमजन द्वारा साइबर ठगी का शिकार होने पर सूचना साइबर सेल को दी जा रही है। सूचना पर साईबर सैल द्वारा तत्परता से कार्य किया जा रहा है, जिसमें जनपद की साइबर सेल को सफलता भी पप्राप्त हो रही है। जनपद पुलिस द्वारा साइबर अपराधों से बचने के लिए अपने-अपने थानाक्षेत्रों के स्कूल/कॉलेजो में जाकर स्कूली छात्र-छात्राओं, आमजन एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी समय-समय पर जागरुकता अभियान चलाकर जागरुक किया जा रहा है।
अपील
➡️ किसी अज्ञात व्यक्ति के कॉल और मेसेज से सावधान रहें।
➡️ किसी को भी अपना Password, OTP, CVV शेयर ना करें।
➡️ अन्जान लिंक, ऑनलाइन जॉब ऑफर से संबंधित लिंक पर क्लिक ना करें।
➡️ अन्जान QR कोड स्कैन ना करें।
➡️ जागरुक बनें एवं अन्य व्यक्तियों को भी जागरुक करें।
➡️ यदि कोई भी व्यक्ति ठगी का शिकार होता है तो तत्काल नजदीकी थाना एवं साईबर सेल के टोल फ्री नम्बर-1930, मो0न0- 9837590623, 9410132117,807751141, 9760128643 पर सूचना दें।
https://twitter.com/ssppauri
https://www.instagram.com/pauri_garhwal_police/
