डी०ए०वी० (पी जी) महाविद्यालय देहरादून एवं यूकॉस्ट द्वारा विज्ञान जागरूकता पर राज्य स्तरीय वेबीनार का आयोजन

डी०ए०वी० महाविद्यालय, देहरादून द्वारा उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) की आर्थिक व तकनीकी सहायता से “उत्तराखंड में विज्ञान जागरूकता” विषय पर राज्य स्तरीय वेबीनार का आयोजन महाविद्यालय परिसर में किया गया ।

वेबीनार के मुख्य वक्ता यूकॉस्ट के संयुक्त निदेशक डॉ० डी०पी० उनियाल ने अपने संबोधन में कहा कि संपूर्ण विश्व के जिन देशों ने विकासशील से विकसित राष्ट्र बनने में सफलता प्राप्त की है, उन्होंने इंडस्ट्रियल रिवॉल्यूशन (औद्योगिक क्रांति) की सहायता से यह किया तथा औद्योगिक क्रांति का आधार विज्ञान व तकनीक का क्रमबद्ध विकास व उपयोग रहा ।
डॉ उनियाल ने भारत के विकसित राष्ट्र की श्रेणी में पहुंचने के लिए उत्तराखंड सहित सभी राज्य में अपनाने व बढ़ावा देने को अत्यावश्यक बताया ।
डॉक्टर उनियाल के अनुसार आम जनों सहित संपूर्ण समाज में विज्ञान की समझ वाह भूमिका बढाने में सफल होते ही उत्तराखंड सबसे अग्रणी हिमालय राज्य तथा एक बेहतर व सशक्त तथा सक्षम राज्य के रूप में सामने आ सकेगा ।
डॉ उनियाल ने अनेक कार्यक्रमों, गतिविधियों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, विशेषज्ञ व्याख्यानों, हिमालयन सिस्टम साइंस, प्रादेशिक विज्ञान कॉन्ग्रेस आदि के द्वारा उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) द्वारा संपूर्ण प्रदेश में विज्ञान परक समाज तैयार करने तथा विज्ञान संचार को बढ़ावा देने के प्रयासों के बारे में विस्तार से जानकारी दी । तथा अंत में उन्होंने वेबीनार के प्रतिभागियों की विभिन्न जिज्ञासाओं का समाधान करने के साथ-साथ, परिषद द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों, गतिविधियों, शोध व संचार के संबंध में अनुदान दिए जाने विषयक की जानकारी भी दी ।
वेबीनार के उद्घाटन कार्यक्रम का स्वागत संबोधन डी०ए०वी० महाविद्यालय देहरादून के प्राचार्य डॉ० अजय सक्सेना द्वारा दिया गया । साथ ही डॉ० सक्सेना ने सेमिनार के मुख्य वक्ता डॉ० डी०पी० उनियाल का परिचय भी प्रतियोगियों को दिया ।

कार्यक्रम का संचालन वेबीनार के समन्वयक तथा यूकॉस्ट के जिला समन्वयक डॉ० प्रशांत सिंह डी०ए०वी० महाविद्यालय, देहरादून ने किया तथा साथ ही वेबीनार के आयोजन के उद्देश्य तथा यूकॉस्ट के सहायता प्रदान करने की परियोजना पर भी प्रकाश डाला ।
वेबीनार के आयोजन में डी०ए०वी० महाविद्यालय, देहरादून के इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल व मंत्रणा सोसाइटी द्वारा सक्रिय तकनीकी सहयोग प्रदान किया गया । वेबीनार के अंत में सभी प्रदेश भर के प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापन डॉ० ओनीमा शर्मा द्वारा दिया गया ।
वेबिनार आयोजन में डॉ० (मे)जर अतुल सिंह, डॉ० अर्चना पाल, डॉ० उषा पाठक, डॉ० अमित शर्मा सहित डॉ० एच एस रंधावा द्वारा सक्रिय सहयोग प्रदान किया गया ।

वेबीनार में लगभग 150 छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, शोध कर्मियों व वैज्ञानिकों आदि द्वारा प्रतिभाग किया गया।
